बिलासपुर। जिला मुख्यालय के नजदीकी कुनाला में अज्ञात चोरों ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक दुकान के बाहर खड़ी की गई बोलेरो पिकअप जीप उड़ा ली। जीप मालिक ने चोरी की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी चोरी हुई गाड़ी का अभी कोई सुराग नहीं चल पाया है। जबली निवासी प्रेमलाल चौधरी के अनुसार कुनाला में उनकी हार्डवेयर की दुकान है। सामान की ढुलाई के लिए उन्हाेंने बोलेरो पिकअप एचपी-24सी-1345 रखी थी, जिसे वह रात को दुकान के प्रांगण में…
Read MoreCategory: Bilaspur
गेहड़वीं में डेढ़ माह से लैंडलाइन ठप
झंडूता (बिलासपुर)। दूरभाष केंद्र गेहड़वीं के तहत करीब सौ लैंडलाइन फोन ठप पड़े हुए हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं करीब डेढ़ माह से समस्या उठा रहे हैं। संबंधित विभाग समस्या का समाधान करने में असफल साबित हुआ है। जानकारी के अनुसार गेहड़वीं क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते दूरसंचार विभाग द्वारा बिछाई केबल तार क्षतिग्रस्त हुई है। विभागीय मनमानी का खामियाजा तो बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ रहा है। यहां तक कि इन उपभोक्ताओं को बीएसएनएल द्वारा खराब फोन…
Read Moreबेरोजगार गुरिल्लों ने मांगा रोजगार
बिलासपुर। ग्रामीण प्रशिक्षित बेरोजगार एसोसिएशन (गुरिल्ला संगठन) ने इस वर्ग की मांगें पूरी न होने पर गहरा रोष जताया है। संगठन का कहना है कि लगातार अनदेखी से गुरिल्लाें का विश्वास भारतीय शासन व्यवस्था से उठता जा रहा है। यदि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मांगें पूरी न हुई तो उसके बाद उठाया जाने वाला कोई भी कदम उनकी मजबूरी होगी। सोमवार को गुरिल्ला संगठन के जिला महासचिव श्याम सिंह नेवार की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया कि जरूरत के समय उनका इस्तेमाल…
Read Moreराजमाह की दाल खराब काली मिर्च भी ‘काली’
मंडी। खाद्य सामग्री के सैंपल स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरा नहीं उतर सके हैं। चार सैंपल फेल हो गए हैं। विभाग ने नेरचौक में यह सैंपल भरे थे। राजमाह, काली मिर्च, आटे का बिस्कुट और फ्रेंस के सैंपल फेल हो गए हैं। कंडाघाट फूड टेस्टिंग लैब से आई रिपोर्ट में राजमाह तथा काली मिर्च के सैंपल सब-स्टेंडर्ड पाए गए हैं। दो अन्य सैंपल मिसब्रांडेड हैं। सैंपल फेल होने के बाद संबंधित दुकानदाराें को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इनके खिलाफ अब कोर्ट में मामला चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की…
Read Moreडीसी आफिस पर विस्थापितों का ‘धावा’
बिलासपुर। कीरतपुर से नेरचौक तक प्रस्तावित फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के लिए अपनी जमीन गंवाने वाले प्रभावित एवं विस्थापित ग्रामीणों के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार को फोरलेन एक्सप्रेस हाईवे विस्थापित समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में हल्ला बोल दिया। जमीन की एवज में मिलने वाले मुआवजे में भेदभाव अपनाने का आरोप लगाते हुए समिति ने पूरे बिलासपुर शहर में रैली निकाली। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक धरना दिया गया। इसमें भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग समेत कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए।…
Read Moreबगैर लाइसेंस चल रहे कई ढाबे
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों व अन्य लोगों को बासी या मिलावटी खाद्य सामग्री परोसकर उनकी सेहत से खिलवाड़ करने वाले ढाबा व भोजनालय संचालकों को ऐसा करना महंगा पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह की शिकायतों का न केवल कड़ा संज्ञान लिया है, बल्कि कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस कड़ी में शुक्रवार को कई स्थानों पर छापामारी की गई। गुणवत्ताहीन अथवा एक्सपायरी डेट की खाद्य वस्तुएं नष्ट करने के साथ ही दाल-सब्जियों के सेंपल भी भरे गए। इस कार्रवाई से एनएच-21 के किनारे ढाबे…
Read Moreनिगम के खिलाफ फूटा पूर्व सैनिकों का गुस्सा
मलोखर (बिलासपुर)। बागा सीमेंट उद्योग से अपनी सभी गाड़ियों को ढुलान कार्य नहीं मिलने से खफा ऋषि मारकंडेय भूतपूर्व सैनिक परिवहन सहकारी एवं कल्याण सभा जुखाला ने वीरवार को खारसी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। सभा ने चेताया है कि सभी गाड़ियों को ढुलान कार्य नहीं मिलने की स्थिति में सात जनवरी से नियमित रूप से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वीरवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऋषि मारकंडेय सभा से जुडे़ पूर्व सैनिक आपरेटर खारसी चौक पर एकत्रित…
Read Moreसात लाख रुपये के चेक बांटे
भराड़ी (बिलासपुर)। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कामगारों के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं पर सरकार करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भराड़ी में श्रमिक कल्याण बोर्ड सदस्य एवं हिमाचल भवन एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन द्वारा कामगारों के लिए चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने…
Read Moreएचआरटीसी बसों की न…न से तंग
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन निगम की बसें चंडीगढ़ में बिलासपुर की सवारियाें के लिए बेगानी साबित हो रही हैं। निगम की दूसरे जिलों के डिपो की बसों में बिलासपुर की सवारियों को सीट देने से आनाकानी की जाती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर पहुंचने के लिए उन्हें अकसर टैक्सियों के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है। चंडीगढ़ से बिलासपुर आने वाले लोगों के साथ परिवहन निगम की बसों में एक तरह से सौतेला व्यवहार हो रहा है। हालांकि चंडीगढ़ से बिलासपुर की दूरी 135 किलोमीटर है।…
Read Moreसात दिन में निपटाओ वार्षिक समारोह
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में सरकारी, निजी क्षेत्र में चल रहे स्कूलों को जनवरी माह के पहले सप्ताह के बाद वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाना महंगा पड़ सकता है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में वार्षिक समारोह के लिए समय अवधि निर्धारित कर दी है, ताकि बच्चों की पढ़ाई किसी भी तरह से बाधित न हो। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों की अवहेलना होने पर स्कूल मुखियाओं को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। स्कूलों में इन दिनों वार्षिक समारोह का आयोजन किया जा…
Read More