सरकारी विभागों ने नहीं भरे 4.81 करोड़ के बिजली बिल, सिर्फ आम जनता को दिखाया जाता है सरकारी रौब

सरकारी विभागों ने नहीं भरे 4.81 करोड़ के बिजली बिल, सिर्फ आम जनता को दिखाया जाता है सरकारी रौब

कांगड़ा, ऊना और चंबा जिले के कई सरकारी विभागों ने करोड़ों के बिजली बिल पर कुंडली मार के बैठे है। इसका खमियाजा बिजली बोर्ड के भुगतान पड़ रहा है। तीनों जिलों में छोटे से बड़े सरकारी कार्यालयों ने अभी तक 4,81,19,547 रुपये बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इनमें राजस्व, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज विभाग, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलशक्ति विभाग के कई कार्यालय शामिल है। बिजली बोर्ड की ओर से कई बार इन कार्यालय को बिजली बिल जमा करवाने के लिए नोटिस भी…

Read More

विधायक ने सड़क पक्का करने के कार्य में पकड़ी अनियमितता ठेकेदार की जमकर लगाई क्लास

विधायक ने सड़क पक्का करने के कार्य में पकड़ी अनियमितता ठेकेदार की जमकर लगाई क्लास

भरमौर (चंबा)। बन्नी-तरेला मार्ग पर तारकोल बिछाने में बरती जा रही अनियमितता की उस समय पोल खुल गई जब रविवार को भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनकराज कार्य की गुणवत्ता जांचने मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिछाने के लिए ठेकेदार तारकोल 100 किलोमीटर दूर से ला रहा था। तरेला पहुंचने तक तारकोल का तापमान शून्य हो रहा था। इसके चलते सड़क पर ऐसी घटिया किस्म की तारकोल शायद ही कुछ माह भी टिक पाती। तारकोल की गुणवत्ता की पोल उस समय खुल गई जब विधायक तारकोल से भरे…

Read More

नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े 35 चालक, लॉकअप में काटनी पड़ी सजा

नशे की हालत में  में वाहन चलाते पकड़े 35 चालक, लॉकअप में काटनी पड़ी सजा

प्रदेश के चंबा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाले 35 वाहन चालकों को कोर्ट के लॉकअप रूम में रहकर एक दिन की सजा काटनी पड़ी। अदालत ने इन चालकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे, क्योंकि ये चालक अदालत से समन जारी होने के बावजूद पेशी पर नहीं आ रहे थे। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने इन चालकों को पकड़कर अदालत में पेश किया। अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर ने इन वाहन चालकों को एक दिन कोर्ट के लॉकअप रूप…

Read More

गौर करे सरकार : चम्बा में स्वास्थ्य सेवाए चरमराई, अधिकारी जनता के स्वास्थ्य के प्रति नहीं है संवेदनशील

गौर करे सरकार : चम्बा में स्वास्थ्य सेवाए चरमराई, अधिकारी जनता के स्वास्थ्य के प्रति नहीं है संवेदनशील

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों जहां अस्पताल में परखनलियों (टेस्ट ट्यूब) का स्टॉक खत्म हो गया था तो अब उपचार के लिए सबसे जरूरी कैनुला ही नहीं मिल रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को भर्ती करने से पहले तीमारदारों को कैनुला लाने के लिए पर्ची लिखकर दी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं और लगता है कि भर्ती होना पड़ेगा,…

Read More

ध्यान दे सरकार : जुगाड़बाजी लगाकर करवाई जा रही पढाई से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

ध्यान दे सरकार : जुगाड़बाजी लगाकर करवाई जा रही पढाई से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 50 विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नड्डल को छोड़ा है। इसका मुख्य कारण स्कूल में तीन साल से प्राधानाचार्य, पांच प्रवक्ताओं सहित तीन अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। हैरानी की बात है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान विद्यालय में जमा एक और दो कक्षा में 30 से 35 विद्यार्थी शिक्षारत रहे। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या घटकर महज 10 रह गई। स्टाफ की कमी के चलते मजबूरन विद्यार्थी अन्य स्कूलों समेत जिला मुख्यालय में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। स्कूल में…

Read More

पूर्व व वर्तमान सरकार के जलशक्ति विभाग के दावे की खुली पोल, इस गांव से पलायन कर गए 21 परिवार

पूर्व व वर्तमान सरकार के जलशक्ति विभाग के दावे की खुली पोल, इस गांव से पलायन कर गए 21 परिवार

लम्बे अरसे से चली आ रही पेयजल समस्या का हल नहीं हुआ तो लोग गांव छोड़कर चले गए। अब गांव में महज 2 से तीन परिवार ही बचे हैं। गांव अब वीरान हो गया है। जी हां, यहां बात हो रही है समुद्रतल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भरमौर के महौण गांव की। इसकी मुख्य वजह है गांव में 68 वर्षो से चली आ रही पेयजल किल्लत। हैरानी की बात है कि जलशक्ति महकमे ने 16 लाख 17 हजार रुपये खर्च कर गांव के लिए पेयजल लाइनें…

Read More

सुख की सरकार में बच्चो के अभिभावकों के दुःख, आखिर ये लोग डीसी के सामने क्यों रोए फूट-फूटकर

सुख की सरकार में बच्चो  के अभिभावकों के दुःख, आखिर ये लोग डीसी के सामने क्यों रोए फूट-फूटकर

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बच्चों के अभिभावक डीसी के समाने फूट-फूटकर रोए। अभिभावकों ने डीसी चंबा अपूर्व देवगन से स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजने की गुहार लगाई। अभिभावकों ने बताया कि छुद्रा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्थायी अध्यापक नहीं हैं। स्थायी अध्यापक ने होने से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उनका भविष्य दाव पर है। बच्चों के अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी पहुंचे थे। डीसी अपूर्व देवगन ने अभिभावकों को आशवासन दिया कि बहुत जल्द स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजे जाएंगे।…

Read More

भाजपा विधायक को अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 20-20 हजार के मुचलकों पर मिली जमानत

भाजपा विधायक को अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 20-20 हजार के मुचलकों पर मिली जमानत

अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने पूर्व विस उपाध्यक्ष एवं चुराह के भाजपा विधायक हंसराज को दो शिकायतों पर 20-20 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दी है। अब उन्हें 29 सितंबर को न्यायालय में पेश होना होगा। वीरवार सुबह 10 बजे विधायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे। सुबह 11:00 बजे न्यायालय में प्रस्तुत हुए। यहां से उन्हें जमानती मुचलके पर जमानत मिली।  चुराह क्षेत्र में साल 2020 में एक जनसभा में तत्कालीन…

Read More

चालकों से प्री लोक अदालत में वसूला जुर्माना

चंबा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के 537 चालान पेश हुए। इनमें से 306 चालान के तहत दो लाख 80 हजार 300 रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया। अदालत में प्रस्तुत न होने वाले वाहन चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर…

Read More

शिक्षकों की तैनाती को लेकर छात्रों ने सड़क पर दिया धरना

शिक्षकों की तैनाती को लेकर छात्रों ने सड़क पर दिया धरना

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं का सब्र का बांध टूट गया। स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर छात्र कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतर गए हैं। लांमू स्कूल में अध्यापकों के पद के रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल के छात्र-छात्राएं लांमू-हिलिंग सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। पूर्व सरकार ने लांमू को माध्यमिक से वरिष्ठ स्कूल का दर्जा तो दे दिया लेकिन अब तक अध्यापक नहीं भेजे। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं एक वर्ष तक बिना अध्यापकों के ही…

Read More