तीन पंचयतों को नहीं मिल रही गैस

चंबा। जडेरा क्षेत्र के लगभग 100 उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल रही है। ग्राम पंचायत जडेरा, सिलाघ्राट और कैला तक गैस की गाड़ी नहीं पहुंच रही है। उपभोक्ताओं को 30 से 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें 100 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक खर्च उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा समय की भी बर्बादी हो रही है। उपभोक्ता खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से कई बार क्षेत्र में गैस की गाड़ी भेजने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक क्षेत्र में गैस…

Read More

200 कर्मी जल्द होंगे रेगुलर

चंबा। जिला चंबा में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में लगभग 200 कर्मचारी नियमित होंगे। सरकार के निर्देशनुसार इनके नियमितीकरण के आदेश हो चुके हैं। जल्द इनक ो नियुक्ति मिल जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जिन चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ने सात साल का सेवाकाल पूरा कर लिया है, उन्हें ही विभाग की ओर से नियमित किया जा रहा है । इनमें बेलदार, मेसन, मेट और चपरासी शामिल हैं। इन सभी श्रेणी के कर्मचारियों की डीपीसी तैयार करके आदेश जारी कर दिए गए…

Read More

नशे में धुत्त भिखारी न मचाया हुडदंग

चंबा। नशे की हालत में स्थानीय चौगान नंबर एक में दो भिखारियों ने खूब हुड़दंग मचाया और एक-दूसरे पर हमला करके लहूलुहान कर लिया। इनका दंगल काफी देर तक चलता रहा। इसे देखने काफी भीड़ भी जमा हो गई थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को चौकी पहुंचाया। पुलिस ने दोनों भिखारियों को गाड़ी में बिठा कर पुलिस चौकी पहुंचाया और चेतावनी देकर छोड़ा। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे दो भिखारी पैसे को लेकर आपस में उलझ पड़े। इसके…

Read More

इस हादसे ने दिलाई पिछली याद

चंबा। एक बार फिर से पवित्र मणिमहेश यात्रा पर आए बाइक सवार युवकों को हादसे का शिकार होना पड़ा है। हालांकि इस बार यात्रा के दौरान किसी बाइक सवार के दुर्घटना का शिकार होने की खबर नहीं मिली थी, मगर नूरपुर के तीन युवकों के लापता होने की घटना के बाद इस बार की यात्रा पर भी दुर्घटना का अभिशाप लग गया है। पिछली बार की यात्रा में बाइक सवार युवकों को जानें गई थीं। इनमें पठानकोट के युवक शामिल थे। इस बार जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर के तीन…

Read More

मणिमहेश यात्रा पर गए तीन युवक लापता

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर आए जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर के तीन युवक लापता हो गए हैं। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव नागाबाड़ी निवासी अजय जसरोटिया पुत्र चूहड़ू सिंह जसरोटिया ने स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि अंकुश शर्मा उर्फ बिक्का (25) पुत्र रामलाल, रविंद्र कुमार उर्फ बिंदु (27) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नागबाड़ी और सिकंदर (20) पुत्र हरबंस लाल निवासी टिपरी डाकघर लोधरा तहसील नूरपुर अपनी मोटरसाइकिल…

Read More

डल झील पर चढ़ा तीन लाख 76 हजार चढ़ावा

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश के शाही स्नान राधाष्टमी को डल झील पर चतुर्मुखी शिव लिंग पर तीन लाख 76 हजार का चढ़ावा चढ़ा है। यह चढ़ावा 24 घंटे के भीतर चढ़ा है। यह चढ़ावा चार हिस्सों में बांटा जाता है। पहला हिस्सा हड़सर के पुजारी, दूसरा चरपट नाथ, तीसरा शिवजी के चेले और चौथा दशनामी अखाड़ा व प्रशासन को जाता है। बाकी दिनों में चढ़ने वाला चढ़ावा हड़सर के पुजारियों को जाता है। तहसीलदार विजय कुमार धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि डल झील पर तीन लाख 76 हजार…

Read More

चपरासी के सहारे चल रहीं मोतला और भजोतरा की डिस्पेंसरियां

सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत मोतला में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी चपरासी के सहारे चल रही है। इस डिस्पेंसरी में न तो चिकित्सक है और न ही फार्मासिस्ट है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं है। ऐसे में मरीजों को इस डिस्पेंसरी का उचित लाभ नहीं मिल रहा है। यह डिस्पेंसरी 1989 में सिहुंता से धुलारा के लिए शिफ्ट की गई थी। उस दौरान डिस्पेंसरी में छह बिस्तरों की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा डिस्पेंसरी में एक चिकित्सक, एक-एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी, एक दाई और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों…

Read More

युवा महोत्सव में छाया चंबा कॉलेज

चंबा। हमीरपुर कॉलेज में हुए एचपीयू के कॉलेज स्तरीय युवा समारोह भाग दो में डिग्री कॉलेज चंबा के विद्यार्थियों ने अपना प्रतिभा का लोहा मनवाया। सुगम संगीत (गजल) पाश्चात्य (सोलो) गायन में महाविद्यालय के छात्र प्रभजोत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लोक गीत प्रतियोगिता में पलक जसरोटिया ने पहला स्थान प्राप्त कर चंबा कॉलेज का नाम चमकाया है। पाश्चात्य समूह गान में महाविद्यालय चंबा ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर समस्त कॉलेजों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान झटका। साथ ही हिंदोस्तान समूह गान प्रतियोगिता में…

Read More

500 खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट

चंबा। स्थानीय चौगान में छात्र वर्ग की चार दिवसीय जिला स्तरीय-अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को हुआ। इसका शुभारंभ उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद चार जोन समेत आधा दर्जन स्कूलों से आए करीब 500 छात्रों ने मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट के बाद मुख्यातिथि उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद एडीपीईओ भूषण कुमार ने मुख्यातिथि समेत जिला भर के स्कूलों से आए अध्यापकों व बच्चों का…

Read More

सीओ के आश्वासन पर 18 तक टाला आंदोलन

चंबा (टिहरी)। एक माह पहले चंबा से गायब हुई लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक के आश्वासन पर 18 सितंबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया है। सीओ ने बताया कि लड़की को ढूढ़ने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। बीते 12 अगस्त को चंबा से एक युवती गायब हो गई थी। उसके पिता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन युवती का पता न चलने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को थाने में धरना प्रदर्शन शुरू…

Read More