भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर में भालुओं ने इन दिनों काफी आंतक मचा रखा है। भरमौर क्षेत्र में भालुओं ने दो लोगों पर हमला कर दशहत का माहौल पैदा कर दिया है। शुक्रवार को भरमाणी माता के दर्शन करने जा रही एक श्रद्धालु पर रीछ ने हमला कर दिया। इससे महिला श्रद्धालु की बाजू में चोट आईं हैं। यह घटना मल्कौता गांव के पास शाम के वक्त हुई। श्रद्धालु मंडी जिले की बताई जा रही है। दूसरी तरफ शुक्रवार शाम को अपने घर जा रहे तिलक राम को भालू ने अपना…
Read MoreCategory: Chamba
कार रावी में गिरी, तीन घायल
गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा में धाई देवी मंदिर के पास एक इंडिका कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे गाड़ी (नंबर पीबी 35-जी 9986) भरमौर की ओर जा रही थी। इस दौरान धाई देवी मंदिर के पास एक कैंटर को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर 100 फुट नीचे रावी नदी में जा गिरी। इस कारण राजकुमार पुत्र (25) अशोक कुमार निवासी पटेल नगर पठानकोट, रोहित धीमान…
Read Moreछह टीवी जले, 200 बल्ब हुए फ्यूज
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत देहरा के लगभग आधा दर्जन गांवों में बिजली की वोल्टेज बढ़ने से कई विद्युत उपकरण जल गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गांव देहरा, कुंडा, मैहला, शुमरा, कलपरेई और दतुईं में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इससे स्थानीय बाशिंदों के करीब एक दर्जन टीवी जल गए हैं। इसके अलावा लगभग 200 बल्ब फ्यूज हो गए और कई लोगों के मोबाइल तथा चार्जर समेत कई विद्युत उपकरण जल गए हैं। ग्राम पंचायत देहरा के…
Read Moreविधायक को न बुलाने पर हंगामा
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विस क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरियाल को सरकारी कार्यक्रमों में तरजीह न देकर पूर्व विधायक एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को बुलाने पर विक्रम सिंह व उनके समर्थकों के सब्र का बांध टूट पड़ा है। शनिवार को ककीरा स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विधायक विक्रम सिंह जरियाल, भाजपा समर्थिक पंचायत प्रतिनिधि और उनके दर्जनों समर्थक पहुंचे और कांग्रेस सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञात रहे कि भटियात विस क्षेत्र के…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर खोलें
डलहौजी (चंबा)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बनीखेत इकाई की बैठाक एसडीएम कार्यालय में एसडीएम संजय धीमान की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों द्वारा रखी गई मांगों पर एसडीएम ने गौर करते हुए इन्हें हल करने का आश्वासन दिया। पेंशनरों द्वारा रखी गई मांगों में विभिन्न बैंकों व विभागों में वरिष्ठ नागरिकों व पेंशन धारकों हेतु अलग काउंटर की व्यवस्था करना, विभिन्न सरकारी विभागों में सूचना पट प्रदर्शित करना, निजी बसों में म्यूजिक सिस्टम पर प्रतिबंध लगाना, बनीखेत…
Read Moreवोकेशनल कोर्स के मिलेंगे दो सर्टिफिकेट
चंबा। सरकार की ओर से स्कूलों में शुरू किए गए वोकेशनल विषय को पढ़ने वाले छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद दो सर्टिफिकेट मिलेंगे। इसमें एक सर्टिफिकेट संबंधित संकाय का होगा, जिसमें छात्र ने पढ़ाई की है और दूसरा सर्टिफिकेट वोकेशनल विषय का अलग से मिलेगा। जो छात्र चार लेवल पूरे नहीं करेगा उसे सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा। वोकेशनल विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को चार लेवल पूरे करने ही होंगे। इसके बाद उन्हें वोकेशनल का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। विदित रहे कि सरकार की ओर से प्रदेश के 100 स्कूलों…
Read More26 साल में 26 दिन ही दी ड्यटी
भरमौर (चंबा)। औरा पंचायत के करीब ढाई दर्जन लोगों ने एक लिखित शिकायत पत्र अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा. जितेंद्र कंवर को सौंपा। उन्होंने शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि स्वास्थ्य केंद्र औरा वर्ष 1964 में खोला गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में 26 वर्षों से एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी अनियमित रूप से सेवाएं दे रही है। इतने वर्षों में एक बार भी इस कर्मचारी का स्थानातंरण नहीं हुआ है। उन्होंने महिला कर्मचारी पर 26 वर्षों में 26 दिन स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद रहने का…
Read Moreपानी के बिलों में बढ़ोतरी पर विरोध
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक स्थानीय सर्कि ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके महाजन ने की। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से कई प्रस्ताव पारित किए गए। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष पानी के बिलों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग की इस कार्यप्रणाली की चंबा वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है और इस बावत आईपीएच…
Read Moreबच्चों को सुविधाएं नहीं दीं तो रद होगी मान्यता
चंबा। प्राइवेट स्कूलों को अब शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को स्कूल में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवानी पड़ेंगी। ऐसा न करने पर स्कूल की मान्यता रद हो सकती है। इन सुविधाओं में टायलेट की व्यवस्था, बच्चों के खेलने के लिए खेल के मैदान की सुविधा, पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी जरूरी है। यही नहीं शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूली बच्चों के लिए जो मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती हैं वे सारी सुविधाएं प्राइवेट स्कूल में होनी अनिवार्य है। ऐसा न होने पर स्कूल का…
Read Moreअगस्त माह से अनुबंध पर प्रेरक नाराज
चंबा। जिला प्रेरक संघ की बैठक चंबा में जिला उपाध्यक्ष अब्बास मुहम्मद की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी प्रेरकों ने भाग लिया और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। प्रेरकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ठोस नीति नहीं बनाई गई, तो वे ठोस कदम उठाने पर बाध्य हो जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रेरक जिला साक्षरता समिति से कई बार अपनी समस्या रख चुके हैं। अभी तक समस्या का हल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में प्रेरक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।…
Read More