दर्द बढ़ा देते हैं दवाओं के दाम

चंबा। जेनेरिक सस्ती दवाइयां लोगों को उपलब्ध कराने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र को दवाइयों के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात कुछ चिकित्सक जेनेरिक दवाइयां लिखने के बजाय मंहगी ब्रांडेड दवाइयां मरीजों को लिख देते हैं। इससे मरीजों को मजबूरन बाजार से मंहगी दवाइयां खरीदनी पड़ती है। बताया जा रहा है कि कुछ चिकित्सक तो मरीजों को बाजारों में स्थित अपने चहेतों की दुकानों से दवाइयां खरीदने को कहते हैं। बतातें चलें कि इससे पहले भी जनऔषधि केंद्र में उपलब्ध दवाइयां खराब हो चुकी…

Read More

आधे रास्ते से लौट रही बस

चंबा। चंबा-कैला मार्ग पर सरकारी बस आधे रास्ते से ही वापिस आ रही हैं। सरकारी बस के चालकों की मनमर्जी के कारण लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग बसों की आवाजाही के लिए बहाल हो चुका है। इसके बावजूद भी बसें कैला तक नहीं जा रही हैं। इससे लोगों को कैला तक जाने के लिए पैदल सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम को चंबा से जाने वाले बस को सरकारी बस के चालक दियोली तक ले जा रहे…

Read More

सामान्य वर्ग से ऊपर गई एससी-एसटी की मेरिट

चंबा। जेबीटी भर्ती में शिक्षा विभाग ने नए आरएंडपी नियमों की मार रिजर्व कैटेगरी के प्रत्याशियों पर पड़ी है। इस बार आरक्षित वर्ग की मेरिट सामान्य वर्ग से ज्यादा रही है। सभी वर्गों की मेरिट अलग-अलग बनाई गई है। इससे रिजर्व कैटागिरी के अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है। वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिला है। रिजर्व कैटागिरी के जिस वर्ग के अभ्यर्थी ने जिस श्रेणी में अप्लाई किया था, उसे उसी वर्ग में मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी गई। जिला चंबा में नए आरएंडपी निमयों…

Read More

सर्द हवाओं का सितम

तेलका (चंबा)। तेलका इलाके में हाल ही में हुई बर्फ बारी के कारण ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत मौड़ा, सैरी, बाड़का, बजोत्रा, करवाल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इस कारण हाथ पांव सुन्न हो रहे हैं। कंपकंपी हो रही है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, पवन कुमार, यूसफ, याकूब मोहम्मद, धर्म सिंह, राजेश कुमार, नंद लाल और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से दिनभर मौसम…

Read More

बर्फ में पर्यटकों की मौज

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्यटक बर्फ का मजा उठाने में लगे हुए हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के लिए कड़ाके की ठंड सजा बनी हुई है। आलम यह है कि रात को पारा शून्य से भी नीचे लुढ़क रहा है। डलहौजी की पंजपूला झील जम चुकी है। पर्यटक यहां बोटिंग का मजा लेने आ रहे हैं, लेकिन बर्फ में तब्दील हो चुकी झील को देखकर उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। झील के ऊपर चल कर पार किया जा सकता है। यहां…

Read More

जिले में 151 जेबीटी की तैनाती

चंबा। जिला चंबा में जेबीटी के 151 पद भर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से जारी सूची में सामान्य वर्ग की अंतिम मैरिट 100 रही है। इसके अलावा सामान्य आईआरडीपी 102, अनुसूचित जाति की मैरिट 97 अनुसूचित जाति आईआडीपी की 92, एसटी की मैरिट 109 व एसटी आईआडीपी की 111 रही है। इसके अलावा ओबीसी की अंतिम मैरिट 92 और ओबीसी आईआडीपी की 86 रही है। जिला में सामान्य वर्ग के 62 पद भरे गए। इसके अलावा समान्य…

Read More

218 पंचायतों में अधूरा रहा कोरम

चंबा। जिला चंबा की 283 पंचायतों में से 65 पंचायतों में ही ग्राम सभा का कोरम पूरा हो पाया है। शेष 218 पंचायताें में ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो पाया है। रविवार को जिला भर की 283 पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडल तीसा की 42 पंचायतों में से 30 में ही ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ। उपमंडल भरमौर की 29 पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा में मात्र सात पंचायतों में ही कोरम पूरा हो सका। इसके अलावा विकास खंड मैहला की 42…

Read More

16 हैड टीचर बने सीएचटी

चंबा। जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे 16 एचटी को पदोन्नत कर सीएचटी बनाया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इनकी पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की गई है। इसके अलावा पदोन्नत सीएचटी को 20 दिन में ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए हैं। जिन सीएचटी की नियुक्ति शीतकालीन स्कूलों में की गई है, वे शीतकालीन अवकाश के बाद ज्वाइन करेंगे। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक टप्पर स्कूल में तैनात एचटी जगदीश चंद पुत्र अमी चंद को पदोन्नत कर मुनियाला स्कूल में बतौर सीएचटी…

Read More

पेड़ कटान पर कोर्ट पहुंची नप

डलहौजी(चंबा)। नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले मोती टिब्बा में बिना अनुमति ओक के हरे भरे पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सोमवार को नगर परिषद ने आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण ली है। नगर परिषद के अनुसार न तो पुलिस विभाग ने उनकी सुनी और न ही वन विभाग को बताए जाने पर कोई कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि मोती टिब्बा में बिना अनुमति के पांच संरक्षित प्रजाति के हरे भरे ओक के पेड़ों को भू मालिकों ने बिना…

Read More

आईटीआई शिक्षक के खाते से उड़ाए 6600 रुपये

भरमौर (चंबा)। प्रतिष्ठित बैंकों का सदस्य बताकर लोगों से उनका खाता नंबर व एटीएम नंबर पूछ कर ठगी करने वाले गिरोह का शिकार एक स्थानीय शिक्षक भी हुए हैं। शनिवार को स्थानीय आईटीआई में तैनात शिक्षक अरुण कुमार को सुबह 08294673285 नंबर से कॉल आई। इसके बाद खुद को पीएनबी का ब्रांच मैनेजर बताकर एक शातिर ने उनसे उनका एटीएम नंबर व नाम पता पूछ लिया। उसने बताया कि उनके एटीएम की वैद्यता खत्म होने वाली है। उसको रिन्यू करने के लिए अपना पिन नंबर बताएं। अरुण कुमार ने तुरंत…

Read More