डलहौजी से रैली में जाएंगे 500 कार्यकर्ता

सलूणी (चंबा)। सलूणी में भाजपा मंडल डलहौजी की बैठक में हमीरपुर में होने वाली परिवर्तन रैली को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई। डलहौजी मंडल से 500 कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमराज ने की। बैठक में डलहौजी की पूर्व विधायक रेणु चढ्डा और भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर पूर्व विधायक रेणु चढ्डा ने कहा कि देश के भावी प्रधानमंत्री प्रदेश के हमीरपुर में आ रहे हैं और रैली को लेकर लोगों में काफी…

Read More

एक शिक्षक के हवाले 75 बच्चे

चंबा । ग्राम पंचायत सराहण के मिडल स्कूल रान में स्टाफ न होने के कारण 75 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में स्कूल में मात्र एक ड्राइंग टीचर ही समस्त बच्चों को पढ़ा रहा है। स्कूल में लंबे अरसे से अंग्रेजी, शास्त्री, पीईटी और एलटी के शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं। शिक्षा विभाग ने 75 बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में दो शिक्षक एक बीएससी और एक डीएम तैनात कर रखा है। जिसमें से बीएससी शिक्षक बीते दिनों से बीमार चल रहा है। ऐसे…

Read More

नाले में मिला लापता मिस्त्री का शव

चंबा। सिंगी क्षेत्र के लापता मिस्त्री की मौत हो गई है। उसका शव एक नाले में पड़ा मिला है। पूर्ण चंद पुत्र नंद लाल (45) गांव निहूई पंचायत सिंगी बीती शुक्रवार शाम से लापता चल रहा था। वह मिस्त्री का कार्य करता था और बीते दिनों चनेड़ के समीप मिस्त्री का कार्य कर रहा था। बीती शाम को जब पूर्ण चंद अपने कार्य से घर वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी व रिश्तेदारों ने उसकी खोज शुरू कर दी। देर रात तक ढूंढने के बाद उसका कोई पता नहीं चला।…

Read More

अब दस लाख तक चालान काटेगा वन महकमा

चंबा। अब वन विभाग वन काटुआ व खनन माफि या पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना कर सकता है। सरकार ने विभाग को यह शक्ति प्रदान की है। पहले वन विभाग के अधिकारी जंगलों में अवैध कटान व अवैध खनन करने वालों पर लगभग दो लाख रुपये तक का चालान कर सकते थे। इससे ज्यादा चालान पुलिस या अन्य विभाग की ओर से किए जाते थे, लेकिन अब वन विभाग के अधिकारी दस लाख रुपये तक आन स्पॉट चालान कर सकते हैं। इससे विभाग के अधिकारियों को खनन माफिया या…

Read More

रजिस्ट्रेशन नंबर पर गलत लिखे छात्रों के नाम

चंबा। स्थानीय कॉलेज परिसर में शनिवार को एनएसयूआई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। इस मौके पर एनएसयूआई ने छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में कैंटीन की सुविधा देने के लिए कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सुरेश ठाकुर ने कहा कि विवि नेपंजीकरण नंबर के साथ कई विद्यार्थियों के नाम और पिता के नाम गलत दर्ज किए हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि इसे जल्द ठीक किया जाए। जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और एनएसयूआई…

Read More

भूस्खलन की चपेट में आकर सात मवेशी मरे

सुरंगानी (चंबा)। ग्राम पंचायत भलेई में भूस्खलन की चपेट में आने से सात मवेशी जिंदा दफन हो गए हैं। शनिवार को ग्राम पंचायत भलेई के गांव रोहट निवासी पवन कुमार पुत्र अमर सिंह दोपहर बाद पौने तीन बजे के करीब अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में ले गया। अचानक ढांक से पत्थर व भारी मलबा गिरा। इसकी चपेट में आने से पांच बकरे और दो मैमने मर गए। इससे उसे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रधान राजकुमार वार्ड मेंबर कर्म चंद ने बताया…

Read More

एक डाकघर को भी तरसा आयल

एक डाकघर को भी तरसा आयल सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की अति दुर्गम ग्राम पंचायत आयल में न डाकघर है, न स्वास्थ्य कें द्र और न ही बैंक की शाखा है। ऐसे में इस पंचायत के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान खोजू राम, उपप्रधान दुनी चंद, बहमी राम, माधो राम, प्रेम लाल, खियालू राम, जोगिंद्र सिंह, भगत राम, प्रभिया राम, टेक चंद और हेम राज ने बताया कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। उन्होंने कहा कि…

Read More

इंस्पेक्शन ने रोका कौशल विकास भत्ता

चंबा। सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए कौशल विकास भत्ता योजना को शुरू किया है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जिला चंबा के सैकड़ों युवा कौशल विकास भत्ता पाने से वंचित रह रहे हैं। जिला में पिछले लगभग डेढ़ माह से निजी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। इसके चलते सैकड़ों युवाओं को कौशल विकास भत्ता सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। सरकार की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को…

Read More

तत्वाणी के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त

सल्तानपुर (चंबा)। चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर तत्वाणी के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है एचपी 01 सी 0808 बोलेरो गाड़ी चंबा से सरोल की तरफ जा रही थी और तत्वाणी के पास गाड़ी का एक्सल अचानक खुल गया और वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर गया। वाहन उसी रफ्तार के साथ पेड़ से जा टकराया। इससे एक हादसा होते होते टल गया। जिस पेड़ के साथ वाहन टकराया है, वे पेड़…

Read More

युवावर्ग बजट से खुश और निराश भी

चंबा। बजट से युवा वर्ग में निराशा और खुशी दोनों ही है। एक तरफ युवा पंचायत सहायकों के पद भरने और कौशल विकास भत्ता देने के निर्णय से खुश हैं, दूसरी और जिला में उद्योग स्थापित न होने की बात से निराश भी हैं। बजट को लेकर ‘अमर उजाला’ ने युवाओं से चर्चा की तो युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार दी। राहुल शर्मा का कहना है कि सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना सही है। इसे कारगर बनाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। सरकार को जिला के…

Read More