चंबा। ग्रामीण विकास अभिकरण की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संदीप कदम की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दें और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने मनरेगा से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के लिए जागरूकता शिविर लगाने के दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि आगामी 10 दिनों में सभी शेष मस्ट्रोलों…
Read MoreCategory: Chamba
सात माह से लटका स्टोरेज टैंक
चंबा। शहर के साथ लगते लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए जा रहे स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य लंबे समय से लटका हुआ है। ऐसे में मोहल्लावासियोें को पेयजल की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। आईपीएच विभाग ने लोअर जुलाहकड़ी मोहल्लावासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल मुहैया करवाने के लिए टैंक निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। इससे लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले के 1500 से अधिक लोगों को स्वच्छ और नियमित रूप से पेयजल मिलने की उम्मीद जगी थी। विभाग ने मंजूरी…
Read Moreभरमौर में चलाई जाए मिनी बसें
”भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से उप तहसील की नजदीकी पंचायतों के लिए लोकल मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इससे पहले भी स्थानीय ग्रामीण इस मांग को कई बार सरकार के समक्ष रख चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि भरमौर के साथ लगती पंचायतों के आधा दर्जन के करीब लोगों को तहसील मुख्यालय आने के लिए सुबह और शाम बसों की कम आवाजाही से दिक्कतें होती हैं। उन्होंने सरकार से भरमौर में शिमला की तर्ज पर 30 सीटर मिनी बसें…
Read Moreलोनिवि ने दो ठेकेदारों को भेजे नोटिस
चंबा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के कार्य लटकाने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके अलावा आबंटित कार्यों में लेटलतीफी बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने का मन बना लिया है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा में तीन सड़कों के कार्य तय अवधि में पूरा न करने पर तीन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से एक ठेकेदार के आबंटित कार्य को ही रद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बकाणी-कलवाड़ा सड़क का कार्य…
Read Moreस्कूलों को दिए 11 लाख का कोई अता-पता नहीं
चंबा। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में टायलेट निर्माण के लिए डीआरडीए की ओर से जारी 10 लाख 99 हजार रुपये का कोई अता-पता नहीं है। यह राशि डीआरडीए ने लगभग सात साल पहले जारी की थी, लेकिन आज तक इसका युटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसके चलते स्कूलों ने इस बजट को कहां खर्च किया, इसका न तो शिक्षा विभाग को पता है और न ही डीआरडीए को। डीआरडीए ने तीसा, भटियात, मैहला और चंबा खंड के स्कूलों को संपूर्ण स्वच्छता अभियान व निर्मल भारत अभियान के तहत…
Read Moreजल्द पक्की होगी सलूणी-किलोड़ सड़क
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की चार पंचायतों को जोड़ने वाली सलूणी-किलोड़ सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। इसके लिए वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू की दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सड़क को पक्का करने के लिए मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सांसद राजन सुशांत ने सड़क क ी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करने के वन विभाग को निर्देश जारी कर दिए है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने से इसकी हालत काफी दयनीय बनी हुई है। इस सड़क पर जगह-जगह…
Read Moreबस लटकने से थमीं सांसें
चंबा। चंबा-पनेला रूट पर एक तो परिवहन निगम की ओर से खटारा बसें भेजी जाती हैं और दूसरा यहां पर सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इसके कारण इस मार्ग पर हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस मार्ग पर शुक्रवार शाम को एक बस हादसा होते-होते टल गया। मार्ग पर गई एक सरकारी बस सरड़ा नाले के समीप हवा में लटक गई। इससे कुछ पल के लिए बस में बैठीं करीब 50 सवारियाें की सांसे रूक गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर खेद जताया और…
Read Moreबनीखेत में खुला अग्निशमन केंद्र
डलहौजी (चंबा) उपमंडल डलहौजी के बनीखेत में फायर स्टेशन का उद्धघाटन हो गया है। इसका उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने किया। पद्दर रोड़ पर खोले गए इस फायर स्टेशन से लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन के खुलने से न केवल डलहौजी ,बनीखेत अपितु भटियात व सलूणी क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा की भौगोलिक स्थिति के अनुसार बनीखेत आस-पास के क्षेत्रों के लिए केंद्र बिंदु है। इसलिए यहां फायर स्टेशन खोल गया…
Read Moreतेंदुए ने मार डाली 11 बकरियां
चंबा। ग्राम पंचायत बरौर के गांव सेल में तेंदुए ने 11 बकरियां मार डाली हैं। इससे पशु पालक को लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्वार दीन पुत्र यूसफ निवासी सेल ने अपनी बकरियां घर के साथ लगते जंगल में चरने के लिए छोड़ी थीं। रात के समय तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया और एक-एक करके 11 बकरियां मार डाली। सुबह जब स्वार दीन अपनी बकरियों को देखने गया तो बकरियां वहां से गायब मिली। इसके बाद उसने बकरियाें की…
Read Moreएक करोड़ से होगा मंदिरों का जीर्णोद्धार
भरमौर (चंबा)। शिवनगरी भरमौर स्थित चौरासी परिसर का जीर्णोद्धार होने वाला है। चौरासी परिसर के जीर्णोद्धार पर प्रदेश सरकार लगभग एक करोड़ रुपये खर्च करेगी। चौरासी परिसर के जीर्णोद्धार से यहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा श्रद्धालुआें को भी सुविधा मिलेगी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौरासी परिसर में 84 छोटे बड़े मंदिर है। इसमें धर्मराज का मंदिर भी शामिल है। पांच मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन हैं। चौरासी परिसर में स्थित कुछ मंदिरों की हालत काफी दयनीय हो गई है। लंबे समय से मंदिरों की मरम्मत न होने…
Read More