
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। वंदे मातरम व सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अमिषा एंड पार्टी ने ‘बांसुरी जोर से बजाओ मेरे नंद लाला’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंकिता एंड पार्टी ने समूह गान, इट्स हैपन ओनली इन इंडिया गीत पर डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा रजनी एंड पार्टी ने गिद्दा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा। स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके अलावा उन्होंने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूल की कुछ मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि स्कूल में खाली पड़े शिक्षक व गैर शिक्षक के पदों को भरा जाए। इसके अलावा मिड डे मील स्कीम के तहत शेड व स्कूल में चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं, उन्हें जल्द भरा जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भटियात क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, वे कांग्रेस के कार्यकाल में हल कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि 93 हजार बेरोजगारों को कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है। पठानिया ने कहा कि पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के लिए सरकार की ओर से योजना तैयार की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें पंकज जरियाल, साहिल शर्मा, सरोज कुमारी, अंकिता शर्मा, सीमा देवी, अमित शर्मा, रघुवीर सिंह, संजय कुमार, पंकज, सीमा, दीक्षा, नतीशा, रीनू व रजनी क ो पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अनिल कुमार को वेस्ट ब्वाय व खुशबू चौहान को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर पीआर ठाकुर, विनय शर्मा, चमन सिंह, देसराज चौधरी और अशोक कौंडल मौजूद रहे।
