नेता के डीओ पर किए गए तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी

बिलासपुर भाजपा नेता के डीओ पर पुलिस हेड कांस्टेबल के किए गए तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि वह बताए कि किस आधार पर पुलिस कर्मी का तबादला किया। कोर्ट ने पहले 17 जनवरी तक सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन सरकार का कोई जवाब न मिलने पर कोर्ट ने तबादला आदेश पर स्टे लगा दी है। पुलिस विभाग बिलासपुर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात भाग सिंह ठाकुर को सिटी चौकी से छठी आईआरबीएन नाहन के लिए बदला गया, जबकि इससे…

Read More

पटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन

शिमला हिमाचल में भरे जाने वाले पटवारियों के 1156 पदों के लिए सवा दो लाख से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। सोमवार आवेदन की आखिरी तारीख है। जिलों में डाक के माध्यम से आए कई आवेदन अभी खुले भी नहीं हैं। संभावित है कि संख्या ढाई लाख तक पहुंच जाए। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा में एक पद के लिए 400 और मंडी में 200 से ज्यादा के बीच मुकाबला है। कांगड़ा जिला…

Read More

हिमाचल में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई इतने एमएम बारिश

शिमला हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में चौबीस घंटे में 102.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गत 14 अगस्त, 2011 में चौबीस घंटे में 74 एमएम बारिश हुई थी।थी। राज्य भर में 24 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली जून से 18 अगस्त, 2019 तक प्रदेश में 530.7 एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 3 फीसदी कम है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश स्थान  …

Read More

जूडो में स्वर्ण, कुश्ती में कांस्य पदक विजेता रानी बनीं एएसआई

शिमला प्रदेश पुलिस विभाग ने पांचवीं आईआरबी बस्सी जिला बिलासपुर में महिला हेडकांस्टेबल पद पर तैनात रानी को एएसआई पदोन्नत किया है। रानी को यह पदोन्नति 21वीं महिला नेशनल कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक जीतने के बाद दी गई है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गौंडा में 29 नवंबर 2018 से 2 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में 3 से 7 जनवरी 2019 को आयोजित सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया था। साथ ही रानी…

Read More

कार्यालय में फाइल के अंदर बैठा मिला सांप, उड़ गए सबके होश, मचा हड़कंप

घुमारवीं (बिलासपुर) बाल विकास परियोजना कार्यालय घुमारवीं में जब सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यालय खोलकर सफाई शुरू की तो फाइल के अंदर सांप बैठा मिला।

Read More

जलती मोमबत्ती लेकर जनमंच में पहुंचा फरियादी

घुमारवीं (बिलासपुर)/करसोग (मंडी)/बद्दी/ परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद बच्चा होने पर पालन-पोषण का खर्च न मिलने पर एक फरियादी अनोखे अंदाज में जनमंच कार्यक्रम में पहुंचा। घुमारवीं में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में एक पिता हाथ में जलती हुई मोमबत्ती और बच्चा टॉर्च लेकर पहुंचा। लेकिन मंच पर जन समस्याएं सुन रहे प्रदेश राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी से विधायक रमेश धवाला के पास पहुंचने से पहले ही इन दोनों को सुरक्षा कर्मचारियों ने बाहर निकाल दिया। हालांकि, बाद में जैसे तैसे फरियादी ने धवाला को मांग पत्र सौंपकर बच्चे…

Read More

स्टोर में आग लगने से 2 लाख का नुक्सान

चम्बा: रविवार शाम को नगर के कसाड़का मोहल्ला के एक घर की ऊपरी मंजिल के स्टोर में आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। राहत की बात यह रही है कि इस आग लगने की घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घर की ऊपरी मंजिल में करवाचौथ के व्रत का सामान दुकान के लिए रखा हुआ था, जोकि पूरी तरह से आग की इस घटना की भेंट चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अतर सिंह पुत्र बिशन सिंह…

Read More

दोनों हाथों से लोगों को लूट रहे दवा विक्रेता, तमाशबीन बनी सरकार

चंबा: लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां मुहैया करवाने का दावा करने वाली एक दवाई की दुकान के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकत्ताओं ने क्षेत्रीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की। विनीत कपूर की अगुवाई में मिले आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने एम.एस. को बताया कि एक व्यक्ति जोकि चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती है, उसे एंटीबायोटिक इंजैक्शन लग रहे हैं। इस इंजैक्शन को जब सस्ती दवाइयों के लिए खोली गई दुकान से लिया गया तो उसका मूल्य 354 रुपए रहा। उसी साल्ट का इंजैक्शन एक निजी…

Read More

दुकान में घुसा कैरोसीन से भरा टैंकर

स्वारघाट: कैरोसीन से भरा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण स्वारघाट की एक दुकान में जा घुसा। गनीमत यह रही कि हादसा सुबह तड़के हुआ यदि यही हादसा दिन में हुआ होता तो बाजार व साथ में स्कूल होने के कारण किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह साढ़े 5 बजे अम्बाला से कैरोसीन की सप्लाई लेकर कुल्लू जा रहा था कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21ए नालागढ़-पिंजौर पर लोअर बाजार स्वारघाट में पहुंचने पर सामने से आ रहे एक वाहन को पास देने…

Read More

करंट लगने से मजदूर की मौत

घुमारवीं: घुमारवीं उपमंडल की कुठेड़ा पंचायत के साडग़ गांव में बिजली की तारों के मुरम्मत कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद लाल (55) निवासी गांव टिक्कर जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मजदूर नंद लाल हादसे के समय बिजली की तारों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों को काट रहा था। इस दौरान उसके साथ उसके अन्य सहयोगी भी थे। सहयोगी कर्मियों का कहना है कि एक पेड़ पर टहनी को काटते समय नंद लाल अचानक करंट की चपेट में…

Read More