तीसा (चंबा)। उपमंडल में सड़कों की हालत खस्ता है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी खराब है। ऐसे में मरम्मत में अड़चनें पेश आ रही हैं। तीसा उमंडल में लोक निर्माण विभाग के पास एक डोजर, एक कंप्रेशर तथा एक जेसीबी है। तीनों एक साल से खराब पड़े हुए हैं, विभाग ने अब तक मशीनरी को ठीक नहीं करवाया है। इससे खस्ताहाल सड़कों की रिपेयर नहीं हो पा रही है। मार्ग बंद होने पर इसे बहाल करने में काफी समय लग रहा है। बर्फबारी के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी चट्टाने…
Read MoreCategory: Chamba
दैनिक भोगियों को नियमित करो
चंबा। राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अंशकालीन तथा पूर्णकालीन वर्ग के कर्मचारी नेताओं की बैठक जिला प्रधान चुनी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा विभाग तथा सरकार से मांग की गई कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1997 से कार्य कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अन्य विभागों के कर्मचारियों को शिक्षा विभाग में समायोजित न करने की भी मांग की गई है। चुनी लाल ने कहा कि शिक्षा विभाग में अभी भी गई ऐसे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं, जो आठ साल पूरे होने के बावजूद…
Read Moreऐन वक्त पर खाद गायब
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में खाद नहीं मिल रही है। इससे 42 पंचायतों में किसानों की मक्की की फसल पर संकट पैदा हो गया है। मक्की की फसल को खाद देने का यह उपयुक्त समय है, लेकिन हिमफैड की ओर से क्षेत्र की 42 पंचायतों के लिए खाद की सप्लाई नहीं की गई है। इससे किसान टेंशन में आ गए हैं। किसान किशू राम, सूरत सिंह, रूप लाल, संजय कुमार, नरेश, राकेश कुमार, विपन, दिनेश, ज्ञान चंद, विजय कुमार, प्रदीप, अशोक तथा सुरेंद्र ने बताया कि वे रोज डिपो के…
Read Moreटेलेंट है तो हो जाइए तैयार
चंबा। स्कूली बच्चों के लिए प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। वन विभाग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाने जा रहा है। अव्वल रहने वालों को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। जिले के 283 स्कूलों में चित्रकला, नारा लेखन और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। सबसे पहले स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं सभी स्कूलों में 31 जुलाई तक करवाई जाएंगी। इसके बाद ब्लॉक लेबल की प्रतियोगिताएं 31 अगस्त और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 30 सितंबर से पहले होंगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता…
Read Moreरावी किनारे जा रहे पर्यटक
सरोल (चंबा)। मंडी के लारजी में हुए हादसे के बाद भी जिला प्रशासन ने सबक नहीं किया है। प्रशासन रावी नदी के लिए जाने वाले छोटे रास्ते बंद नहीं करवा पाया है। इससे पर्यटक व स्थानीय लोग आसानी से रावी नदी के तटों पर जा रहे हैं। ऐसे में हर समय अप्रिय घटनाओं को अंदेशा बना हुआ है। बीते दिनों रावी नदी पर बने प्रोजेक्टों ने भी बरसात के आगमन के चलते रावी नदी के किनारे न जाने की चेतावनी जारी की है। साथ ही मवेशियों को भी नदी के…
Read Moreडेढ़ करोड़ से बनेंगे पुल: भरमौरी
भरमौर (चंबा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भरमौर में सड़कों के निर्माण पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 8.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने भरमौर में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस वर्ष पुलों के निर्माण पर एक करोड़ 60 लाख रुपये, जबकि भवनों के निर्माण पर एक करोड़ 70 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो ठेकेदार बिना वजह कार्यों को लटका रहे हैं, उनके खिलाफ…
Read Moreबालू में केरोसिन के सात अवैध ड्रम पकड़े
चंबा। स्थानीय पुलिस थाना के तहत बालू में पुलिस ने छापेमारी के दौरान जमाखोरी कर अवैध तौर पर रखे गए मिट्टी के तेल के सात ड्रम बरमाद किए हैं। इनमें से छह ड्रम भरे और एक ड्रम आधा शामिल है। इनमें कुल 1540 लीटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी ड्रम कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में करोड़ी स्थित सस्ते राशन के डिपो के डिपो होल्डर सुरजीत कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधियम की धारा, 7 और आईपीसी की धारा 379 के…
Read Moreसिहुंता के डिपुओं से तेल गायब,500 उपभोक्ता परेशान
सिहुंता (चंबा)। भटियात उपमंडल के करीब एक दर्जन डिपुओं में सरसों तेल की सप्लाई नहीं पहुंची है। इस कारण करीब 500 उपभोक्ताओं को दुकानों से महंगे दाम पर तेल खरीदना पड़ रहा है। भटियात उपमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुल 25 डिपो हैं। इनमें लगभग आठ हजार राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से करीब एक दर्जन डिपुओं में इस माह का सरसों तेल का कोटा नहीं पहुंचा है। स्थानीय उपभोक्ता चमन सिंह, बलदेव, प्रताप सिंह, जगदेव, सुभाष कुमार, बलवंत सिंह, अजय कुमार ने बताया कि वे रोज रोज डिपो…
Read More20 कब्जाधारियों को नोटिस जारी
तीसा (चंबा)। भंजराडू बस स्टैंड से अवैध खोखे हटाए जाएंगे। एचआरटीसी ने निगम की भूमि पर कब्जा करके बैठे 20 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके अलावा पांच दिन के भीतर जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि के बीच अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते हैं, तो एचआरटीसी खुद अवैध कब्जे हटाएगी। इसके अलावा अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। भंजराडू बस स्टैंड पर लगभग 50 लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है और खोखे बना दिए…
Read Moreट्रेनिंग प्रोगाम के लिए दिया अंतिम मौका
चंबा। जिले के करीब 200 स्कूलों के लिए साइंस इंस्पायर अवार्ड स्कीम को ऑनलाइन करने का एक और मौका है। इन स्कूलों के लिए 23 जून को जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को साइंस इंस्पायर अवार्ड स्क ीम को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद इस प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन नहीं होगा। अगर किसी स्कूल के शिक्षक प्रशिक्षण पाने से वंचित रह जाते हैं, तो संबंधित स्कूल में इंस्पायर अवार्ड स्कीम ऑनलाइन नहीं हो…
Read More