चंबा। नगर परिषद की बैठक कमेटी हाल में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकु र ने की। बैठक के दौरान शोभायात्रा उपसमिति के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर परिषद की ओर से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार मिंजर मेले के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा को ओर आकर्षक बनाने के लिए इसमें पंचायत प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान शोभायात्रा उपसमिति व सफाई उपसमिति की ओर से नौ लाख 30 हजार का बजट पास किया गया। जिला प्रशासन…
Read MoreCategory: Chamba
मुगला से केबल चोरी
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला में केबल चोरी हो गई है। पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी मनोज वालिया की अगुवाई में मौके का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों से केबल तार गायब पाई गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि के बल के चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Read Moreतीसा में मनमाने दामों पर बेची खाद
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में निर्धारित मूल्य से अधिक रेट पर खाद बेचने पर ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय ग्रामीणों ने हिमफेड के इंचार्ज के पास इस संबंध में शिकायत की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हिमफेड ने तीसा की भराड़ा पंचायत के लिए 80 बैग खाद के भेजे थे। उनका आरोप है कि खाद के ये बैग दूसरी पंचायतों में मनमाने दामों पर बेच दिए गए हैं। ग्रामीणों रेशम सिंह, केसु, लाल चंद, परसराम, प्यार मोहम्मद, हीरा, निहाल सिंह, ठाकुर दास, दीवान सिंह, खेती राम ने बताया कि…
Read Moreगरोला के आधा दर्जन गांव सड़क सुविधा से वंचित
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत गरोला के आधा दर्जन गांवों के बाशिंदे आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतें पेश आ रही है। सड़क न होने के कारण स्थानीय वाशिंदों को बस पकड़ने के लिए दो किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। एक दशक से सवाई, ककरी, वासदा, रैला, टिल्ली के बाशिंदे सरकार से सवाई से ककरी तक सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया। इस कारण लोगों को आज…
Read Moreजड़ी बूटियों के डीएफओ जारी करेंगे परमिट
चंबा। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि नागछतरी, जंगली लहसुन व अन्य जड़ी बूटियों के अब वन मंडल अधिकारी परमिट जारी करेंगे। जिला योजना समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जड़ी बूटियां निकालने के लिए योजनाबद्ध तरीके से वनपरिक्षेत्र खोले जाएंगे। प्रतिबंधित वन परिक्षेत्रों में जड़ी बूटियों का दोहन नहीं किया जा सकेगा। इससे प्राकृतिक जड़ी बूटियों का वजूद भी खत्म नहीं होगा। एक वर्ष एक परिक्षेत्र से जड़ी बूटियां निकालने के बाद अगले वर्ष उस परिक्षेत्र को एक वर्ष के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा।…
Read Moreजिले के विकास को 20.43 करोड़
चंबा। स्थानीय बचत भवन चंबा में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि विकास कार्यों में विभागीय अधिकारियों की सुस्ती कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के अधूरे कार्य को पूर्ण करना और प्रदेश में एक समान विकास करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। योजना समिति की बैठक में बीआरजीएफ के शेल्फ को पास करने बारे मंथन किया गया। पिछले वर्ष बीआरजीएफ के तहत खर्च किए गए 16 करोड़ 65 लाख रुपये के बजट के आय व्यय…
Read Moreआंगनबाड़ी केंद्रों के बिलों का नहीं हुआ भुगतान
धरवाला (चंबा)। ब्लाक मैहला के अंतर्गत बाल विकास विभाग के चार वृत्त में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। इस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास परियोजना वृत्त चूड़ी, किलोड़, छतराड़ी और गैहरा में भवन किराया बिल, राशन ढुलाई बिल, यात्रा भत्ता बिल और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जाने वाले मासिक बिल का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में तो एक साल से भी ज्यादा…
Read Moreशादी करने से इनकार किया तो युवक ने नस काटी
किहार। स्थानीय थाना के तहत एक गांव में लड़की के शादी से मुकरने पर युवक ने अपनी नस काट डाली। युवक की दो माह पूर्व लड़की से फोन पर बात हुई और उसके घर आनाजाना लगा रहा। नौ जुलाई को शाम सात बजे के करीब युवक लड़की के घर गया और उससे शादी की बात करने लगा। लड़की ने जब शादी करने से इंकार कर दिया तो उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद वह जमीन पर लेट गया और चाकू से अपनी बाजू की नस काट ली। पुलिस…
Read Moreचंबा अस्पताल में स्टाफ का टोटा
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौजूदा चिकित्सकों के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे मरीजों सहित चिकित्सकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में दिन प्रतिदिन मरीजों की तादाद में हो रही बढ़ोतरी से मौजूदा चिकित्सीय स्टाफ को अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। अस्पताल में चार चिकित्सकों के और स्टाफ नर्सों के दर्जन पद खाली चल रहे हैं। स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल…
Read Moreचंबा में 31 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स स्कूल
चंबा। जिला के युवाओं को अब खेलों का प्रशिक्षण लेने के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के प्रशिक्षण की सुविधा चंबा जिले में ही मिल जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिला में एक स्पोर्ट्स स्कूल खोला जाएगा। इस स्कूल के लिए शिक्षा विभाग ने तीन स्थानों पर जगह देखी है। इसमें सलूणी, होली और ककीरा शामिल हैं। इन तीन स्थलों में से एक स्थान पर स्पोर्ट्स स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाना बाकी है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से लगभग…
Read More