नई दिल्ली: शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार यहां कहा कि वह आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जब भाजपा की गोवा में हुई कार्य कारिणी की बैठक में 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए थे तो उसके बाद मोदी उनके पास आए थे और उन्होंने उसी दौरान मोदी को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनकी पार्टी मोदी…
Read MoreCategory: Breaking News
फूड सिक्योरिटी बिल: कांग्रेस और सपा के बीच सौदेबाजी?
नई दिल्ली: फूड सिक्योरिटी बिल संसद में पास करवाने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बीच सौदेबाजी होने की जानकारी मिली है। फूड सिक्योरिटी बिल का विरोध कर रही एसपी ने अब इसका समर्थन करने का फैसला किया है। फ़ूड बिल पर सवाल उठाते हुए विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस पर सौदेबाजी का आरोप लगाया है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मुलायम और कांग्रेस में फ़ूड बिल पर हुआ समझौता हुआ है। चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस के एक…
Read Moreमुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी में हुए शामिल
शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रमजान के पवित्र महीने की सभी प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाइयों को बधाई दी। मुख्यमंत्री गत सायं रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी (रोजा खोलने) के अवसर पर शिमला के माल रोड स्थित खादी आश्रम के समीप बोल रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम व भाइचारे से रहते हैं और एक दूसरे का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक कई बार देश में विभिन्न समुदायों को बांटने की कोशिश की गई, लेकिन आपसी भाईचारे…
Read Moreविधायक पर पत्थरों और बमों से हमला
हावड़ा: तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और उनके सुरक्षा गार्ड पर आज हावड़ा जिले में पत्थरों तथा बमों से हमला किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस समय यह हमला हुआ, उस वक्त विधायक गुलशन मलिक अपने गार्ड के साथ पाचडा क्षेत्र जा रहे थे। विधायक ने आरोप लगाया है कि हमलावर माकपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। हालांकि, दोनों दलों ने आरोपों से इनकार किया है। मलिक ने स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। क्षेत्र में हिंसा भड़कने से रोकने के लिए क्षेत्र में आरएएफ तैनात…
Read Moreभाजपा नेता ने प्रधानमंत्री के दावे की आलोचना की
हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ए वेंकैया नायडू ने आज प्रधानमंत्री के इस दावे की आलोचना की कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार की उपलब्धियों पर वह गर्व कर सकते है। प्रधानमंत्री ने कल दिल्ली में कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार की उपलब्धियों पर वह गर्व कर सकते हैं। नायडू ने कहा कि उनकी सरकार का नौ वर्षो के रेकार्ड विफलता का रेकार्ड रहा है और इस पर गर्व करने लायक कोई बात नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि डालर के मुकाबले रुपए की…
Read Moreबारिश ने रोकी सरकार की रफ्तार!
नई दिल्ली: देश की राजधानी में हो रही बारिश ने लोगों के साथ-साथ सरकार की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से तो राहत मिली है, मगर बारिश परेशानी का सबब बन गई है। इसका कारण यह है कि बारिश के चलते दिल्ली में जगह जगह पानी भर गया है और इसमें जाम लग रहे हैं। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक निकलने में दिक्कत हो रही है। जैसे कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह सड़कें बारिश…
Read Moreमोदी के खिलाफ राहुल की टीम चलाएगी ‘पोल खोल’ अभियान
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2014 आगामी लोकसभा चुनावों से काफी पहले ‘टीम मोदी’ के तहत प्रचार के विभिन्न पहलुओं को देखने के लिए 20 समितियों के गठन का ऐलान किया। भाजपा प्रचार कमेटी के मुखिया और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही राज्य में घेरने के लिए टीम राहुल ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने कहा कि वह गुजरात से भाजपा का सच देश की जनता को बताएगी और भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी। कांग्रेस ने गुजरात में मोदी को घेरने…
Read Moreअखिलेश राज में दबंगों ने युवती को सरेआम जिंदा जलाया
बिजनौर: इटावा में लड़की को जिंदा जलाने के बाद अखिलेश राज में बिजनौर जिले के हीमपुर देपा क्षेत्र में अपहरण में हाथ होने के संदेह पर 18 साल की एक लड़की को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुढाल गांव में रहने वाले सूरजपाल सिंह की बेटी किरन कल रात कुछ सामान खरीदने गई थी, तभी गांव के ही पांच लोगों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और बचाने की कोशिश के लिए आगे आए लोगों को धमकाते हुए भाग गए।…
Read Moreअब 2जी के रेट में मिलेगा 3जी का मजा!
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और टेबलेट उपयोगकर्ताओं के तेजी से बढ़ रहे वर्ग को लक्ष्य कर रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 2जी डाटा मूल्य पर नई 3जी डाटा योजना शुरु की है। कंपनी ने गुरुवार इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस प्लान के तहत उपभोक्ता 123 रुपए पर एक जीबी की 3 जी सेवाओं का लाभ उठा सकता है। दो जी बी के लिए 246 रुपए और चार जीबी के लिए 492 रुपए का प्लान लेगा होगा। यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों के लिए उपलब्ध होगा। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कहा है…
Read Moreशरद पवार की बेटी ने साधा मोदी पर निशाना, मोदी को बताया तेंदुआ!
मुंबई: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं हिंदू राष्ट्रवादी हूं’ पोस्टरों पर राजनीति शुरू हो गई है। एनसीपी ने मोदी को ऐसा तेंदुआ बताया जो खुद पर लगे धब्बे नहीं मिटा सकता। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने मोदी का नाम लिए विना कहा कि तेंदुआ कभी अपने धब्बों को नहीं मिटा सकता। पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘‘शुरूआत में ऐसा लगा था कि उनका अभियान विकास-केंद्रित होगा लेकिन अब साफ हो गया है कि यह कैसा होगा।’’ गौरतलब है कि भाजपा की मुंबई इकाई…
Read More