सामान सड़क पर सजाया तो होगा केस

चंबा। अब दुकान के बाहर सड़क में सामान रखा तो पुलिस की ओर से सामान को कब्जे में ले लिया जाएगा। इसके अलावा कारोबारियों पर केस भी दर्ज हो सकते हैं। पुलिस ने शहर के कारोबारियों व रेहड़ी फड़ी वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। पुलिस की ओर से बार-बार दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है कि वे दुकान के बाहर सामान न रखें। इसके अलावा रेहड़ी फड़ी वालों को भी बार-बार सड़क किनारे दुकानदारी सजाने से रोका जा रहा है, लेकिन एक तरफ…

Read More

जिले के स्कूलों को जल्द मिलेंगे शिक्षक

चंबा। जिले के प्राइमरी व मिडल स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद जल्द भरे जाएंगे। इसके लिए लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। टीजीटी पद के लिए साक्षात्कार हो चुका है। इसके अलावा जेबीटी पदों के लिए भी काउंसलिंग हो चुकी है। जेबीटी का मामला कोर्ट में चला गया है। कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्ति कर दी जाएगी। सबसे पहले जिले के जिन स्कूलों में एक भी स्थायी अध्यापक नहीं है, विभाग की ओर से उन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।…

Read More

जमीन हड़पी, चेकों पर भी सवाल

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तरेला में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना के प्रभावित बौंदेड़ी वार्ड के जिला परिषद सदस्य भाग सिंह की अगुवाई में तहसीलदार से मिले। उन्होंने तहसीलदार को परियोजना प्रभावितों की दिक्कतें बताईं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने ग्राम पंचायत गुईंला के गांव चुंढोलू के ग्रामीणों की जमीन हड़प ली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से प्रोजेक्ट के लिए जो जमीन बेची गई थी, उसकी प्रशासन की ओर से निशानदेही नहीं की गई और कंपनी को जितनी जमीन दी थी उससे क हीं ज्यादा जमीन पर कब्जा…

Read More

कार्यशाला-चालक कक्ष बनाया जाए

भरमौर (चंबा)। चालक परिचालक महासंघ की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भरमौर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान महान सिंह चौहान ने की। बैठक में चालक परिचालकाें की लगभग 20 समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें से 11 समस्यओं को लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र धीमान के समक्ष रखा गया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। संघ के प्रधान महान सिंह चौहान ने बताया कि मंडल भरमौर में कार्यशाला व चालक क क्ष बनाया जाए। उन्होंने सरकारी वाहन…

Read More

पवन शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने

चंबा। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसका गठन बीआरसी कार्यालय चंबा में सीनियर टीजीटी नरेश कुमार और निशी कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पवन ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रशिक्षित कला स्नातक संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमा ठाकुर, रविंद्र, कविता व राज कुमार को उपाध्यक्ष, नीरज भारद्वाज को महासचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, ओंकार शर्मा को आफिस सेक्रेट्री तथा पंकज सूद, रोहित शर्मा को सहसचिव नियुक्त किया गया। संतोष शर्मा को मुख्य…

Read More

सड़कों पर उतरीं महिलाएं

होली (चंबा)। होली पंचायत की विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने होली में प्रस्तावित विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य रूकवा दिया है। महिलाओं ने रविवार को की नाला के पास चल रहा पेड़ कटाई कार्य बंद करवाया और पेड़ काट रहे मजदूरों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान महिलाओं और ठेकेदार की ओर से काम में लगाए गए मजदूरों के बीच कहासुनी हुई और बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई। महिलाओं को एक साथ देखकर मजदूर वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने मजदूरों के औजार…

Read More

स्मृति और पारस सर्वश्रेष्ठ

चंबा। स्थानीय महर्षि दयानंद आदर्श उच्च विद्यालय की ओर से वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। इसमें वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान और मठ के संचालक स्वामी सुमेधानंद विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। इसके बाद विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 30 मीटर 100 मीटर और 200 मीटर रेस के…

Read More

अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

चंबा। जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए इस बार पात्र छात्र-छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना होगा। पोस्ट मैट्रिक माइनोरिटी स्क ीम के तहत मुस्लिम, सिख, बुद्धिष्ट, पारसी और क्रिश्चन समुदाय से संबंध रखने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप जमा एक और दो कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी जाती है। अगर कोई छात्र इन दो कक्षाओं में फेल हो जाता है तो वह स्कॉलरशिप पाने का हकदार नहीं रहेगा।…

Read More

जल्द जेसीसी बैठक नहीं बुलाई, तो प्रदर्शन

चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक न बुलाने पर रोष प्रकट किया है। महासंघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र बैठक नहीं बुलाई गई, तो महासंघ रोष स्वरूप धरना-प्रदर्शन करेगा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सतपाल ठाकुर ने बताया कि डेढ़ वर्ष से संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक नहीं हो पाई है। इसके कारण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा…

Read More

35 स्टाफ नर्सों के पद खाली

चंबा। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। स्टाफ नर्सों की चंबा अस्पतालों में भारी कमी चल रही है। वर्तमान में चंबा में 35 स्टाफ नर्सों के पद रिक्त चल रहे हैं। स्वीकृत 117 स्टाफ नर्सों के सापेक्ष मात्र 86 नर्सें ही सेवाएं दे रही हैं। इससे जिला भर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। जिला अस्पताल की बात करें तो यहां आठ स्टाफ नर्सों के पद खाली हैं। जिला अस्पताल में नर्सों के स्वीकृत…

Read More