खड्ड में डूबने से छात्र की मौत

मैहला (चंबा)। मैहला खड्ड में डूबने से एक सातवीं कक्षा की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत चड़ी के गांव कुहाड़ी निवासी अजय कुमार पुत्र कमल कुमार बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एसबीअई शाखा मैहला में खाता खुलवाने के लिए गया। वहां बैंक में मौजूद उसके पिता ने उसे आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लाने अपने घर कुहाड़ी भेजा। घर जाते समय खड्ड में उसका पांव फिसल गया और डूब गया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम पंचायत मैहला के…

Read More

मौका मिला तो आस्ट्रेलिया में पदक जीतूंगा

चुवाड़ी (चंबा)। विदेश में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले चुवाड़ी के संजय कुमार को वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया है । यह सम्मान युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दिया गया है। चुवाड़ी स्थित पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर के छात्र संजय कुमार ने दक्षिण कोरिया में स्नो बोर्ड प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। संजय ने बताया कि अगर आस्ट्रेलिया में होने वाले ओलंपिक…

Read More

बारिश में बहे आईपीएच के साढ़े छह करोड़

चंबा। जिले में बरसात से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग को यह चपत दो माह के भीतर लगी है। जानकारी के मुताबिक अगस्त माह में हुई बारिश के कारण आईपीएच विभाग की 79 पेयजल स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें डलहौजी मंडल में 15 और सलूणी में 64 स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे विभाग को लगभग 82 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बारिश के कारण विभाग की लगभग 16 सिंचाई स्कीमों को नुकसान पहुंचा है। इनमें डलहौजी…

Read More

ओढ़ा में व्यक्ति पर रीछ का हमला

चंबा। ग्राम पंचायत ओढ़ा के एक व्यक्ति को रीछ ने हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है। घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ओड़ा के गांव ककैला निवासी बैंसू राम पुत्र सोढ़ा राम बुधवार को अपने खेतों में करने जा रहे थे कि अचानक रीछ ने हमला कर दिया। इससे व्यक्ति बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बैंसु राम ने बड़ी मुश्किल से अपनी…

Read More

कसाकड़ा मोहल्ले में तेंदुए की दहशत

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते कसाकड़ा मोहल्ले के लोग तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक लगभग एक सप्ताह से तेंदुआ दिनदहाड़े मोहल्ले में घूम रहा है। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी सुनीता, शीतल, बिट्टू, संधू, सुरजीत, वीरेंद्र, विनीत, अजय और पीयूष ने बताया कि यह तेंदुआ अभी कई कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने कहा कि दिन के समय भी तेंदुए को जगह-जगह सरेआम घूमते देखा गया है। तेंदुए के डर से लोग बच्चों…

Read More

प्राकृतिक आपदा आई तो कैसे निपटेंगे भक्त

मणिमहेश (चंबा)। ऐतिहासिक मणिमहेश यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदा से निपटने के सरकारी उपाय नाममात्र हैं। हड़सर से लेकर गौरीकुंड तक रास्ते में भूस्खलन का खतरा है। भारी बारिश तथा बादल फटने की घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। केदारनाथ में हुई त्रासदी के चलते इस यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हड़सर से लेकर डलझील तक के पैदल रास्ते में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के समय जल्द से जल्द सहायता मुहैया करवाई जा सके। हैलीपैड की व्यवस्था भी…

Read More

दुराचार के दोषी को सात साल की कैद

चंबा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश बंसल की अदालत ने वृद्धा से दुराचार का दोष साबित होने पर तिलक राज पुत्र ज्ञान चंद निवासी सलूणी को आईपीसी की धारा 376 और 323 के तहत सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा 50 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में आरोपी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी सुरेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि 12 फरवरी को घिंद्रो राम पुत्र बलदेव गांव सियुंडा परगना जूंड और घुंघर पुत्र जीत सिंह सलोट नाला…

Read More

मकान की छत गिरी्, बाप-बेटा चोटिल

पुखरी (चंबा)। क्षेत्र की चांजू पंचायत के गांव पथरवाल में बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इससे घर में मौजूद दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक हेम सिंह पुत्र तोली राम निवासी पथरवाल सोमवार दोपहर दो बजे के करीब अपने घर में बैठा था। इस दौरान उसका बेटा भी उसके साथ था। अचानक उनके मकान की छत गिर गई। इससे दोनों बाप-बेटे को मामूली चोटें आई हैं। घर की चपेट में आने के बाद में गांव वालों ने दोनों को बड़ी मुश्किल से…

Read More

रजेरा के एक दर्जन गांवों को नहीं मिली सड़क

रजेरा (चंबा)। क्षेत्र की रजेरा पंचायत और बैली के ऊपरी छोर में बसे एक दर्जन गांवों को सड़क रूपी भाग्य रेखा नसीब नहीं हो पाई है। आजादी के छह दशक बाद भी ग्रामीणों को रोजमर्रा की वस्तुएं पीठ पर घर लानी पड़ती हैं। पंचायत के संगेड़, कपाडू, बरूणा, ककला, थल्ला, वैली, बाड़का, कुट, बन्नी, कुकनार, मंदा, गलू गांवों की सैकड़ों की आबादी को रोजाना पैदल तीन-चार किलोमीटर सफर करना पड़ता है। करीब एक दशक पहले ग्रामीणों की मांग को देखते हुए इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का निर्णय…

Read More

किलोड़ में तीन मकान और दो गौशालाएं ध्वस्त

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की सुनूह और किलोड़ पंचायत में बारिश ने कहर बरपाया है। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश से करीब तीन मकान और दो गौशालाएं गिर गई हैं, इसके अलावा दो तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे स्थानीय वाशिंदों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक किलोड़ पंचायत के सरोगा निवासी सुनील कुमार पुत्र जमन दास का मकान गिर गया है। इससे उसे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बलदेव पुत्र सुंदर निवासी तलाई का रसोईघर गिर गया है। इसके अलावा मकान…

Read More