डल झील पर चढ़ा तीन लाख 76 हजार चढ़ावा

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश के शाही स्नान राधाष्टमी को डल झील पर चतुर्मुखी शिव लिंग पर तीन लाख 76 हजार का चढ़ावा चढ़ा है। यह चढ़ावा 24 घंटे के भीतर चढ़ा है। यह चढ़ावा चार हिस्सों में बांटा जाता है। पहला हिस्सा हड़सर के पुजारी, दूसरा चरपट नाथ, तीसरा शिवजी के चेले और चौथा दशनामी अखाड़ा व प्रशासन को जाता है। बाकी दिनों में चढ़ने वाला चढ़ावा हड़सर के पुजारियों को जाता है। तहसीलदार विजय कुमार धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि डल झील पर तीन लाख 76 हजार रुपये चढ़ावा चढ़ा है।

Related posts