बैंक से निकालते लाख गायब

चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी स्थित राज्य सहकारी बैंक की शाखा में एक व्यक्ति के करीब एक लाख रुपये गायब हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लोक संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रेम प्रकाश पुत्र देवी दत्ता निवासी चुवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को करीब 12 बजे उसने एसबीआई बैंक से मैच्योर हुई एक लाख रुपये की एफडी को एसबीआई शाखा चुवाड़ी से निकलवाया। इसके बाद कैश को सहकारी बैंक में जमा करवाने गया। बाउचर भरने के बाद सहकारी बैंक के काउंटर पर जैसे ही कैश निकालने को…

Read More

करोड़ों का बजट, फिर भी सड़क नहीं बनी

होली (चंबा)। होली इलाके की ग्राम पंचायत बजोल की पांच हजार आबादी आज भी सड़क व स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। सरकार की अनदेखी का शिकार इस पंचायत के लिए सड़क न होने से ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए करीब आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। वर्ष 2009 में इस पंचायत को सड़क से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन एक साल बाद ही इसका काम बंद हो गया। इसके बाद यह काय आज तक दोबारा से शुरू नहीं हो पाया…

Read More

जान जोखिम में डाल मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु

भरमौर (चंबा)। श्रीखंड, केदारनाथ व अमरनाथ में हुए जानमाल के नुकसान का भय भी मणिमहेश यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नहीं रोक पा रहा है। जैसे-जैसे मणिमहेश यात्रा का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु डल झील की ओर कूच करते हुए देखे जा सकते हैं। पिछले साल की केदारनाथ त्रासदी और इस साल श्रीखंड महादेव यात्रा पर हुई चार श्रद्धालुओं की मौत के बावजूद श्रद्धालु बिना यात्रा के प्रबंधों के जान जोखिम में डालकर मणिमहेश पहुंच…

Read More

सिर्फ एक इंटरव्यू और मिल जाएगी नौकरी

जिला चंबा के सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में 21 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन बद्दी की बेस कारपोरेशन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इसमें जिला भर के बेरोजगार युवा हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के 190 पद भरे जाने हैं। 18 से 30 वर्ष के बीच की उम्र के युवा रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास साथ में आईटीआई का कोर्स होना अनिवार्य है। इसमें प्रत्येक ट्रेड के युवा भाग…

Read More

कामगारों ने रोका प्रोजेक्ट का कार्य

होली (चंबा)। होली क्षेत्र में निर्माणाधीन 160 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना बजोली-होली की डैम साइट पर कार्यरत कामगारों ने मांगें पूरी न होने पर कंपनी के खिलाफ मोर्चा दिया है। मांगें पूरी न होने के रोष में कामगारों ने काम बंद कर दिया है। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तक तक वे काम नहीं करेंगे। कामगार अशोक कुमार, मदन लाल, कुलदीप कुमार, कंचन, विनोद, संजय कुमार व रमेश ने बताया कि कं पनी में कार्यरत सैकड़ों मजदूरों को…

Read More

सांकेतिक भूख हड़ताल आज से

चंबा। स्थानीय कॉलेज में अखिल विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई की बैठक का आयोजन जिला संगठन मंत्री विक्रम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान संगठन के कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी योजनाआें के बारे में चर्चा की गई। इसके चलते विक्रम शर्मा ने कहा कि रूसा प्रणाली के खिलाफ 15 से 16 जुलाई तक एबीवीपी पूरे प्रदेश भर में सांकेतिक भूख हड़ताल करेगी। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल चंबा जिला के सभी कॉलेजों में होगी। रूसा प्रणाली के अलावा फीस वृद्धि, 45 दिनों के भीतर परीक्षा…

Read More

अस्पताल में दाखिल गर्भवती की बच्चे समेत मौत

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल में एक गर्भवती महिला व उसका नवजात एक बार फिर से लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का शिकार हो गए हैं। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण गर्भवती के पेट में मरा हुआ बच्चा समय पर नहीं निकाला जा सका। इससे गर्भवती की भी मौत हो गई। हैरानी की बात है कि महिला के परिजन उसे दो बार क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे…

Read More

डंगा गिरने से प्रवासी महिला की दर्दनाक मौत

होली (चंबा)। जीएमआर के बजोली-होली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की न्याग्रां स्थित डैम साइट में हाल ही में बनाया गया डंगा गिरने से एक मजदूर महिला की मौत हो गई है। यह महिला छत्तीसगढ़ की लेबर के साथ थी। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जब वह प्रोजेक्ट साइट पर हाल ही में बनाए गए डंगे के पास मौजूद थी तो अचानक भूस्खलन से यह डंगा गिर गया और सीमा देवी (21) पत्नी दीपक भैया निवासी वीपीओ चकला थाना चांदवा, जिला तिहार छत्तीसगढ़ इसकी चपेट में आ गई। डंगे के पत्थरों के साथ…

Read More

आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर के पद भरेंगे

चंबा। ब्लॉक मैहला के अंतर्गत पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए बाल विकास विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय मैहला में जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी वीएस आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत रठियार के अंतर्गत वृत्त गजनुई के आंगनबाड़ी केंद्र चांझुाईं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वृत्त कीड़ी के दलैई केंद्र में कार्यकर्ता, वृत्त लुड्डू के कुम्हारका में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा बंदला पंचायत के मैहला…

Read More

जल्द भरेंगे पटवारी-कानूनगो के पद

चंबा। जिला चंबा में रिक्त पड़े पटवारियों के पद जल्द भरे जाएंगे। इन पदों पर राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त पटवारियों को दोबारा नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह कानूनगों के पद भी भरने के निर्देश दिए गए हैं। पुनर्नियुक्ति के तहत पटवारी को दस हजार और कानूनगो को 12 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जिला के राजस्व अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों को इस संबंध में सूचित…

Read More