पंचायत सचिव-रोजगार सेवक नवाजे

चंबा। जीपीवीएस प्रोत्साहन योजना के तहत तहत विकास खंड चंबा में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम चंबा बचन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। इसमें वर्ष 2002-03 से 2012-13 तक पंचायतों में सचिवों व ग्राम रोजगार सेवकों की ओर से किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1000, द्वितीय पुरस्कार 750 व तृतीय पुरस्कार में 500 रुपये प्रदान किए गए। वर्ष 2003 में बेहतर कार्य करने के लिए कृष्ण कुमार, विजय व देवी सिंह को सम्मानित किया गया। वर्ष 2004 में बेहतर कार्य करने के लिए कांतो राम, सुरेश व केवल, वर्ष 2005 व 2006 में विक्रम, केवल व विजय, 2007 के लिए शाम लाल, श्रृष्ठा व विक्रम, 2008 में शाम लाल, लाजवंती व विक्रम, 2009 में मुर्तु देवी, अनिल व लाजवंती, 2010 में अनिशा, मोहिंद्र व विजय, 2011 में सुरेश, विजय, अनिल तथा वर्ष 2012 में पंचायतों में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंजना, विक्रम व कामिनी देवी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीडीओ मोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts