घास खाकर अंग्रेजों से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को निमंत्रण देना ही भूल गया प्रशासन

घास खाकर अंग्रेजों से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को निमंत्रण देना ही भूल गया प्रशासन

चंबा देश से अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए आजाद सिंह फौज में शामिल और ताम्रपत्र से पुरस्कृत चंबा जिला के एकमात्र सिपाही गुरुदित्ता मल पुत्र माधो राम व उनके परिवार को सरकार और प्रशासन शायद भूल चुके हैं। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को समारोह का हिस्सा बनने के लिए एक निमंत्रण पत्र तक नहीं भेजा जा सका है।  गुरुदित्ता मल के पुत्र भूपेंद्र दियोड़ ने कहा कि उनके पिता का जन्म 29 जुलाई 1924 को हुआ। 15 वर्ष की आयु में वह सुभाष चंद्र…

Read More

मजबूत हड्डियों को बेजान बना रहा सोडा, शीतपेय

मजबूत हड्डियों को बेजान बना रहा सोडा, शीतपेय

चंबा सोडा और शीतपेय पीने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। खासकर युवाओं के लिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने युवाओं को शीतपेय का सेवन कम करने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सोडा और शीतपेय से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। सोडा और शीतपेय में फास्फोरस घुला होता है। जब इसके पीया जाता है तो फास्फोरस हड्डियों में पहुंचकर कैल्शियम से मिल जाता है और हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को बाहर निकालना शुरू कर देता है।  कैल्शियम बाहर आने से हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। चंबा…

Read More

सुरक्षा के लिए बनाई पुलिस चेक पोस्टें बनी भैंसों के तबेले

सुरक्षा के लिए बनाई पुलिस चेक पोस्टें बनी भैंसों के तबेले

चंबा जम्मू-कश्मीर के साथ लगती हिमाचल प्रदेश के चंबा की सरहद पर सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चेक पोस्टें अब भैंसों के तबेलों में तबदील हो गई हैं। इन चेक पोस्टों पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। सरहद पर पुलिस की चौकस व्यवस्था करने के लिए सरकार और विभाग ने खुंडी मराल में पुलिस के लिए दो हट और एक चेक पोस्ट बनाई है। पुलिस जवान इन चेक पोस्टों में तैनात होने के बजाय यहां से दस किलोमीटर पीछे रिहायशी बस्ती के पास चेक पोस्ट लगाए बैठे हैं। …

Read More

सरकारी नौकरी छोड़ शुरू की औषधीय पौधों की खेती, अब 150 लोगों को दिया रोजगार

सरकारी नौकरी छोड़ शुरू की औषधीय पौधों की खेती, अब 150 लोगों को दिया रोजगार

चंबा दुर्लभ औषधीय पौधों के संरक्षण और खेती के प्रति ललक में सेईकोठी निवासी लोभी राम ने कृषि विभाग में अनुबंध पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की 1500 रुपये की नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में लोभी राम महाराष्ट्र, किन्नौर, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू में फार्मा, दवाई सहित अन्य कंपनियों को औषधीय पौधों (जड़ी-बूटियों) का निर्यात कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष मनाली में आठ करोड़ का एमओयू भी साइन कर चुके हैं।  लोभी राम लाहौल, कुल्लू, पांगी, जम्मू-भद्रवाह और…

Read More

इस मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट

इस मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट

चंबा डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रवेश से पहले मरीजों और तीमारदारों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा। टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही ओपीडी में प्रवेश मिलेगा। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य रमेश भारती ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आगे नहीं आ रहे, इससे वायरस फैल रहा है।  बता दें डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज…

Read More

चंबा हादसा: बस की सीटों के स्ट्रेचर बनाकर, कंबल-बेडशीट के सहारे खाई से निकाले घायल

चंबा हादसा: बस की सीटों के स्ट्रेचर बनाकर, कंबल-बेडशीट के सहारे खाई से निकाले घायल

दिन बुधवार, स्थान कॉलोनी मोड़, समय सुबह सवा दस बजे। बस हादसे के घायलों की चीखें सुनकर हर कोई स्तब्ध था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उनके हाथ में जो सामान लगा वे उसके बाद मदद को पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर जुटी लोगों की भीड़ बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गईं। एक एंबुलेंस में तीन-तीन घायलों को ले जाना पड़ा। एक घायल को एंबुलेंस में नीचे लिटाना पड़ा। …

Read More

कब्र से निकाला नवजात का शव, पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत

कब्र से निकाला नवजात का शव, पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत

तीसा (चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला ने तीसा थाना में पति के खिलाफ शादी से पहले गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर बुधवार को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने डीएसपी सलूणी शेर सिंह, एसएचओ तीसा और तहसीलदार की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए नवजात का शव कब्र से निकाला। नवजात के शव का डीएनए टेस्ट किया गया है। अब नवजात का डीएनए महिला के पति के डीएनए से मैच किया जाएगा। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि…

Read More

जनजातीय क्षेत्र पांगी के टरूंडा में मिले बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण

जनजातीय क्षेत्र पांगी के टरूंडा में मिले बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के सेचू नाला वन्य प्राणी क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण मिले हैं। दो माह पहले वन्य प्राणी विभाग ने सेचू क्षेत्र के टरूंडा नाला में लगाए ट्रैप कैमरे में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। कुछ दिन पहले वन्य प्राणी विभाग ने कैमरों में कैद हुईं तस्वीरें देखीं तो इनमें बर्फानी तेंदुए की तस्वीरें भी थीं। इससे इस बात के प्रमाण मिले कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फानी तेंदुए के प्रजाति अभी मौजूद है, जबकि बर्फानी तेंदुआ एक विलुप्त…

Read More

ऑनलाइन परीक्षा, घर-द्वार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने सरकार के दावे हवा

ऑनलाइन परीक्षा, घर-द्वार प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने सरकार के दावे हवा

मैहला (चंबा) सरकार के डिजिटल इंडिया के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि मोबाइल नेटवर्क की तलाश में बच्चों को घर से पांच किलोमीटर दूर पहाड़ की चोटी पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ी। मंगलवार को मौसम खराब रहा और बारिश से बचने के लिए बच्चों ने एक खतरनाक चट्टान के नीचे ओट लेकर पर्चा दिया। कोरोना महामारी के बीच हिमाचल के जनजातीय इलाके भरमौर की खुंदेल और बलोठ पंचायतों के बच्चों को सेकेंड टर्म की ऑनलाइन परीक्षा देना जान पर भारी पड़ सकता है। परीक्षा के…

Read More

मुख्यमंत्री ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये के शिलान्यास किए वर्तमान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है तथा यह प्रदेश के लोगों के सक्रिय सहयोग से ही संभव हो पाया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 113 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के उपरान्त ऐतिहासिक चम्बा चैगान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के तहत 26.52 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत…

Read More