चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। कार सवार सभी लोग हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों…
Read MoreCategory: Chamba
यूक्रेन जंग : सुमी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फंसे 700 भारतीय विद्यार्थी, मदद के लिए लगाई गुहार
चंबा यूक्रेन से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर हिमाचल प्रदेश के चुराह के धीरज कुमार ने बताया कि वह यूक्रेन की सुमी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उनके साथ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अंडमान-निकोबार से 700 प्रशिक्षु फंसे हैं। माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच यूक्रेन के सुमी शहर में 700 भारतीय विद्यार्थी फंसे हैं। इन्होंने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। कहा कि सुमी शहर में अत्यधिक बर्फबारी के कारण भारी ठंड पड़ रही है। विद्यार्थी बंकरों से वापस हॉस्टलों के कमरों…
Read Moreखादी भंडार की पांच दुकानों में आग लगी, लाखों का नुकसान
चंबा एसडीएम जगन ठाकुर ने बताया कि शहर के गांधी चौक पर स्थित खादी भंडार व दुकानों में सोमवार तड़के लगभग तीन बजे आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बाद में अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। डलहौजी में आग लगने से खादी भंडार की पांच दुकानें जलीं चंबा के डलहौजी में गांधी चौक पर सोमवार तड़के आग लगने से खादी भंडार की पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन दल ने आग…
Read Moreयूक्रेन में बम धमाके सहम उठे हिमाचली प्रशिक्षु
चंबा/मंडी/लंज (कांगड़ा) यूक्रेन के खार्किव स्थित नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के इर्द-गिर्द रूस की ओर से किए जा रहे जोरदार बम धमाकों की आवाज से एमबीबीएस प्रशिक्षु सहम उठे हैं। सुबह के समय धमाकों की आवाजें आ रही थीं। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद वहां अलग- अलग शहरों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे हिमाचल विद्यार्थी फंस गए हैं। सभी में डर का माहौल है। परिजन इन्हें फोन कर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। विद्यार्थी उन्हें सुरक्षित निकालने की गुहार लगा रहे हैं। जो विद्यार्थी अभी वहां…
Read Moreपंचायत राज मंत्री सीएम को लिखेंगे चिट्ठी, फिर उठी पर्यटन नगरी डलहौजी का नाम बदलने की मांग
शिमला हिमाचल प्रदेश की ख्यात पर्यटन नगरी डलहौजी का नाम बदलने की मांग फिर उठी है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि वे पहले भी यह मांग कर चुके हैं और अब इस बारे में सीएम जयराम को चिट्ठी लिखने वाले हैं। डलहौजी का नाम बदलकर नेताजी सुभाष के नाम पर सुभाष नगर करने की मांग नई नहीं, बरसों पुरानी है। कंवर का कहना है कि नेताजी सुभाष बोस अंग्रेज डलहौजी से अधिक प्रसिद्ध हैं और यदि इस नगरी का नाम उनके नाम पर होता है तो…
Read Moreकिशोरों को वैक्सीन लगाने तीन ग्लेशियर पार कर 40 किमी पैदल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी
चंबा जनजातीय क्षेत्र भरमौर से बड़ग्रां तक 40 किलोमीटर बर्फ में पैदल सफर कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरों को वैक्सीन लगाई। को-वैक्सीन का बॉक्स उठाकर टीम घंटों पैदल सफर करने के बाद बड़ग्रां पहुंची। इस बीच टीम को तीन ग्लेशियर भी पार करने पड़े। अगर कोई सदस्य बर्फ में फिसला तो उसे दूसरा संभालता रहा। बर्फ से लकदक ग्लेशियर को पार करते स्वास्थ्य कर्मियों का वीडियो स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया है। भरमौर से निकली टीम तीन दिन से बड़ग्रां में ही फंसी है।…
Read Moreहादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल
चंबा चंबा जिले में ब्रंगाल-मंगलेरा सड़क मार्ग पर द्रबला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
Read Moreदस्तावेजों में हेरफेर कर गबन करने के आरोप में बीओ समेत पांच पर केस दर्ज
शिमला स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चंबा जिले में तैनात रहे एक रेंज अफसर, एक ब्लॉक (बीओ) अफसर और दो फॉरेस्ट गार्ड समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ करीब साढ़े चार लाख रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और फॉरेस्ट गार्डों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई राशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया। मामले की शिकायत चंबा के ही एक ठेकेदार ने की थी, जिसने उक्त सड़क का निर्माण किया था।…
Read Moreभटियात में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन
सिहुंता(चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद क्षेत्र की धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला में दहशत का माहौल बन गया है। धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। स्थानीय पुलिस ने…
Read Moreवैक्सीन के बिना नहीं मिलेगा मनरेगा में रोजगार
भरमौर(चंबा) हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की 309 पंचायतों में अब कोरोना वैक्सीन लगवाए बिना किसी को भी मनरेगा में रोजगार नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिलाधीश ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने परिक्षेत्र में आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने सभी पंचायत सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना वैक्सीन के बिना किसी को मनरेगा में रोजगार न दिया जाए। इन आदेशों की जो कर्मचारी अनदेखी करेंगे, उन…
Read More