बरठीं (बिलासपुर)। टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन ने अनुबंधित टीजीटी अध्यापकों को तीन साल में नियमित करने की मांग की है। टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन की बैठक बरठीं में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश पन्याली ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4-9-14 का टाइम स्केल लाभ प्रदान किया है, लेकिन विभाग की ओर से आनाकानी की जा रही है। इसके चलते यह वर्ग अभी भी इस लाभ से वंचित हैं। एसोसिएशन की अभी तक कई अन्य मांगे भी लंबित हैं। उन्होंने मांग की है कि टीजीटी अध्यापकों…
Read MoreCategory: Bilaspur
सौ की जगह 500 रुपये की वसूली
स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाली जकातखाना के ज्योरीपत्तन-गोबिंदसागर पर बोट मालिकों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। बोट मालिक प्रशासन की ओर से निर्धारित किराये से ज्यादा किराया वसूल कर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इनकी मनमानी पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा। ग्राम पंचायत टाली, जकातखाना, कोटधार के बाशिंदों में जगदीश चंद, प्रकाश चंद, भूरी लाल, रामलाल, हेमलता, चंपा देवी, सत्या देवी, त्यून गांव के दीनानाथ ने कहा कि शाम के समय तो मनमानी भी हैरान करने वाली है।…
Read Moreकम होने के बजाए, बढ़ न जाए मर्ज
बिलासपुर। यदि आप क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शनिवार को उपचार करवाने आ रहे हैं, तो जरा गौर फरमाएं। शनिवार को शिशु रोग विशेषज्ञ के सिवा अस्पताल में अन्य किसी भी स्पेशलिस्ट की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। ऐसे में उपचार के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को न केवल मायूस होना पड़ सकता है, बल्कि आपात स्थिति में आनन-फानन में किसी दूसरे अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ सकती है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार करवाने आने वाले मरीजों को अगले दो दिन तक स्वास्थ्य सेवाएं सही ढंग से नहीं मिल पाने…
Read Moreबीजेएमसी शुरू करो, वरना आंदोलन
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बीजेएमसी कोर्स शुरू नहीं होने पर एनएसयूआई उग्र हो गई है। एनएसयूआई का कहना है कि प्रदेश सरकार ने कालेज में बीजेएमसी की कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति दे दी है लेकिन कालेज प्रशासन कोर्स शुरू करने में आनाकानी कर रहा है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बीजेएमसी की कक्षाएं शुरू नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शनिवार को एनएसयूआई इकाई ने मांगे पूरी नहीं होने के चलते प्राचार्य का घेराव किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कालेज…
Read Moreराजघाटी में पकड़ी शिमला से चोरी कार
ब्रह्मपुखर (बिलासपुर)। शिमला से कार चुराकर भाग रहे दो लोगों को बिलासपुर पुलिस ने शनिवार को नम्होल के पास कार समेत धर दबोचा। कार के साथ ही दोनों आरोपियों को नम्होल चौकी लाया गया। सूचना के आधार पर कार तथा आरोपियों को कब्जे में लेने के लिए शाम के समय शिमला पुलिस भी नम्होल पहुंच गई। जानकारी के अनुसार शिमला के लक्कड़ बाजार से एक आल्टो कार एचपी-01ए-0763 चोरी हुई थी। कार चोरी का यह मामला शनिवार को ही शिमला के सदर थाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत…
Read Moreअलीखड्ड पुल से दरिया में कूदी महिला
बिलासपुर। शहर के साथ लगते अलीखड्ड पुल से शुक्रवार तड़के एक महिला ने दरिया में छलांग लगा दी। पता चलते ही पुल पर लोगों का जमघट लगना शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व स्थानीय लोगाें ने पुल के नीचे दरिया को खंगालने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक महिला ने अलीखड्ड पुल…
Read Moreकुएं में डूबने से एक की मौत
बिलासपुर। जिला मुख्यालय की नजदीकी बंदला धार की सीहड़ा पंचायत में शुक्रवार सुबह कुएं में डूब जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सीहड़ा की मैथली पालंगरी के 45 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। वह पीडब्ल्यूडी में कार्यरत था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत सीहड़ा के मैथली का गोपाल शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। चनालग गांव के पास रास्ते में एक कुआं है। बताया जा रहा है…
Read Moreशिक्षा क्षेत्र में कैसे होगा सुधार?
बिलासपुर। स्कूलों में पीईटी (शारीरिक शिक्षा अध्यापक) के रिक्त पद भरने के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। बैच के आधार पर पीईटी के आधा दर्जन पद भरने के लिए 9 व 10 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। जिले में इस वर्ग के रिक्त पदों की तुलना में यह आंकड़ा एक तरह से ऊंट के मुंह में जीरे जैसा ही है। जिले में पीईटी के 100 से अधिक पद खाली हैं। शिक्षा उप निदेशक प्रीतम सिंह ढटवालिया ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार बिलासपुर जिले में…
Read Moreस्वयं अपना गुरु बनकर हो रहा अभ्यास
बिलासपुर। कबड्डी के कई नामचीन खिलाड़ी तैयार कर चुके राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर को इस खेल के एक अदद प्रशिक्षक की दरकार है। पूर्व में यहां तैनात कबड्डी कोच का तबादला हो चुका है। करीब एक माह बीत जाने के बावजूद उनके स्थान पर अभी तक किसी अन्य प्रशिक्षक ने यहां कार्यभार नहीं संभाला है। ऐसे में कबड्डी खिलाड़ी गुरु के बगैर ही अभ्यास करने पर मजबूर हैं। राज्य युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के बिलासपुर खेल छात्रावास के कई कबड्डी खिलाड़ी न केवल राज्य व राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर…
Read Moreतीन गुमशुदा लड़कियां बरामद
बिलासपुर। लड़कियों की गुमशुदगी के अलग-अलग मामलों की जांच कर रही पुलिस के लिए शुक्रवार का दिन सफलता भरा रहा। विभिन्न थानाें में दर्ज हुए मामलों की गहनता से छानबीन कर रही पुलिस ने शुक्रवार को तीन लड़कियों को बरामद कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि गत 26 जून को सदर थाना में एक लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की 24 जून को…
Read More