लखनउ: विश्व हिंदू परिषद की संकल्प सभा को लेकर अयोध्या छावनी बन गई है। सरकार के प्रतिबंध के बावजूद आज विश्व हिंदू परिषद संकल्प सभा पर अड़ी हुई है। पुरे अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इस बीच वीएचपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है। पुलिस ने गुरुवार को विहिप की संकल्प सभा के मद्देनजर अब तक 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी की है। वहीं दुसरी तरफ, संकल्प यात्रा के लिए निकले बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को गोंडा में हजारों…
Read MoreCategory: Breaking News
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में हर्षवर्धन के नाम की अटकलें
नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं वहीं प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने विजय गोयल के कामकाज की शैली के बारे में केंद्रीय नेतृत्व से अपनी नाराजगी जताई है। दिल्ली भाजपा सूत्रों ने बताया कि काफी संख्या में पार्टी के नेताओं का मानना है कि कांग्रेस की शीला दीक्षित से मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार होना चाहिए। पार्टी की दिल्ली इकाई के कई नेताओं ने…
Read Moreगोवा में आज विधानसभा कार्यवाही का बहिष्कार करेगी कांग्रेस
पणजी: गोवा की विपक्षी कांग्रेस पार्टी राज्य में ईद..उल..अजहा के मौके पर छुट्टी की घोषणा न किए जाने के विरोध में आज विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी। कांग्रेस ईद..उल..अजहा के दिन विधानसभा की कार्यवाही जारी रखने का विरोध कर रही है। पार्टी नेताओं ने कल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र आर्लेकर से उनके कक्ष में मुलाकात कर आग्रह किया था कि आज के दिन छुट्टी की घोषणा की जाए और कार्यवाही कल तक के लिए टाल दी जाए। विधानसभा में कांग्रेस के नेता एलिक्जो रेगिनाल्डो लारेंको ने आरोप लगाया है कि…
Read Moreमध्य फिलीपींस में भूकंप, 93 की मौत
मनीला: मध्य फिलीपींस में आज सुबह आए 7.2 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 93 लोगों की मौत हो गई जिससे कई इमारतें और ऐतिहासिक चर्च ढह गए। फिलीपींस के सबसे पुराने चर्च का घंटाघर भी ध्वस्त हो गया। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बज कर 12 मिनट पर आया। इसका केन्द्र 33 किलोमीटर की गहराई में बोहोल द्वीप के कारमेन शहर में स्थित था। कारमेन शहर में अनेक इमारतें ढह गईं। कारमेन कस्बे के निकट के प्रान्त में, जहां भूकंप का झटका लगा, 69 व्यक्तियों की…
Read Moreआसाराम मामले के लिए एक और सरकारी वकील मांगा जाएगा’
अहमदाबाद: आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीडऩ मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख ने मंगलवार को यहां कहा कि वह गुजरात सरकार से अपील करेंगे कि आसाराम के खिलाफ पुख्ता मामला बनाने के लिए एक और विशेष सरकारी वकील मुहैया कराया जाए। एसआईटी द्वारा और कानूनी सहायता मांगे जाने के सवाल पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) सेक्टर एक , जे के भट ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए , हम राज्य सरकार से अपील करेंगे कि वह आसाराम के खिलाफ मामले…
Read Moreमोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की 19 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के कानपुर में प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने यहां पत्रकारों से कहा कि कानपुर की रैली ऐतिहासिक होगी और उसमें लाखों लोग हिस्सा लेंगे। रैली को मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी सम्बोधित करेंगे। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के कानपुर आने के सम्बंध में कुछ नहीं कहा लेकिन बताया कि मंच पर पार्टी के…
Read Moreरतनगढ़ हादसे में जांच आयोग का गठन मंगलवार को: शिवराज
दतिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतनगढ़ हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि राज्य द्वारा हादसे की जांच के लिए न्यायिक जांच की घोषणा कर दी गई है, और मंगलवार को जांच आयोग का गठन कर दिया जाएगा। वहीं प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली जाएगी। हादसे के दूसरे दिन मंगलवार को चौहान दतिया जिला चिकित्सालय पहुंचकर रतनगढ़ भगदड़ में घायल हुए लोगों का हाल जाना। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। चुनाव आचार…
Read Moreमैट्रो कार्ड से लगाया चूना, 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली मैट्रो पुलिस ने जालसाजी कर दूसरे के क्रेडिट कार्ड से मेट्रो कार्ड रीचार्ज कर लोगों को चूना लगाने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी आर.बालीजी (19) और बाला सुंदर (29) के रूप में हुई है। ये दोनों कॉल सैंटर में काम करते हैं। काम के दौरान आरोपी बातचीत कर ग्राहकों से उनके क्रैडिट और डैबिट कार्ड की जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद वह अपने मैट्रो कार्ड को ऑन लाइन रीचार्ज करवा लेते। आरोपी अब तक इस तरह…
Read Moreपाकिस्तान ने पुंछ के बिम्बर गली सेक्टर में की फायरिंग
श्रीनगर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। पुंछ के बिम्बर गली सेक्टर में फायरिंग की। वहीं भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। 14 अक्टूबर की रात 10।25 से 10।35 बजे के बीच सीजफायर का उल्लंघन किया। वहीं नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने नियंत्रण रेखा के पास…
Read Moreअन्ना हजारे का आज हो सकता हैं प्रोस्ट्रेट ग्लैंड का ऑपरेशन!
पुणे: अन्ना हजारे का आज पुणे के अस्पताल में प्रोस्ट्रेट ग्लैंड का ऑपरेशन होगा। अन्ना के ऑपरेशन के बारे में उनके निजी सचिव का कहना हैं कि इस बारे में घबराने की कोई जरूरत नही हैं, क्यूंकि यह एक छोटी सर्जरी है। जानकारी के मुताबिक, यदि अन्ना का ब्लड प्रेशर (बीपी) सही रहा तो आज उनका प्रोस्ट्रेट ग्लैंड का ऑपरेशन होगा। अन्ना हजारे को इससे पहले जनवरी 2012 में चेस्ट इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2011 में जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार विरोधी बिल (लोकपाल बिल) पास…
Read More