सिहुंता (चंबा)। पंजला-कियोड़ सड़क पर लगभग एक माह पहले बिछाई गई तारकोल उखड़ना शुरू हो गई है। इस कारण लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस चार किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य एक ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार ने एक तरफ सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू किया है, तो दूसरी तरफ एक महीने में ही तारकोल उखड़ना शुरू हो गई है। इससे सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील…
Read MoreCategory: Chamba
प्रोजेक्टों में तैनात होंगे होमगार्ड
चंबा। आठवीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र सरू में गृहरक्षक व नागरिक सुरक्षा का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपायुक्त संदीप कदम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र सरू में कंप्यूटर स्ट्रक्चर के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों के लंबित पड़े वेतन के मामले को भी उचित माध्यम से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। गृहरक्षक व नागरिक सुरक्षा विभाग एक सक्षम विभाग है। महिला व पुरुष जवान किसी भी प्रकार…
Read Moreथाना प्रभारियों को पेंडेंसी खत्म करने के आदेश
चंबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा में क्राइम की मासिक बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान की अध्यक्षता में किया गया। इसमें समस्त थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराधिक मामलों का समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को समस्त लंबित मामलों को पूर्ण करने के आदेश दिए और कहा कि जल्द मामलों की छानबीन कर कोर्ट में मुकद्दमें दर्ज करवाएं जाएं और प्रभावित लोगों को समय पर इंसाफ दिलाया जाए। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर भी नकेल कसने के…
Read Moreआलू का बीज महंगा बेचा तो रद्द होंगे लाइसेंस
सलूणी (चंबा)। कृषि केंद्र से सब्सिडी पर खरीदा गया आलू का बीज किसानों को महंगे दाम पर बेचा तो डिपो होल्डरों के लाइसेंस रद्द हो सकते हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक शिव शर्मा ने विकास खंड सलूणी में आलू बीज को लेकर उत्पन्न हुए विवाद पर कड़ा संज्ञान लेते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कृषि कें द्र अधिकारी सलूणी को निर्देश दिए हैं कि जो 800 क्विंटल बीज डिपो होल्डरों को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया गया है, उन सभी डिपो होल्डर के नाम की सूची कृषि उपनिदेशक कार्यालय…
Read Moreतीन माह में चार डाक्टरों का तबादला
चंबा। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. पूनम जामला का तबादला हो गया है। उनका तबादला होने से इस माह अस्पताल से जाने वाले चिकित्सकों की संख्या चार पहुंच गई है। जिला अस्पताल से लगातार हो रहे चिकित्सकों के तबादलों से अस्पताल प्रबंधन सहित मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डा. पूनम जामला का ट्रांसफर पीएचसी होली में हुआ है। बीते तीन माह से जिला अस्पताल से जिला अस्पताल से चार चिकित्सकों के तबादले हुए हैं। तबादले होने के बाद से एक भी चिकित्सक ने जिला अस्पताल में ज्वाइन नहीं…
Read Moreबकाणी स्कूल में नवाजे मेधावी
बकाणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकाणी का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर इसको यादगार बना दिया। समारोह में बकाणी वार्ड के जिला परिषद अमित भरमौरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार और समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्कूल में पधारने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने पंजाबी व पहाड़ी गानों…
Read Moreबिना शिक्षक के कैसे पढ़ेंगे अंग्रेजी
तेलका (चंबा)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल तेलका में स्टाफ की काफी कमी चल रही है। इससे स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में तीन शिक्षकों और चार अन्य पद रिक्त चल रहे हैं। कामर्स के दो व अंग्रेजी विषय के एक शिक्षक का पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वाणिज्य व सांख्यिकी शास्त्र के शिक्षकों के पद खाली होने से बच्चों की कक्षाएं नहीं लग रही हैं। साथ ही स्कूल में एक अधीक्षक, एक क्लर्क, एक लैब सहायक व एक लाइब्रेरियन…
Read Moreबैरागढ़ पंचायत में बताया सफाई का महत्व
तीसा (चंबा)। निर्मल भारत अभियान के तहत डीआरडीए चंबा की एक टीम ने बैरागढ़ पंचायत में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। युवा किसान विकास मंच टिकरी के कला जत्थे ने विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत बैरागढ़ के गांव मजोगा व बैरागढ़ में लोगों को निर्मल भारत अभियान के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम पंचायत बैरागढ़ के प्रधान नारायण सिंह, उप प्रधान गुरदित्या शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कलाकारों ने स्वच्छता जागरूकता से संबंधित समूहगान, चुराही कविताएं व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए और इसी के माध्यम से लोगों…
Read Moreवन भूमि कब्जाने पर 74 एफआईआर दर्ज
चंबा। वन विभाग की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया जोरशोर से चल रही है। छोटे मामलों में विभाग ने सैकड़ों कब्जे हटा दिए हैं। बड़े मामलों में एफआईआर दर्ज करवाकर केस कोर्ट में भेजे गए हैं। जिला चंबा में 10 बीघा से ज्यादा भूमि पर अवैध कब्जा करने के74 मामले सामने आए थे। इसमें 83.08 हेक्टेयर भूमि कब्जाधारियों के अधीन है। वन विभाग ने इन सभी पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब ये मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके अलावा 10 बीघा से कम के…
Read Moreसमाज सेवा कर रहे पूर्व सैनिक : उपायुक्त
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पूर्व सैनिकों की ओर से मंगलवार को एक रैली निकाली गई। इसका आयोजन आठ गढ़वाल राइफल्स द्वारा 323 पर्वतीय अखंड के तत्वावधान में किया गया। इसमें उपायुक्त संदीप कदम मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सैनिक अपने सेवाकाल में कर्मठता से देश सेवा तो करते ही हैं, साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद समाज में अपनी बहुमूल्य सेवाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। नकदी फसलों विशेषकर सब्जी उत्पादन में पूर्व सैनिकों का खूब…
Read More