जिले में 151 जेबीटी की तैनाती

चंबा। जिला चंबा में जेबीटी के 151 पद भर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से जारी सूची में सामान्य वर्ग की अंतिम मैरिट 100 रही है। इसके अलावा सामान्य आईआरडीपी 102, अनुसूचित जाति की मैरिट 97 अनुसूचित जाति आईआडीपी की 92, एसटी की मैरिट 109 व एसटी आईआडीपी की 111 रही है। इसके अलावा ओबीसी की अंतिम मैरिट 92 और ओबीसी आईआडीपी की 86 रही है। जिला में सामान्य वर्ग के 62 पद भरे गए। इसके अलावा समान्य आईआरडीपी वर्ग के 13 पदों पर नियुक्ति दी गई। अनुसूचित जाति वर्ग के 28 पद और एससी आईआरडीपी के 7 पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई। ओबीसी वर्ग के कुल 20 पद और ओबीसी आईआरडीपी के पांच पदों पर शिक्षक ों की नियुक्ति की गई। अनुसूचित जनजाति वर्ग के छह और अनुसूचित जाति आईआरडीपी वर्ग के दो पदों पर तैनाती की गई। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सुरेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें जल्द ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts