मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के कुनाला में आज हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Read MoreCategory: Bilaspur
बस पलटी, एक युवती की मौत 37 छात्र घायल
बिलासपुर बिलासपुर के जबली के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा नंबर की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जिसक पहचान कौशांगी आर्या के तौर पर हुई है। वहीं एक गंभीर घायल श्वेता गोपीनाथ को पीजीआई रेफर किया गया है। घायलों का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। बस में छात्रों समेत 41 लोग सवार थे। घायल छात्र दिल्ली के कमला नेहरू और जीजस एंड मेरी कॉलेज के विद्यार्थी हैं। जोकि शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। करीब 37 विद्यार्थी घायल हैं।…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार
बिलासपुर। सूचना एवं प्रसारण खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बिलासपुर में दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे निगम के अधिकारियों को योजनाओं के निर्धारित समय से पीछे चलने पर जमकर फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री इन दोनों विभागों के अधिकारियों फोरलेन और रेलवे के अधिकारियों को निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान फोरलेन के कारण खस्ताहाल हुए संपर्क मार्गों के मुद्दे पर भी एनएचएआई और लोक निर्माण के अधिकारी…
Read Moreसांसद खेल महाकुंभ में शिरकत करेंगे नड्डा
बिलासुपर। सांसद खेल महाकुंभ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। बिलासपुर में 7 और 8 मार्च को खेल महाकुंभ हाेने जा रहा है। इसमें जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। इससे पहले भाजपा सदर मंडल बिलासपुर की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें सरकार की ओर से बंद किए गए संस्थानों के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को और गति देने पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए और एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के…
Read Moreन्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण के लिए 538 बीघा जमीन का होगा अधिग्रहण
बिलासपुर केंद्र सरकार, उत्तर रेलवे, रेलवे विकास निगम (लिमिटेड) को 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि को भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी, न्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना के निर्माण के लिए अर्जित करने की सिफारिश प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से की गई है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के निर्माण के लिए बध्यात से आगे 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस जमीन के अधिग्रहण के लिए ग्रामीण तैयार नहीं थे। इसके बाद इन गांवों की सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट (एसआईए) तैयार की गई। अब…
Read Moreअल्ट्राटेक ने बढ़ाया 13 पैसे भाड़ा, बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों का आज से सीमेंट प्लांट के सामने धरना
सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा तय नहीं होने से नाराज बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर शनिवार से सीमेंट प्लांट के सामने तंबू लगाकर अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे। साथ ही सीमाओं पर नाकाबंदी करने के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। उधर, अदाणी कंपनी के मालभाड़ा विवाद हल न करने के बीच अल्ट्राटेक कंपनी ने सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा प्रति टन 13 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। पहले यह भाड़ा 10.58 रुपये था, जो अब 10.71 रुपये कर दिया है। दूसरी ओर दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 फरवरी…
Read Moreहिमाचल प्रदेश को केंद्र से रेल परियोजनाओं को मिले 1,902 करोड़ रुपये
बिलासपुर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन परियोजनाओं के लिए इस बजट में सबसे अधिक 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। रेललाइन – फोटो केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश की तीन बड़ी रेल परियोजनाओं को 1,902 करोड़ रुपये का तोहफा मिला है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन परियोजनाओं के लिए इस बजट में सबसे अधिक 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निर्माणाधीन रेललाइन चंडीगढ़-बद्दी को 450 करोड़ और नंगल-तलवाड़ा रेललाइन के…
Read Moreपीडब्ल्यूडी के सभी टेंडर अब होंगे ऑनलाइन, सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा निर्णय
शिमला अब लोक निर्माण विभाग के सभी टेंडर ऑनलाइन ही होंगे। पहले एक से पांच लाख तक टेंडर ऑफलाइन होते थे। अब सभी ठेकेदारों को ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बाद ही कार्य आवंटित होंगे। ऐसा सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए किया है। हिमाचल प्रदेश में अब लोक निर्माण विभाग के सभी टेंडर ऑनलाइन ही होंगे। पहले एक से पांच लाख तक टेंडर ऑफलाइन होते थे। अब सभी ठेकेदारों को ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बाद ही कार्य आवंटित होंगे। ऐसा सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए किया है। सुक्खू सरकार…
Read Moreअल्ट्राटेक कंपनी को सीमेंट सप्लाई का दिया आर्डर, अंबुजा और एसीसी सीमेंट कम्पनी का विवाद अनसुलझा
शिमला हिमाचल प्रदेश के विकास कार्यों के लिए 50 हजार और सीमेंट बोरियों की आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे पहले खाद्य आपूर्ति निगम ने अल्ट्राटेक कंपनी को 1 लाख 20 हजार सीमेंट की बोरियों का ऑर्डर दिया था। ये सीमेंट विकास कार्यों में इस्तेमाल कर दिया गया। अब दूसरे ऑर्डर की सप्लाई आनी शुरू हो गई है। इधर, अदाणी कंपनी के साथ अंबुजा और एसीसी सीमेंट को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। सरकार की ओर से गठित सब कमेटी ने 8 जनवरी को कंपनी अधिकारी, दाड़लाघाट…
Read Moreबिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, 12 क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे
शिमला हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। सूबे के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बुधवार रात को माइनस में…
Read More