स्कूलों में स्मार्ट वर्दी बांटने पर रिपोर्ट तलब, बैठा दी जांच

स्कूलों में स्मार्ट वर्दी बांटने पर रिपोर्ट तलब,  बैठा दी जांच

शिमला प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की रोक के बावजूद जिला बिलासपुर में बिना सैंपल जांच रिपोर्ट आए ही स्मार्ट वर्दी बांट दी गई है। मंगलवार को एसएमसी के माध्यम से शाहतलाई के एक सरकारी स्कूल में कुछ विद्यार्थियों को बुलाकर वर्दी बांटी गई। निदेशालय ने बीते दिनों ही सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर बिना जांच रिपोर्ट आए वर्दी नहीं बांटने को कहा था। बावजूद इसके जिला बिलासपुर में वर्दी बांट दी गई। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रभारी सहित जिला उपनिदेशक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने रिपोर्ट तलब करते…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ही करेगा शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ही करेगा शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण

जुखाला (बिलासपुर) शिमला-मटौर फोरलेन अभी रद्द नहीं हुआ है और न ही इस फोरलेन को लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर इस फोरलेन को लोक निर्माण विभाग को सौंपने की मांग की थी। दलील दी गई थी कि इस सड़क मार्ग पर इतना यातायात नहीं है कि इससे खर्च की भरपाई हो सके। मंत्रालय ने एनएचएआई की इस दलील को खारिज कर दिया है। अब जल्द ही इस फोरलेन को बनाने के लिए…

Read More

गरीब बुजुर्ग किसान बुढ़ापा पेंशन को मोहताज, रिकॉर्ड में पंचायत सचिव के कारनामे से बताया सरकारी कर्मचारी

गरीब बुजुर्ग किसान बुढ़ापा पेंशन को मोहताज,  रिकॉर्ड में पंचायत सचिव के कारनामे से बताया सरकारी कर्मचारी

भराड़ी (बिलासपुर) हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की मोरसिंघी पंचायत सचिव के कारनामे की वजह से एक गरीब किसान बुढ़ापा पेंशन पाने को भी मोहताज हो गया है। पंचायत सचिव ने बुजुर्ग किसान को ऑनलाइन रिकॉर्ड में सरकारी नौकर बना दिया, जबकि न तो बुजुर्ग और न उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है। परिवार के लोग खेतीबाड़ी और छोटे-मोटे काम करके गुजारा करते हैं। इस बात का कसोल गांव के बुजुर्ग द्वारका दास को तब पता चला जब उसने बुढ़ापा पेंशन पाने के लिए परिवार…

Read More

दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही सैलानियों को प्रदेश में प्रवेश दिया जाएगा

सोलन/बिलासपुर/ऊना हिमाचल में बिना कर्फ्यू पास पंजीकरण करवाकर प्रवेश करने की अधिसूचना के 48 घंटे बाद बंद पर्यटन कारोबार शुरू होने की उम्मीद जग गई है। रविवार को छुट्टी के दिन सोलन के परवाणू बैरियर पर 1700 से ज्यादा गाड़ियां पहुंच गईं। इनमें 500 गाड़ियां पर्यटकों की थीं। इनके पास न तो कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट थी और न ही पंजीकरण करवाया हुआ था। उधर, बिलासपुर जिले में अंतरराज्यीय बैरियर स्वारघाट से रविवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 37 सैलानियों ने प्रवेश किया। बैरियर पर मौजूद पुलिस प्रशासन और…

Read More

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर के तबादला आदेश रद्द

बिलासपुर पीपीई किट्स घोटाले की विजिलेंस जांच के बीच बिलासपुर में बतौर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यरत डॉ. प्रकाश दड़ोच का तबादला सार्वजनिक हितों का हवाला देते हुए निदेशालय ने शुक्रवार को रद्द कर दिया है। राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार डॉ. दड़ोच अब जिला बिलासपुर में ही अपनी आगामी सेवाएं देंगे। वहीं, स्वास्थ्य ने कोरोना को इस तबादले के रद्द करने की वजह बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 मई को डॉ. प्रकाश दड़ोच के तबादले के आदेश जारी किए थे। वहीं, डॉ. घनश्याम को बिलासपुर में सीएमओ पद…

Read More

मछुआरों के परिवारों पर खाने पीने का संकट, व्यवसाय ठप

बिलासपुर लॉकडाउन के बीच प्रदेश के करीब दस हजार मछुआरों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बाजार में न के बराबर मांग होने के कारण मछली व्यवसाय ठप हो गया है। गोबिंद सागर सहित अन्य स्थानों में मछलियों की भरमार होने के बावजूद मछुआरों के चेहरे मुरझा गए हैं। स्थानीय बाजारों में भी मछली की मांग कुछ ज्यादा नहीं है। बिलासपुर में ही करीब 2500 परिवारों की रोजी रोटी मछली व्यवसाय से चलती है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण इनकी आर्थिकी बिगड़ गई है। लॉकडाउन की वजह…

Read More

चंडीगढ़ और कोटा से हिमाचल लाए गए सभी विद्यार्थियों को किया गया क्वारंटीन

बिलासपुर/सोलन/ऊना कोरोना महामारी के चलते किए गए देश भर में लॉकडाउन से बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल में लाने और बाहरी राज्यों के प्रदेश में फंसे लोगों को उनके घर भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। जयराम सरकार के प्रयासों से राजस्थान के कोटा में फंसे हिमाचल के 128 विद्यार्थियों समेत 139 लोग रविवार को प्रदेश में एचआरटीसी की नौ बसों से प्रदेश पहुंचे। इसके अलावा चंडीगढ़ से भी 70 विद्यार्थियों को एचआरटीसी बसों से ही लाया गया। आते ही इनका मेडिकल चेकअप हुआ। अब इनका कोरोना…

Read More

लॉकडाउन के चलते फूल उत्पादकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ

शाहतलाई  बिलासपुर कोरोना के कारण देश भर में लॉकडाउन के चलते प्रदेश में अग्रणी स्थान पर रहने वाले बिलासपुर जिले के फूल उत्पादकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 40 हेक्टेयर जमीन में फूलों की खेती करने वाले दर्जनों परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले में अभी तक 3.29 करोड़ का नुकसान आंका गया है। हालांकि, संबंधित विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है। बिलासपुर जिले में करीब सात दर्जन परिवार फूलों की खेती करते हैं। इस पर ही…

Read More

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के स्वाइन फ्लू संबंधित रिपोर्ट नेगेटिव

शिमला  हिमाचल के बिलासपुर से आईजीएमसी शिमला लाए गए कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के लिए गए स्वाइन फ्लू से संबंधित सैंपलों की ऑनलाइन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि कोरोना वायरस से संबंधित सैंपलों की रिपोर्ट एम्स से दो से तीन दिन में आएगी। इसकी पुष्टि वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने की। वार्ड के अंदर सिर्फ टीम को जाने के आदेश जिस वार्ड में मरीज को रखा गया है, उस वार्ड की मंजिल पर जाने के  लिए किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है प्रशिक्षित टीम…

Read More

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे :एसपी दिवाकर शर्मा

बिलासपुर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी बिलासपुर ने कड़े आदेश जारी किए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा है कि ट्रैफिक चेकिंग पर जाने वाले पुलिस कर्मी अपनी जेब में 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे। अधिक पैसे साथ रखने पर इसका पूरा उल्लेख रोजनामचा में करना होगा। ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि कि भ्रष्टाचार करने वाले और उसमें संलिप्त कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। आदेश के अनुसार पुलिस नाका, ट्रैफिक जांच, नाके पर…

Read More