तैनानी नहीं तो तालाबंदी

तीसा (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनयूंडा एक अध्यापक के हवाले है। इस स्कूल में स्टाफ की कमी चल रही है। इसके चलते स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 105 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। ऐसे में अब ग्रामीणों ने भी इस समस्या को लेकर कड़े तेवर अपना लिए हैं। उन्हाेंने एक महीने के भीतर स्कूल में अन्य अध्यापकों की तैनाती न करने पर पाठशाला में ताला जड़ देने की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक अनयूंडा स्कूल में पिछले एक साल से एक ही अध्यापक सेवाएं…

Read More

जडेरा में दो दिन से नहीं मिला पेयजल

जडेरा (चंबा)। ग्राम पंचायत जडेरा के दो गांवों में दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा हैै। जानकारी के मुताबिक रहडू और मैंद्रोह गांवों में पानी न होने के कारण स्थानीय लोग परेशान है। स्थानीय बाशिंदों भिंदर शर्मा, अनिल, विनोद और हैप्पी ने बताया कि उनकेे नलों में दो दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई ठप होने के कारण पीने का…

Read More

डीजे की धुनों पर मनाया जीत का जश्न

चंबा। स्थानीय कालेज में एनएसयूआई ने एससीए चुनावों में मिली जीत की खुशी में डीजे पार्टी का आयोजन किया। कालेज परिसर में आयोजित पार्टी में विद्यार्थियों ने डीजे की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के आगाज से पहले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को मिठाई बांटी और चुनावों में समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने विजेता पदाधिकारियों को हार पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने समस्त विद्यार्थियों का समर्थन देने के लिए आभार जताया। एनएसयूआई…

Read More

पहली से खाते में जाएगी सब्सिडी

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि बिना आधार कार्ड और बैंक अकाउंट के उपभोक्ताओं को पहली सितंबर से रसोई गैस में सब्सिडी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की सब्सिडी को सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा करवाने की सरकार की कवायद शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक सभी उपभोक्ता अपना आधार नंबर और बैंक खाता नंबर संबंधित गैस एजेंसी को उपलब्ध करवाएं। इसके अलावा आधार को बैंक खाता से जोड़ने के लिए बैंक में भी अपना आधार नंबर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि…

Read More

कालीघार बंद होने से 11 रूट फेल

चुवाड़ी (चंबा)। कालीघार बंद होने से पठानकोट डिपो के चुवाड़ी आने वाले 11 बस रू ट फेल हो गए हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक कालीघार में भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। चुवाड़ी-लाहडू-चुवाड़ी सड़क के बीच पड़ने वाली कालीघार ने इतना रौद्र रू प धारण कर लिया है कि आम आदमी परेशान हो गया है। कालीघर में सड़क इतनी तंग है कि बड़ा वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाता है। पठानकोट बस निगम के अधिकारियों की मानें तो कालीघार…

Read More

बारिश में भी कम नहीं हो हुआ शिव भक्तों का जोश

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों की इस बार कड़ी परीक्षा ली जा रही है। इंद्रदेव उन्हें जमकर भिगोने के बाद ही कैलाश पर्वत की ओर भेज रहे हैं। बुधवार को हालांकि सारा दिन मौसम साफ रहा, लेकिन वीरवार को दोपहर के बाद मौसम ने अचानक रुख बदला और बारिश शुरू हो गई। इससे भरमाणी और मणिमहेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भीगना पड़ा। बारिश में भी मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं आ रही है। भरमाणी माता और…

Read More

मंडियों तक नहीं पहुंच रहा बागवानों का सेब

गैहरा (चंबा)। क्षेत्र की गैहरा पंचायत स्थित मड़ासा-ढाला मार्ग तीन सप्ताह से बंद पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते मड़ासा जीरो प्वाइंट और अंदराड़ा के पास भी भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा डंगा भी ढह गया है। इस कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय निवासी दीप शर्मा, जगो राम, मनीष कुमार, रोशन, कर्म चंद, पवन कुमार, अंबिया राम और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क बंद होने…

Read More

मणिमहेश यात्रा को मंगवाई 76 हजार की दवाइयां

चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दवाइयों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी दवाइयां मुफ्त मुहैया करवाएगा। इसके लिए विभाग ने 76 हजार की दवाइयां मंगवाई हैं। दवाइयाें की खेप जिला मुख्यालय में पहुंचने के बाद सप्लाई भरमौर को भेज दी गई है। ये सारी दवाइयां श्रद्धालुओं के लिए मंगवाई गई हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है। विभाग की ओर से मणिमहेश यात्रा मार्ग स्थल पर आठ स्थानों पर तैनात की गई…

Read More

हड़सर-कलसुईं में होगा यात्रियों का पंजीकरण

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का ब्योरा प्रशासन के पास उपलब्ध रहे, इसके लिए प्रशासन ने विशेष मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का चंबा-भरमौर मार्ग पर कलसुईं और हड़सर के पास पंजीकरण होगा। इसके लिए कलसुईं और हड़सर में विशेष पंजीकरण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण फार्म वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू एचपी चंबा.एनआईसी. इन पर…

Read More

हड़सर-कलसुईं में होगा यात्रियों का पंजीकरण

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का ब्योरा प्रशासन के पास उपलब्ध रहे, इसके लिए प्रशासन ने विशेष मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का चंबा-भरमौर मार्ग पर कलसुईं और हड़सर के पास पंजीकरण होगा। इसके लिए कलसुईं और हड़सर में विशेष पंजीकरण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण फार्म वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू एचपी चंबा.एनआईसी. इन पर…

Read More