चंबा। जिला चंबा में निजी बस आपरेटर यूनियन सोमवार को हड़ताल नहीं करेगी। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। निजी बस आपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने बताया कि इन दिनों मणिमहेश यात्रा होने के कारण उन्होंने हड़ताल न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने भी निजी बस आपरेटर यूनियन से मणिमहेश यात्रा को मद्देनजर रखते हुए हड़ताल न करने का आह्वान किया है। इसके चलते यूनियन ने प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति दो सितंबर…
Read MoreCategory: Chamba
7 साल में लटकी 7 किमी सड़क
तेलका (चंबा)। झोड़ा-गरझींडू सड़क मार्ग का कार्य विभागीय सुस्ती के चलते सात वर्षों के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2006 में बाड़का और भजोत्रा पंचायत को सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अभी तक निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इससे पंचायत की हजारों आबादी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सात किलोमीटर दूरी वाले इस मार्ग का कार्य पूर्ण न होने से स्थानीय ग्रामीणों में सरकार और लोक निर्माण…
Read Moreजडेरा में दो दिन से नहीं मिला पेयजल
जडेरा (चंबा)। ग्राम पंचायत जडेरा के दो गांवों में दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक रहडू और मैंद्रोह गांवों में पानी न होने के कारण स्थानीय लोग परेशान है। स्थानीय बाशिंदों भिंदर शर्मा, अनिल, विनोद और हैप्पी ने बताया कि उनकेे नलों में दो दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई ठप होने के कारण पीने का…
Read Moreदो साल से एक शिक्षक के सहारे स्कूल
गैहरा (चंबा)। गैहरा खंड की ग्राम पंचायत खुंदेल स्थित प्राइमरी स्कूल मल्ला दो सालों से एक शिक्षक के सहारे चला हुआ है। स्कूल में मौजूदा समय में लगभग 80 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी के चलते इन बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में तैनात एक शिक्षक का पूरा समय कागजी औपचारिकताएं पूर्ण करने में बीत जाता है। इससे बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल रही है। शिक्षकों के रिक्त पदों का न भरे जाने से अभिभावकों में काफी…
Read Moreचंबा में वायरल की चपेट में आए नौनिहाल
चंबा। जिला चंबा में मौसम परिवर्तन के चलते वायरल फीवर ने अपने पांव पसार दिए हैं। भारी संख्या में नौनिहालों को वायरल फीवर ने जकड़ लिया है। इससे क्षेत्रीय अस्पताल में बीमार बच्चों की तादाद बढ़ गई है। मौसम परिवर्तन से बीमारियों के बढ़ रहे प्रकोप से अभिभावक भी चिंतित हो गए हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा रहे हैं। शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल में वायरल से पीड़ित बच्चाें की संख्यां इतनी अधिक बढ़ गई थी कि 24 बिस्तर की…
Read Moreबिल भुगतान नहीं तो कनेक्शन कट
सिहुंता (चंबा)। ब्लॉक सिहुंता के अंतर्गत करीब 80 पानी उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटेंगे। लंबे समय से पानी का बिल ने भरने पर विभाग ने कार्रवाई करने का मन बनाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को सिहुंता में पानी उपभोक्ताओं से 40 हजार रुपये वसूल करने हैं। इसमें कुछ उपभोक्ताओं ने तीन महीने तो कुछ उपभोक्ताओं ने छह महीने से पानी के बिल जमा नहीं करवाए हैं। विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन आज तक बिलों का भगुतान नहीं…
Read Moreकालीघार बंद होने से 11 रूट फेल
चुवाड़ी (चंबा)। कालीघार बंद होने से पठानकोट डिपो के चुवाड़ी आने वाले 11 बस रू ट फेल हो गए हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक कालीघार में भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। चुवाड़ी-लाहडू-चुवाड़ी सड़क के बीच पड़ने वाली कालीघार ने इतना रौद्र रू प धारण कर लिया है कि आम आदमी परेशान हो गया है। कालीघर में सड़क इतनी तंग है कि बड़ा वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाता है। पठानकोट बस निगम के अधिकारियों की मानें तो कालीघार…
Read Moreदेवदार के चार स्लीपर पकड़े
किहार (चंबा)। स्थानीय थाना में पुलिस ने इमारती लकड़ी के चार स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस ने लकड़ी की तस्करी करने पर बलवंत सिंह पुत्र सिंह निवासी हलेला, कमलेश पुत्र अमरू राम, संतोष पुत्र कर्म चंद, प्रवेश पुत्र केशो व सकतो पुत्र फिरंगु गांव चेरी डाकघर भजोतरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 अगस्त को पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को जोडा धार में देवदार की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम…
Read Moreसीटी स्कैन मशीन ठप
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में पांच दिनों से सीटी स्कैन नहीं हो रहे हैं। इसके चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन करवाने के लिए मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। इससे गरीब मरीजों को ईलाज करवाना महंगा साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मशीन में आई तकनीकी खराबी के चलते सीटी स्कैन नहीं हो रहे हैं। पांच दिनों तक सीटी स्कैन की मशीन ठीक न होने से मरीजों में स्वास्थ्य महकमे के प्रति काफी रोष है।…
Read Moreसोने समेत 68 हजार नकदी गायब
पांगी (चंबा) मिंधर माता मंदिर कमेटी के पुजारी के खिलाफ हेराफेरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय थाना में तहसीलदार पांगी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिंधल माता मंदिर कमेटी की ओर से दो पुजारी बुद्धि सिंह व श्रीराम को मंदिर में तैनात किया गया था। पिछले कुछ दिनों से बुद्धि सिंह पुजारी ही मंदिर की देख रेख व सारा काम कर रहा था। 19 अगस्त को जब दूसरे पुजारी श्री राम को चार्ज देने के लिए कहा गया…
Read More