चंबा-भाला मार्ग पर बस सेवा बंद

चंबा। चंबा-भाला मार्ग पर एचआरटीसी की बस चार दिनों से नहीं चल रही है। इस कारण सवारियों को काफी परेशानी हो रही। चंबा से भाली के लिए बस शाम 5 बजे चलती है और सुबह 8 बजे वापस आती है। सुबह के वक्त यहां से सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी सफर करते हैं। बस के न आने के कारण सवारियों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। सवारियों हेम राज, मान सिंह, नेक सिंह, आत्मा राम, भानू राम, शेर सिंह, प्यार सिंह ने बताया कि रूट पर…

Read More

भरमौर में दो दिन से नहीं पहुंची डाक

चंबा। भारी बर्फबारी के चलते जनजातीय क्षेत्र भरमौर में डाक सेवा भी ठप हो गई है। इससे जनजातीय क्षेत्र के लोगों के जरूरी दस्तावेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उपमंडल भरमौर में 45 सेंटीमीटर से ज्यादा हिमपात हुआ है। हिमपात होने के कारण खड़ामुख के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। यातायात सेवा ठप होने के कारण डाक विभाग को क्षेत्र में डाक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। इस संदर्भ में डाकघर अधीक्षक आरएस राणा ने बताया कि…

Read More

सड़क में एनओसी नहीं बनेगी अड़ंगा

चंबा। सड़क निर्माण में लंबे समय से अड़ंगा साबित हो रही एनओसी की समस्या अब खत्म होने वाली है। सड़क की क्लीयरेंस के लिए वन और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी आमने-सामने वार्तालाप करेंगे। इससे एनओसी को लेकर कोई सस्पेंस नहीं रहेगा। सरकार के आदेशानुसार वन, लोकनिर्माण, आईपीएच और शिक्षा विभाग की हर माह पांच तारीख को बैठक होगी। इससे रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी और एनओसी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट को जाएगी। वन विभाग के डीएफओ किरपा शंकर एम ने बताया कि पेंडिंग पड़े विकास कार्यों को लेकर…

Read More

सीजनल बीमारियों ने जकड़े सिहुंतावासी

सिहुंता (चंबा)। इलाके में लोग सीजनल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज पीएचसी समोट और सिहुंता में 60 से 70 मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। पीएचसी में बुखार, सर्दी और निमोनिया के मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। कुछेक मरीजों को उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल भी रेफर किया जा रहा है। जैसे ही मौसम में बदलाव हुआ है। लोग सर्दी, बुखार, खांसी की चपेट में आ रहे हैं। एमओ कमलेश ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक हफ्ते से सर्दी, जुकाम, बुखार और अन्य…

Read More

सड़कों के निर्माण को जल्द एनओसी

चंबा। जिला में रुके पड़े सड़कों के निर्माण कार्य को तेज गति से करवाने के लिए वन विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। वन विभाग अब सड़कों के निर्माण के लिए एनओसी न दिए जाने के कारणों पर मंथन कर रहा है। पहले वन विभाग लंबे समय से एनओसी न मिलने वाली सड़कों पर ध्यान केंद्रित करेगा। उसके बाद एनओसी न दिए जाने के कारणों का पता लगाया जाएगा। उक्त कमियों को पूरा कर सड़कों को एनओसी दी जाएगी। इससे अब जिले में सैकड़ों सड़कों के काम शुरू होने…

Read More

चंबा में खोला जाएग मेडिकल कालेज

चंबा। पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भलेई ने स्वास्थ्य मंत्री से चंबा में मेडिकल कालेज खोलने की मांग की है। लचोड़ी में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष धर्म चंद शर्मा ने की। बैठक के दौरान वीरभद्र सिंह को छठी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर पेंशनरों ने नई सरकार से मांग की है कि उन्हें पंजाब की तर्ज पर 500 रुपये मासिक चिकित्सा भत्ता दिया जाए। इसके अलावा 70 और 75 वर्ष की आयु पार करने वाले पेंशनरों की पेंशन में 10 प्रतिशत…

Read More

भरमौर से दो गाड़ियां चोरी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल में आभूषणों और कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति चोरी होने के बाद अब घर के आंगन में खड़ी गाड़ियों को चोर चुराकर ले गए। इन दिनों उपमंडल में चोरी की वारदातें ज्यादा हो रही हैं। संतोष कुमार निवासी लाहल ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने पिकअप गाड़ी घर के आंगन में खड़ी की थी। इस दौरान चोरों ने गाड़ी चुरा ली। वहीं, दूसरे मामले में ऊधम सिंह निवासी गरिमा ने भी शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है। पुलिस…

Read More

युवा सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर

चंबा। जिला के युवा आधुनिक खेती करने के गुर सीख पाएंगे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से युवाओं को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र सरु में दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने चार मार्च तक आवेदन मांगे हैं। जानकारी के अनुसार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार प्रदान करने के लिए जिला युवा सेवाएं और खेल विभाग द्वारा कृषि से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला के 40 के करीब युवाओं को मशरूम की खेती, ग्रीन…

Read More

बर्फबारी के कारण शेष दुनिया से कटा भरमौर

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी हिमपात के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। तीन दिन से हो रही बर्फबारी के चलते यहां पर 60 सेंटीमीटर के करीब हिमपात होने की सूचना है। इसके बाद भी बुधवार को बर्फबारी का क्रम जारी रहा है। इस वजह से आम जरूरत की चीजें भी मार्केट तक नहीं पहुंच पाईं। अधिकांश रूटों पर निगम की बसें नहीं पहुंचीं इस कारण लोगों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सारा दिन बिजली की आंखमिचौली भी चलती रही। इस वजह से…

Read More

स्कूलों में 31 मार्च तक बनेंगे टायलेट

चंबा । शिक्षा विभाग तमाम स्कूलों में 31 मार्च तक टायलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने स्कूलों से प्रस्ताव भी मांगे हैं। प्रस्ताव विभाग के पास पहुंचने के लिए इन स्कूलों को टायलेट बनाने के लिए पैसा मंजूर किया जाएगा। सूत्र खुलासा करते हैं कि 50 से भी अधिक स्कूलों में टायलेट की सुविधा नहीं है। कुछ स्कूलों में टायलेट हैं भी तो खस्ताहाल में। ऐसे में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूलों से टायलेट निर्माण को लेकर भी जानकारी…

Read More