
सलूणी (चंबा)। सलूणी में भाजपा मंडल डलहौजी की बैठक में हमीरपुर में होने वाली परिवर्तन रैली को लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई। डलहौजी मंडल से 500 कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेने जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमराज ने की। बैठक में डलहौजी की पूर्व विधायक रेणु चढ्डा और भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस मौके पर पूर्व विधायक रेणु चढ्डा ने कहा कि देश के भावी प्रधानमंत्री प्रदेश के हमीरपुर में आ रहे हैं और रैली को लेकर लोगों में काफी जोश है। बीजेपी के कार्यकर्ता और आम लोग रैली को लेकर काफी उत्साहित हैं। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी मंथन किया गया। प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर लोगों के सहयोग से भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। इस मौके पर भाजपा के जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष देसराज बसंत, लक्ष्मण मिन्हास, प्रह्लाद भगत, युवा मोर्चा के सचिव प्रह्लाद देवल, भगत राम, कुलदीप कुमार, किशु राम, प्यार सिंह और चमन सिंह मौजूद रहे।
