डीसी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन

चंबा। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती पंचायत भड़ियांकोठी के तड़ग्रां गांव को जोड़ने वाले घुरूरू (झूला पुल) की मरम्मत न होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के आश्वासनों के बावजूद घुरूरू की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस बीच जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर उपायुक्त कार्यालय ने पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते पुलिस के…

Read More

प्रशासन से उठाए शहर के मसले

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में चंबा वरिष्ठ नागरिक कल्याण सोसायटी की बैठक हुई। इस दौरान सासोयटी की ओर से प्रस्तुत 36 से अधिक मामलों पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जो मामले उनसे संबंधित हैं, उन पर पूर्ण तत्परता एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से विचार किया जाएगा। साथ ही जो प्रदेश सरकार से संबंधित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त से शहर की सफाई, स्वास्थ्य, चौगान, स्ट्रीट लाइटें, यातायात व्यवस्था, विद्युत व पेयजल के बिलों के भुगतान…

Read More

एक एक माह में पूरी होगी जांच : संदीप

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने जिला के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में किसी भी प्रकार की जांच के मामले एक माह की अवधि से अधिक पेंडिंग नहीं रहने चाहिए। उन्होंने राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सड़क किनारे धार्मिक अतिक्रमण, वन भूमि अतिक्रमण तथा सरकारी भूमि तबादला संबंधी मामलों को संबंधित विभागाधिकारियों को शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए। ग्राम सभाओं के कोरम पूरे करके गांव में वन…

Read More

बिना रीडिंग काट रहे बिल

चंबा। ग्राम पंचायत गैहरा में बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल नहीं मिल रहे हैं। इस कारण उन्हें बिल का भुगतान करने में परेशानी हो रही है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिना मीटर रीडिंग देखे दुकान पर बैठ कर बिजली बिल काट रहे हैं। इसके अलावा बिलों को दुकानदारों के पास ही छोड़ देते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिल रहे हैं। उपभोक्ता भूटिया, महिंद्र, रविंद्र कुमार, ज्ञान चंद, मदन लाल और कृष्ण चंद ने बताया कि शनिवार को बिल जमा करवाने की तिथि निर्धारित…

Read More

जिप सदस्य, प्रधान और बीडीसी सदस्य पर केस

चंबा। मनरेगा के मस्ट्रोल में गड़बड़ी करके एक ही समय में दो-दो हाजिरियां लगाने के आरोप में भड़ियांकोटी व जटकरी के तत्कालीन पंचायत प्रधान सहित भड़ियां के पंचायत समिति सदस्य और साच वार्ड की जिप सदस्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा शिकायत के आधार पर विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद सदर पुलिस थाना चंबा में दर्ज किया गया है। एसपी जगतराम ने बताया कि भगत राम पुत्र बुधिया राम निवासी भड़ियांकोठी की शिकायत पर भड़ियांकोठी…

Read More

छह क्विंटल मिलावटी दूध फिंकवाया

चंबा। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। गांवों से शहर के लिए आने वाले दूध की चैकिंग की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंबा की मौजदूगी में छह क्विंटल मिलावटी दूध को मौके पर ही फिंकवा दिया गया। दूध विक्रेताओं को दोबारा मिलावटी दूध न बेचने की हिदायत दी गई। साथ ही दो नामी कंपनियों के पैकेट बंद दूध व दही के सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लेब भेजा गया है। फूड इंस्पेक्टर दीपक आनंद ने…

Read More

बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्कवायड की छापेमारी

चंबा। बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्कवायड की टीम की जिले में दबिश से हड़कंप मच गया है। फ्लाइंग स्कवाइड की टीम ने जिले के होटल व्यवसासियों के बिजली मीटर में अनियमितताएं पाने पर हजारों रुपये का जुर्माना ठोका है। टीम जिला भर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है और बिजली के मीटरों की जांच कर रही है। वीरवार को फ्लाइंग स्कवायड की टीम ने चंबा शहर के होटल चामुंडा व्यू व व्हाइट हाउस में छापेमारी की है। एसडीओ पवन कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि…

Read More

अब शहर के विकास कार्य पकडे़ंगे रफ्तार

चंबा। शहर के 11 वार्डों में जहां रुके विकास कार्यों को गति मिलने वाली है, वहीं कई नए विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे। नगर परिषद को शहर के विकास कार्यों के लिए लगभग 25 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शहर के पक्काटाला वार्ड में प्रोटेक्शन वर्क के लिए नगर परिषद को 54 हजार रुपये की राशि मंजूर हुई है। इस राशि से पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा भूस्खलन स्थल पर प्रोटेक्शन वर्क होगा। सुलतानपुर वार्ड में ड्रेन कवर के लिए एक लाख रुपये…

Read More

इलाज के अभाव में मासूम ने तोड़ा दम

चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय अस्पताल में ढुलमुल स्वास्थ्य सेवाओं का खमियाजा डेढ़ वर्षीय बच्चे को भुगतना पड़ा है। मंगलवार को सही तरीके से इलाज न हो पाने से इस बच्चे की मौत हो गई। उधर, समय पर सही इलाज न होने के चलते बच्चे के मां-बाप के साथ-साथ ग्रामीणों में खासा रोष है। बलदेव राज पुत्र प्रवीण कुमार गांव चनोड़ पंचायत परिसियारा ने बताया कि वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को 20 अक्तूबर को चुवाड़ी अस्पताल लेकर आया था। जब वह बच्चे को अस्पताल में लाया तो तब चिकित्सक ने बच्चों…

Read More

सैलरी अकाउंट हैक करके 58 हजार उड़ाए

बद्दी (सोलन)। जिला चंबा के सलूणी क्षेत्र का युवक का सैलरी अकाउंट हैक करके शातिरों ने 58 हजार की शॉपिंग कर डाली। युवक बद्दी में एक दवा उद्योग में काम करता है। उसका दावा है कि जिस दौरान उसका अकाउंट हैक करके शापिंग की गई है, उस दौरान वह अवकाश पर था। पुलिस ने 420 धोखाधड़ी व आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बद्दी में इस तरह का तीसरा मामला है। पुलिस के अनुसार लोगों को नेट बैंकिंग व अन्य सुविधा का प्रयोग करना नहीं आता…

Read More