चंबा। जिला वासियों को इन दिनों विभिन्न बीमारियों ने जकड़ लिया है। हवा में धूल बढ़ने व बारिश न होने से लोग बीमार हो रहे हैं। लिहाजा अस्पतालों में एलर्जीक बीमारियों से ग्रसित मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बारिश न होने से लोगों में जुकाम, छाती जाम, खांसी के रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही सुबह-शाम शीत लहरों के कारण बढ़ी ठिठुरन से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना सर्दी, जुकाम, खांसी से ग्रसित करीब 100 से 150 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं।…
Read MoreCategory: Chamba
आत्महत्या के मामले में प्रेमी संग महिला कांस्टेबल गिरफ्तार
चंबा। जिला पुलिस के साथ अटैच सकोह बटालियन की महिला कांस्टेबल को एक विवाहित पुरुष के साथ अवैध संबंध रखना महंगा पड़ा। पुलिस ने सरोल पंचायत के सिद्धपुर गांव की विवाहिता इंदू की 19 जुलाई को जलने से हुई मौत के मामले में उसके पति नरेश पुत्र दिवान चंद और कांस्टेबल शिल्पा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को रात साढ़े 12 बजे के करीब जब इंदू पत्नी नरेश कुमार (30) संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई थी।…
Read Moreयुवक ने गलती निगला जहरीला पदार्थ
चंबा। कोटी क्षेत्र के एक युवक ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक के परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसको क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मदन (19) गांव सलांह डाकघर कोटी ने गलती से जहरीला ने पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। यह देखकर युवक के अभिभावकों ने उसको प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। क्षेत्रीय…
Read Moreबिल जमा नहीं करवाया तो कटेंगे कनेक्शन
चंबा। बिजली बोर्ड ने बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। समय पर बिजली बिल की अदायगी न करने पर बोर्ड ने डिफाल्टर 100 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। अगर ये उपभोक्ता एक सप्ताह के भीतर बिल जमा नहीं करवाते हैं तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। चंबा शहर के इन सौ उपभोक्ताओं ने बीते कुछ महीनों से बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों के बिल की राशि पांच हजार से अधिक हो गई है।…
Read Moreछह पद भरेंगे, खाली रह जाएंगे 40 पद
चंबा। जिला चंबा में शारीरिक शिक्षकों के छह पद भरे जाएंगे। यह पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों का कमीशन हो चुका है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 26 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र चैक किए जाएंगे। इसके बाद चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। जिले के करीब 46 स्कूलों में पीईटी नहीं है। इन स्कूलों में लंबे समय से पीईटी के पद रिक्त चल रहे हैं। पीईटी न होने के कारण संबंधित स्कू लों के छात्रों को खेलकूद का प्रशिक्षण…
Read Moreइट्स हैपन ओनली इन इंडिया… पर झूमे
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। वंदे मातरम व सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अमिषा एंड पार्टी ने ‘बांसुरी जोर से बजाओ मेरे नंद लाला’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंकिता एंड पार्टी ने समूह गान, इट्स हैपन ओनली इन इंडिया गीत पर डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा रजनी एंड पार्टी ने गिद्दा प्रस्तुत कर…
Read Moreछुट्टियों के शेड्यूल पर असमंजस बरकरार
भरमौर (चंबा)। शीतकालीन स्कूलों में अवकाश के बारे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बारे में अभी तक शिक्षा निदेशालय की ओर से किसी प्रकार की नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। इसके चलते शिक्षक असमंजस में है कि इस बार छुट्टियां नई समय सारणी के मुताबिक होंगी या पुरानी समय सारिणी के हिसाब से। हालांकि शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं पुरानी समय सारणी के आधार पर हो गईं हैं और कुछ स्कूलों में चल रही हैं। पुरानी समय सारिणी के तहत पहली से नौंवी कक्षा तक की वार्षिक…
Read Moreआधार नंबर युक्त राशन कार्ड बनेंगे
चंबा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में जिला प्रशासन ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिले में आधार नंबर युक्त राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के तहत राशनकार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण इलाके में आवेदन फार्म पंचायत सचिव, शहरी क्षेत्र में फार्म खाद्य आपूर्ति निरीक्षक से मिलेंगे। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि इन फार्मों को भरकर 20 जनवरी तक जमा करवाना होगा। पंचायत सचिव अपने हस्ताक्षर व मोहर के साथ इन फार्मों को खाद्य आपूर्ति निरीक्षण के पास 25 जनवरी तक…
Read Moreअतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा
चंबा। शहर में किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने अतिक्रमण को रोकने के लिए एक विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत रूटीन से शहर की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्र वार को पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी मनोज वालिया की अगुवाई में शहर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर दुकानदारों की ओर से दुकान से बाहर सड़क किनारे रखे सामान को हटाया गया। साथ ही सड़क में दुकानदारी सजाकर बैठे रहड़ी-फड़ी वालों को भी हटाया। यही…
Read Moreशिव कैलाशों के वासी’ने मोहा मन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम व सरस्वति वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद शिक्षा एंड पार्टी ने देश रंगीला देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। शीतल एंड पार्टी ने शिव कैलाशों के वासी व रोहडू जाणा मेरी आमिये गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान मासूम…
Read More