टेपा पंचायत में बारिश से तीन घरों को खतरा

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत टेपा के गांव बाहला में भारी बारिश से तीन घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। घर के आंगन के डंगे गिर गए हैं तथा दीवारों को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय सिंह पुत्र धर्म सिंह, सतगुण पुत्र संपूर्ण, चंद पुत्र दास के घरों को भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है। तेज बारिश का दौर जारी रहा तो घर भी भूस्खलन की जद में आ सकते हैं।
ग्राम पंचायत के प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर मकानों को जायजा लिया और इस बारे में तहसीलदार को सूचित कर दिया है। भारी बारिश से क्षेत्र में पंचायत में कई जगह मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, तहसीलदार केएस आजाद ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। पटवारी की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts