हजारों लोग पानी को तरसे

चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा व बैली के ग्रामीणों को दो दिनों से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गागला-जंजला पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक दर्जन के करीब गांवों की पांच हजार की आबादी परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घरमाणी से आगे बन रही सड़क का मलबा नीचे फेंकने से पेयजल लाइन टूट गई है। इससे थल्ला, टिकरा, चुहाड़ी, वंजल, बैली, बटैण, बाडोलु, लटैण, गुआड़, बनाड़, रजेरा, लुणु, देहरूं गांवों के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति…

Read More

जन विरोधी नीतियां लागू करना बंद करे सरकार

चंबा। सीटू, एसएफआई और किसान सभा के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त से मिले। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एकज्ञापन भेजा। सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीटू व इससे संबंधित संगठन इसका विरोध करते हैं। उन्होेंने कहा कि सरकार ने जनता के हितों के विपरीत काम करना बंद नहीं किया तो सीटू पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई…

Read More

प्रोजेक्‍टों ने आठ करोड़ नहीं करवाए जमा

चंबा। बचत भवन चंबा में उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में लाडा के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रोजेक्ट प्रबंधन के अधिकारियों और प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के प्रधानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। उपायुक्त ने समस्त प्रोजेक्ट प्रबंधनों से लाडा के तहत खर्च और बकाया राशि का ब्यौरा लिया। उन्होंने बताया कि जिला में लाडा के अंतर्गत करीब 30 करोड़ रुपये प्रोजेक्टों से लेने थे। इनमें से करीब 22 करोड़ प्रशासन के पास पहुंच चुके हैं, जबकि आठ करोड़ की धन राशि लेना बाकी है। उपायुक्त ने…

Read More

विस्थापितों के लिए कहां है जमीन?

चंबा। चमेरा चरण तीन के विस्थापित अपनी समस्याओं को लेकर तहसीलदार चंबा मनोज कुमार से मिले। उन्हाेंने तहसीलदार से मकानों का सही माप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए मकान व दुकान का जो पलिंथ एरिया दर्शाया जा रहा है, वह ग्राउंड फ्लोर का है। दूसरी मंजिल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने पूरी जानकारी देने की मांग की है। विस्थापित संघ के अध्यक्ष रोहित व सचिव रमेश ने कहा कि साइट डिवेल्पमेंट व पलिंथ के नीचे फाउंडेशन के…

Read More

283 में से 37 पंचायतों में ही कोरम पूरा

चंबा। जिला में वन अधिकार समितियों के गठन के लिए बुलाई गई विशेष ग्राम सभाएं बुरी तरह फ्लाप रहीं। इस मर्तबा भी ग्राम सभा की राह में कोरम रोड़ा बन गया। जिला की 283 पंचायतों में से अधिकतर पंचायतों में ग्रामीणों ने मिनी संसद में आने के लिए रुचि नहीं दिखाई। जिला पंचायती राज विभाग के पास पहुंची सूची के अनुसार 283 पंचायतों में से 37 पंचायतों में ही ग्राम सभा का कोरम पूरा होने की सूचना है। यानी जिला की 246 पंचायतों में कोरम बाधा बन गया। हैरत की…

Read More

पंचायत सचिव-रोजगार सेवक नवाजे

चंबा। जीपीवीएस प्रोत्साहन योजना के तहत तहत विकास खंड चंबा में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम चंबा बचन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। इसमें वर्ष 2002-03 से 2012-13 तक पंचायतों में सचिवों व ग्राम रोजगार सेवकों की ओर से किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1000, द्वितीय पुरस्कार 750 व तृतीय पुरस्कार में 500 रुपये प्रदान किए गए। वर्ष 2003…

Read More

साहब, जेब से भरना पड़ रहा किराया

चंबा। ब्लॉक मैहला व चंबा के डिपो होल्डर यूनियन के प्रधान काकू राम की अध्यक्षता में उपायुक्त से मिले। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि गोदाम से राशन उठाने के लिए डिपो होल्डर को सरकार की ओर से जो किराया दिया जाता है, वह बहुत कम है। इस कारण उन्हें अपनी जेब से किराया भरना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि उनका किराया बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं को डिपो होल्डर के माध्यम से कैश…

Read More

15 दिन में मांगी रिपोर्ट

चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने वन अधिकार समितियों के गठन को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उपायुक्त ने सोमवार बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वन अधिकार समितियों के गठन की रिपोर्ट 15 दिनों में प्रस्तुत करें। रिपोर्ट मिलने पर जिला प्रशासन आगामी हिदायत जारी करेगा। बैठक में चौगान नंबर एक के नीचे प्रस्तावित पार्किंग स्थल के निर्माण के मुद्दे पर चर्चा की गई। इस पर उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी भारत संचार निगम लिमिटेड इंजीनियर के साथ…

Read More

कई पंचायतों में नहीं बनीं वन अधिकार समितियां

चंबा। जिला चंबा की 283 पंचायतों में रविवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में पंचायत के विकास कार्यों, एफआरसी कमेटी के गठन और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र परिवारों के चयन पर चर्चा की गई। जिला की अधिकांश पंचायतों में कोरम पूरा न होने की बात कही जा रही है। ग्राम पंचायत हिमगिरी में साहब सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सफल आयोजन किया गया। भजोत्रा व सालवां पंचायतों में कोरम पूरा हो गया। इन पंचायतों में पचास फीसदी लोगों की उपस्थित न होने के कारण…

Read More

चंबा में बेरोजगार पहुंचे 57 हजार के पार

चंबा। जिला चंबा में बेरोजगारों की एक बड़ी फौज तैयार हो चुकी है। दिन प्रतिदिन पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, लेकिन नौक री के नाम पर उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। इस कारण बेरोजगार सड़कों की खाक छानने को मजबूर हो रहे हैं। मौजूदा समय में जिला चंबा में रोजगार कार्यालय में 57 हजार 512 युवा पंजीकृत हैं। इसमें 37 हजार 432 पुरुष व 20 हजार 80 महिलाएं शामिल हैं। सर्वाधिक बेरोजगार ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाले हैं। रोजगार कार्यालय में ग्रामीण…

Read More