अंधेरे ने छीना चंबा का चैन

चंबा। देश के दूसरे शहरों को रोशन करने वाले चंबा जिले के कई गांव चार दिनों में अंधेरे में डूबे हुए हैं। सीजन की पहली बर्फबारी से ही जिले की ऊपरी क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को सर्द रातें अंधेरे में बीतानी पड़ रही हैं। या यूं कहें कि अंधेरे ने चंबा का चैन छीन लिया है। हालांकि बिजली बोर्ड लाइनों की मरम्मत करने में लगा है। इसके बावजूद भी शनिवार देर शाम से गुल हुई बिजली मंगलवार तक बहाल नहीं हो पाई है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर,…

Read More

महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाएं समय सारिणी

चंबा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन उपायक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में हुआ। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि 31 जनवरी तक चंबा बस स्टेंड के अलावा जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बसों की समय सारणी को दर्शाने वाले सूचना बोर्ड स्थापित हो जाने चाहिए। साथ ही उसमें निगम और निजी बसों के आगमन और प्रस्थान का समय लिखा होना चाहिए। बैठक के दौरान क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न सड़कों पर दुर्घटना के मद्देनजर 527 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए…

Read More

कार-कमांडर की टक्कर में एक घायल

चंबा। चंबा-भलेई मार्ग पर कांडी पुल के पास दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम जोगिंद्र पुत्र किरपाल निवासी लड़ोग निजी कार में जा रहा था कि कांडी पुल के पास कार और कमांडर की टक्कर हो गई। इससे कार सवार जोगिंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को रविवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया…

Read More

रातोंरात बर्फ की चादर में छिप गया चंबा

चंबा। जिला चंबा भारी बर्फबारी व बारिश के कारण शीत लहर की चपेट में आ गया है। जिले के सभी उपमंडलों में एक साथ हिमपात दर्ज किया गया है। करीब दो दशकों बाद चंबा शहर में क्रिसमस से पूर्व बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा कई दशकों बाद जिले में दिसंबर माह की पहली ही बारिश के साथ हिमपात दर्ज किया गया। शनिवार को अचानक मौसम के करवट बदलने के साथ ही जिला घने बादलों से ढक गया था। दिन भर बादल छाए रहने के कारण एकदम तापमान गिर…

Read More

सिर पर पत्थर लगने से महिला घायल

मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत आने वाले बघई गांव में सिर पर पत्थर गिरने से एक महिला घायल हो गई है। महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। आयशा (30) गांव बघेई डाकघर जांघी अपने घर के पास काम कर रही थी और अचानक एक पत्थर उसके सिर पर जा लगा। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। महिला के परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा को फोन किया। राष्ट्रीय एंबुलेंस की ईएमटी उपासना कुमारी व पायलट अनिल ने…

Read More

टिकरू में आग लगने से 40 मवेशी जिंदा जले

मैहला (चंबा)। स्थानीय ग्राम पंचायत चड़ी के गांव टिकरू में आग लगने से दो गौशालाएं व एक मकान जलकर राख हो गए। रविवार रात ढाई बजे के करीब हुए इस अगिभनकांड में 27 भेडे़ं और एक दर्जन के करीब गायें-बैल आग की लपटों में घिर कर मर गए। ग्रामीणों के अनुसार जोबनू पत्नी स्वर्गीय बुधिया के मकान और गौशाला में आग से 20 भेड़ें जलकर मर गई हैं। इसके अलावा चार बैल, एक गाय और एक बछड़ा भी मर गया है। साथ ही स्थित चतर सिंह पुत्र चौधरी की गौशाला…

Read More

मंदिर में माथा टेकने गए थे, बर्फ में फंसे

मैहला (चंबा)। ग्राम पंचायत बंदला के तहत दुर्गम क्षेत्र सलेट धार नजदीक मोरतु में पांच लोग बर्फ में फंस गए हैं। ये पांचों लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इससे इनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। इन्हें ढूंढने के लिए ट्रैकर और पुलिस दल को भेजा गया है, मगर काफी ऊंचाई और भारी हिमपात के कारण इन तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मौसम फिर से खराब होने की चेतावनी के चलते स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार को ग्राम पंचायत जटकरी के…

Read More

सड़क बहाली की राह में मौसम बना बाधा

चंबा। सर्दियों के मौसम से पहले हिमपात ने जिले में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार शाम से शुरू हुआ बारिश व बर्फबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले भर में रविवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश व बर्फबारी होती रही। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी से बंद पड़े कई मार्ग बहाल नहीं हो पाए हैं। इससे इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। रुक-रुक कर हो रहे हिमपात से लोक निर्माण विभाग को मार्गों को बहाल करने में काफी मुश्किलें पेश…

Read More

बर्फबारी से फंसी 38 बसें, हजारों का नुकसान

चंबा। भीषण बर्फबारी से जिला भर में परिवहन की व्यवस्था पर ब्रेक लग गई। बर्फबारी के चलते विभिन्न मार्गों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की करीब 38 बसें फंस गई हैं। इससे निगम को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा, वहीं लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पाए। शनिवार देर शाम शुरू हुई बर्फबारी के कारण विभिन्न मार्ग बंद हो गए। इससे विभिन्न मार्गों पर गई बसें रविवार सुबह जिला मुख्यालय नहीं पहुंच सकीं। रविवार सुबह चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लंबी दूरी की बसें…

Read More

अपनों से नहीं कर पा रहे बात

जडेरा (चंबा)। विकास खंड चंबा की तीन पंचायतों में 24 घंटे से बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा गई हैं। ग्राम पंचायत जडेरा, कैला व सिल्लाघ्राट पंचायतों में बीएसएनएल का सिग्नल बीते शनिवार दोपहर बाद से बंद हो गया है। इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं चरमराने से उपभोक्ता अपनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही जडेरा एक्सचेंज ठप होने से लैंडलाइन फोन भी खामोश पड़े हुए हैं। बीते एक दिन से मोबाइल में सिग्नल न आने से उपभोक्ता काफी परेशान…

Read More