तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा क ी ग्राम पंचायत जुनास के जुनास गांव पर खतरा मंडरा रहा है। गांव के नीचे से भूस्खलन हो रहा है। इस कारण यहां के करीब 30 परिवार खतरे की जद में हैं। भूस्खलन होने के कारण जहां ग्रामीणों के घरों में दरारें आ गई हैं, वहीं उनकी उपजाऊ जमीन भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इस गांव के नीचे पावर प्रोजेक्ट का संचालन कर रही गिनी गलोबल कंपनी ने करीब तीन साल पहले एक नहर का निर्माण कार्य शुरू किया था। इस दौरान की गई ब्लास्टिंग…
Read MoreCategory: Chamba
विशेषज्ञ होता तो, बच जाती इंदु
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर दुर्घटनाओं की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र है। इसके बावजूद सरकार ने यहां स्थित सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तक तैनात नहीं किया है। स्थानीय लोग कई सालों से विशेषज्ञ की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने यहां पर इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। इसके चलते यहां के लोगों की जिंदगी रामभरोसे है। सड़क दुर्घटनाओं या गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला मुख्यालय रैफर होने वाले कई लोग चंबा-भरमौर मार्ग पर रास्ते में दम तोड़ चुके हैं।…
Read Moreहोली में ठेकेदार ने काटे बान के दो पेड़
होली (चंबा)। होली में ठेकेदारों ने बिना मार्क किए दो बान के पेड़ों को काट डाला है। इसकी शिकायत स्थानीय महिलाओं ने वन विभाग से की है। शनिवार को ठेकेदार के मजदूरों ने की नाले के पास सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया और बिना डिमार्केशन के दो पेड़ों को काट दिया। इसकी भनक लगते ही प्रोजेक्ट के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं ने ठेकेदार को काम बंद करवाने को कहा तो ठेकेदार ने कहा कि यह कार्य लोक निर्माण विभाग का है और सड़क को…
Read Moreबस हादसों के शिकार लोगों को मिलेंगे 10 लाख
चंबा। बसों में जान गंवा चुके जिले के लोगों के परिजनों को जल्द प्रशासन की तरफ से सहायता राशि बांटी जाएगी। इसके अलावा इन हादसों में अपंग हो चुके लोगों को भी सहायता मिलेगी। यह सहायता राशि परिवहन विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। वर्ष 2012 में हुए धुलाड़ा हादसे व इसके बाद हुए बस हादसों में मारे गए लोगों के परिजनों सहित इनमें घायल होकर शारीरिक तौर पर अपंग हो चुके लोगों के लिए 10 लाख 84 हजार की राशि जारी की गई है। उपायुक्त कार्यालय से यह…
Read More11 डिपुओं में नहीं पहुंचा सस्ता राशन
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के करीब 11 डिपुओं में राशन नहीं पहुंचा है। इस कारण करीब 1600 राशनकार्ड धारकों को बैसाखी के त्यौहार के लिए दुकानों से महंगे दाम पर राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। सोमवार को बैसाखी का पर्व है, लेकिन क्षेत्र के चांजू, देहरा, चरड़ा, बघेई, देवीकोठी, टेपा, बैरागढ़, मंगली, बोंदेड़ी, सनवाल व मकण डिपुआें में राशन ही नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में राशनकार्ड धारकों को काफी परेशानी हो रही है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र की कई सड़कें बंद हो…
Read Moreइलाज को मोहताज किलाड़ के बाशिंदे
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत किलोड़ में स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है। ऐसे में दो दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी किहार या फिर 15 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल सलूणी जाना पड़ता है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। आपातस्थिति में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। समय पर स्वास्थ्य सेवाएं…
Read Moreटीचर चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे और स्कूल बंद
चंबा(गीता)चुनावी ड्यूटी के दिन जिले के स्कूलों में शिक्षक व कर्मचारी नहीं आएंगे। ऐसे में उस दिन संबंधित स्कूल में अवकाश रहेगा। चुनावी रिहर्सल व अन्य चुनावी कार्य में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के चले जाने पर स्कूली बच्चों को उस दिन स्कूल नहीं आना पड़ेगा। उस दिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही स्कूल में अपनी हाजिरी देंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ज्ञात रहे कि जिला चंबा के सैकड़ों स्कूलों में स्टाफ की कमी है। करीब 130 स्कूल तो ऐसे हैं, जहां…
Read Moreप्रोजेक्ट पर स्थिति साफ करें नेता
होली (चंबा)। मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को एक खुला पत्र लिख कर प्रोजेक्ट को लकर उनकी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। जीएमआर की बजोली-होली परियोजना के निर्माण का विरोध कर रही महिलाओं व महिला मंडलों की सदस्य पिंकी देवी और बदामो देवी ने पत्र लिखा है। प्रत्याशियों को लिखे पत्र के साथ महिला मंडलों ने अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। प्रत्याशियों को पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा गया है। महिला मंडलों ने मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी प्रतिभा सिंह, रामस्वरूप शर्मा, जय…
Read Moreमालवाहक में ढो रहे सवारियां
चंबा। चंबा-सुंडला मार्ग पर वाहन चालक सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं। यह सब पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। विशेषकर नवरात्र की आड़ में धार्मिक आयोजनों के लिए श्रद्धालु जिले के शक्तिपीठों में जा रहे हैं। चालक मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुआें को ठूंस-ठूंस कर भर रहे हैं और मंदिरों तक ले जा रहे हैं। इससे जहां यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा…
Read Moreबच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
तीसा (चंबा)। शिक्षा खंड तीसा के मिडल स्कूल गदियोग व घेवा में आठ सालों के बाद भी शारीरिक शिक्षक, कला अध्यापकों के पदों को स्वीकृति नहीं दी गई है। दोनों पदों को भरने की स्वीकृति न मिलने से दोनों स्कूलों में ड्राइंग व पीईटी के शिक्षक नहीं है। साथ ही दोनों स्कूलों में चपरासी के पद भी रिक्त हैं। घेवा में स्कूल में 30 व गदियोग में करीब 13 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि गदियोग स्कूल में करीब 35 बच्चे थे। शिक्षक के पद न…
Read More