युवती ढलान से लुढ़क कर घायल

साहू (चंबा)। स्थानीय पोस्टआफिस के तहत गांव संगेरा में एक युवती घास काटते समय 15 फुट ऊंची ढलान से लुढ़क गई। इससे उसे अंदरूनी चोटें लगी हैं। युवती को 108 नंबर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय जरीना पुत्री मीर हमजा निवासी गांव संगेरा अपने गांव में ही सोमवार शाम को घास काट रही थी। इसी बीच उसका पांव फिसला और वह ढलान से नीचे लुढ़क गई। इससे उसे चोटें लगी हैं। समाचार लिखे जाने तक उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया…

Read More

जिला अस्पताल में नहीं हो रहे हिमोग्राम टेस्ट

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में हिमोग्राम के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमोग्राम का टेस्ट करवाने के लिए प्राइवेट लैब में सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस टेस्ट को करवाने के लिए मरीजों को बाहरी क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों की बीमारी का सही पता लगाने के लिए यह टेस्ट होना बेहद जरूरी है। इस टेस्ट से मनुष्य के शरीर में रक्त के कणों के बारे में पता चलता है। इससे गंभीर बीमारियों का…

Read More

अधूरी तैयारी से करवाई जा रही आईटी शिक्षा

चंबा। जिला के 72 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में आईटी शिक्षा बिना प्रबंधों के ही शुरू कर दी गई है। अभी तक सेवाएं मुहैया करवा रही कंपनी की ओर से स्कूलों में नए कंप्यूटर सिस्टम नहीं लगाए गए हैं । इसके अलावा अधिकांश स्कूलों में लैब की भी व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण आईटी शिक्षा सुचारु रूप से शुरू नहीं हो पा रही है। जानकारी के मुताबिक नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते की नाइलेट कंपनी ने सभी स्कूलों में नए कंप्यूटर सिस्टम लगाने की बात कही थी। इसके…

Read More

भाजपा ने याद किए श्यामा प्रसाद मुखर्जी

चंबा। भाजपा मंडल चंबा की बैठक परिधि गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद शांडिल ने की। बैठक के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जन संघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। इस मौके पर सदर के विधायक बीके चौहान ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और संघ तथा देश हित के लिए उनके बलिदान के बारे में जानकारी दी। हाल ही में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए जान माल के नुकसान पर…

Read More

मिंजर मेले में तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम

चंबा। चंबा के चौगान मैदान में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने योजना तैयार कर ली है। मिंजर मेले की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपसमिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान प्राथमिक चिकित्सा और मिंजर की खेल प्रतियोगिताओं में चोटिल खिलाड़ियों के लिए मेला परिसर में एक स्वास्थ्य टीम तैनात की…

Read More

वन्य प्राणी विभाग ने हटाए रेहड़ी वाले

चंबा। वन्य प्राणी विभाग ने मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार में अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को मैदान में लगी रेहड़ियों को हटा दिया है। खज्जियार मैदान में किसी को भी रेहड़ी लगाने की इजाजत नहीं है। जानकारी के मुताबिक खज्जियार में स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से रेहड़ियां लगा रखी थीं। ये रेहड़ियां गैर कानूनी तरीके से लगाई गई थीं। इन रेहड़ी वालों को विभाग की ओर से परमिट जारी नहीं किए गए थे। स्थानीय लोेग बिना परमिट ही यहां डेरा जमाकर बैठे हुए…

Read More

जिला अस्पताल में नहीं हो रहे हिमोग्राम टेस्ट

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में हिमोग्राम के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमोग्राम का टेस्ट करवाने के लिए प्राइवेट लैब में सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस टेस्ट को करवाने के लिए मरीजों को बाहरी क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। मरीजों की बीमारी का सही पता लगाने के लिए यह टेस्ट होना बेहद जरूरी है। इस टेस्ट से मनुष्य के शरीर में रक्त के कणों के बारे में पता चलता है। इससे गंभीर बीमारियों का…

Read More

भरमौर में 15 घंटे गुल रही बत्ती

भरमौर/होली (चंबा)। भरमौर उपमंडल को विद्युत आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन टूटने से पूरा उपमंडल 15 घंटे बिजली की समस्या से जूझता रहा। यह लाइन शुक्रवार रात 11 बजे के करीब जांघी के पास टूट गई थी। इस कारण पूरा उपमंडल रात भर अंधेरे में डूबा रहा। वहीं, होली क्षेत्र की सभी एक दर्जन पंचायतों में तो शनिवार शाम तक बिजली गुल रही। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, होली क्षेत्र की पंचायतों में करीब एक माह से बिजली की आंख मिचौनी चल रही है।…

Read More

50 स्कूलों ने नहीं लिया खेलों में हिस्सा

चंबा। जिला के विभिन्न जोनों में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 50 के करीब स्कूल नदारद रहे। नियमों के मुताबिक और शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सभी स्कूलों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अनिवार्य है। इसके बावजूद स्कूल मुखियाओं के उदासीन रवैये के चलते 50 के करीब स्कूलों ने जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। इस कारण इन स्कूलों के खिलाड़ियों को खेलों से वंचित रहना पड़ा है। शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर स्कूली बच्चों के शारीरिक विकास के…

Read More

एनएसयूआई ने कालेज परिसर में निकाली रैली

चंबा। कालेज की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने शुक्रवार को कालेज परिसर में रैली निकाली। इस मौके पर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई । एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने बताया कि कालेज में कई दिनों से पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। इस कारण छात्रों को पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा कालेज में कक्षाएं भी शुरू नहीं हो पाई हैं। इस कारण दूरदराज से आने वाले छात्रों को बेकार बैठकर समय बिताना पड़ रहा है।…

Read More