पुलिस को चला बच्ची की मां का पता

चंबा। डलहौजी के जंगल में मिली बच्ची की मां का पुलिस को पता चल गया है। उसकी मां ग्वालियर में है। पुलिस ने उससे संपर्क करके उसे चंबा तलब किया है। उधर, डेढ़ साल की बच्ची शाहन्वी को अभी तक उसके पिता विकास महाजन निवासी धुलारा को नहीं सौंपा जा सका है। पुलिस बच्ची को उसके परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया पूर्ण करने में जुटी हुई है। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस बच्ची की…

Read More

अंधेरे में काटनी पड़ रही बर्फीली सर्द रातें

होली (चंबा)। होली क्षेत्र की सात पंचायतों में दो दिन से बिजली नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में बर्फीली सर्द रातें काटनी पड़ रही हैं। भारी बारिश एवं बर्फबारी होने के कारण वीरवार को साढ़े पांच बजे के करीब ग्राम पंचायत बजोल, न्याग्रां, दियोल, कुलेठ, होली, कुठेड़ और कुआंरसी में बिजली गुल हो गई है। इस कारण जहां कुछ लोग लैंप एवं मोमबत्ती जलाकर घर में उजाला कर रहे हैं, वहीं कई जगह ग्रामीणों को लकड़ी जलाकर घर में रोशनी करनी पड़ रही है। इस कारण उन्हें काफी…

Read More

बर्फ के कारण एक भी बच्चा नहीं पहुंचा स्कूल

चंबा। जिले के बर्फबारी से प्रभावित सैकड़ों स्कूलों के हजारों बच्चे स्कूलों में नहीं पहुंच पाए। कई जगह तो टीचर भी स्कूलों तक नहीं पहुंचे हैं। सरकार, विभाग और लोकल प्रशासन अभी तक इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठा पाए हैं और न ही स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर गंभीर दिख रहे हैं। वहीं हजारों बच्चों के अभिभावक उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर परेशान हैं। जिले में शीतकालीन स्कूलों की संख्या 300 के करीब है। इनमें दो दर्जन के करीब मिडल व वरिष्ठ…

Read More

बजट के पिटारे से निकली निराशा

चंबा। प्रदेश के बजट से चंबा के लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। दो दशकों से चंबा के लोगों की बस स्टैंड निर्माण की मुख्य मांग को सरकार ने बजट में पूरा करने का आश्वासन दिया है। यह मुद्दा बजट होने के बावजूद लटका हुआ था। वहीं सरकार ने जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर वर्षों पुरानी मांग होली-उतराला और पांगी के लिए चैहणी सुरंग के सर्वे की बात तो कही है, मगर सर्वे पहले भी कई बार हो चुके हैं। इन क्षेत्रों के लोग इसे महज छलावा करार दे…

Read More

बाट पंचायत में शव मिलने से सनसनी

चम्बा |  भाई की शिकायत के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज चम्बा: बाट पंचायत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक अनिल कुमार के बड़े भाई कमल ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि शुक्रवार को उसके ताया के लड़के की रिटायरमैंट पार्टी थी जिसमें शामिल होने…

Read More

सूमो गिरी ; एक की मौत, तीन घायल

सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के पंजला-कियोड़ मार्ग पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन अन्य घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है। रविवार शाम करीब पौने पांच बजे टाटा सूमो (एचपी 01 सी 0824) छोंटलू गांव से टुंडी की तरफ जा रही थी और बीच रास्ते में मेहली गांव के पास अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार सुरेंद्र कुमार पुत्र हुकमी राम (23) निवासी गांव पिहोरा, पंचायत काथला, उप तहसील…

Read More

फीस वृद्धि करने पर होगा उग्र आंदोलन

चंबा। प्रदेश में इक्डोल के तहत शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या निरंतर घट रही है। एचपीयू स्थित इक्डोल के सेंटर में 2500-3000 के बीच विद्यार्थी होते थे। इसकी संख्या अब 600-700 के बीच रह गई है। एसएफआई राज्य इकाई के सहस चिव पुनीत धांटा ने कहा कि एचपीयू ने इक्डोल के तहत फीस वृद्धि करने से विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रस्तावित 25 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने विवि प्रशासन…

Read More

ढाबों-दुकानों में लगाएं रेट लिस्ट

भरमौर (चंबा)। लघु संयुक्त भवन पट्टी में एडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर की अध्यक्षता में व्यापार मंडल भरमौर की बैठक आयोजित की गई। इसमें एडीएम भरमौर ने सभी दुकानदारों, ढाबे मालिकों से रेट लिस्ट लगाने के आदेश। उन्होंने धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद न बेचने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार तंबाकू बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। खासतौर पर सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू निषेध पर बल देने और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू निषेध के पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिए।…

Read More

बैली में कार गिरने से चालक की मौत

बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर बैली के समीप एक सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलक राज पुत्र निक्का राम गांव बैली शुक्रवार देर शाम कार (नंबर एचपी 31-8100) लेकर बनीखेत से अपने गांव बैली को जा रहा था। बैली के समीप कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर…

Read More

चिल्ड्रन पार्क में लगेंगे झूले

चंबा। चिल्ड्रन पार्क का जल्द जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से लगभग तीन लाख 64 हजार 426 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चिल्ड्रन पार्क में नप की ओर से जहां फेबरिकेटिड झूले लगाए जाएंगे, वहीं नए बेंच भी लगाए जाएंगे। साथ ही पार्क में चारों ओर टाइलें बिछाई जाएंगी और टूटी-फूटी रेलिंग को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा पार्क के सौंदर्यकरण के लिए रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी और पाथ भी बनाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद को चिल्ड्रन पार्क के…

Read More