‘मोदी के PM बनने पर अमेरिका को ऐतराज नहीं’

‘मोदी के PM बनने पर अमेरिका को ऐतराज नहीं’

वॉशिंगटन: संयुक्त एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में राज्य अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हुए कहा कि 2002 में गुजरात दंगा अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है और अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो अमरीका को ऐतराज नहीं होगा। इसके साथ ही राइस ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद अमरीका को उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। राइस ने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री…

Read More

विधायक जी ने प्रेमिका के चक्कर में फोड़ डाला अपना सिर

लखनऊ: लखनऊ के दारुलशफा में बस्ती की रुधौली सीट से कांग्रेस विधायक संजय प्रताप जायसवाल को प्रेमिका को घर बुलाना महंगा पड़ गया। पूर्वाचल निवासी एक युवती यहां अलीगंज क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती की करीब डेढ़ वर्ष से विधायक से दोस्ती है। मंगलवार की शाम युवती विधायक के दारुलशफा स्थित आवास आई थी, जहां विधायक के भाई व अन्य परिजन भी आ गए। युवती को देखकर विधायक के परिजन भड़क गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। युवती से…

Read More

राहुल को ज्यादा संवाद करने की जरुरत है: दिग्विजय

राहुल को ज्यादा संवाद करने की जरुरत है: दिग्विजय

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संकेत दिए कि लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है । साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को और संवाद करने की आवश्यकता है। उनसे जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष को और संवाद करने की जरुरत है तो उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि राहुल गांधी मीडिया, उद्योग जगत के लोगों से ज्यादा संवाद करें, उन्हें और ज्यादा खुलना होगा। बहरहाल सिंह ने इन सवालों को खारिज कर दिया कि राहुल…

Read More

भाजपा विधायकों ने की कांग्रेस से दोगुनी कमाई

भाजपा विधायकों ने की कांग्रेस से दोगुनी कमाई

नई दिल्ली (अभिषेक आनन्द): 5 साल बाद दोबारा चुने गए कांग्रेस विधायकों की संपत्ति में जहां औसत 7 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है वहीं भाजपा के दुबारा जीते हुए विधायकों की औसतन संपत्ति 14 करोड़ रुपए बढ़ गई है। एसोसिएशन ऑफ डैमोक्रेटिक रिफॉम्र्स के विश्लेषण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के 13 विधायक दोबारा चुने गएं हैं जबकि कांग्रेस से 8 एम.एल.ए. इस बार भी जीतने में कामयाब हुए हैं। 2008 से 2013 के बीच सबसे अधिक संपत्ति बढ़ाने वाले…

Read More

विधानसभा तैयार, सरकार का हाे रहा इंतजार

विधानसभा तैयार, सरकार का हाे रहा इंतजार

नई दिल्ली (ताहिर सिद्दीकी): दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने ऊहापोह की स्थिति पैदा कर दी है लेकिन विधानसभा में नई सरकार के स्वागत की तैयारी जोरों पर है। विधानसभा की ऐतिहासिक बिल्डिंग और परिसर को चमकाने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी दिन-रात एक किए हुए हैं। 8 दिसम्बर को परिणाम आने के बाद त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरकर सामने आयी है। ऐसे में नई सरकार को लेकर भारी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। इन सब के बीच विधानसभा में रिनोवेशन का काम तेजी से चल…

Read More

दो तिहाई बहुमत के साथ मिजोरम में कांग्रेस की वापसी

दो तिहाई बहुमत के साथ मिजोरम में कांग्रेस की वापसी

एजल: कांग्रेस ने दो तिहाई बहुमत के साथ मिजोरम में सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा है। पार्टी ने 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अब तक 33 सीटें हासिल कर ली हैं और वह एक सीट पर आगे चल रही है। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने पांच सीटें जीती हैं। मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ललथनहवला ने अपनी परंपरागत सेरचिप सीट के अलावा ह्गांटुरजो में भी जीत दर्ज की है। उन्होंने सेरचिप में 5719 मतों से और ह्गांटुरजो 5173 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को…

Read More

आप’ के नवनिर्वाचित विधायक कोली पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

आप’ के नवनिर्वाचित विधायक कोली पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली: सोमवार को आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक धर्मेंद्र सिंह कोली पर पूर्व विधायक के घर में घुसकर बदसलूकी करने व छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है। धर्मेंद्र सिंह कोली दिल्ली सीमापुरी इलाके से विधायक चुने गए हैं। आज विजय जुलूस के दौरान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के घर पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। धर्मेंद्र कोली ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उन पर…

Read More

शेयर बाजार में भारी उछाल, 450 अंक पर खुला सेंसेक्स

शेयर बाजार में भारी उछाल, 450 अंक पर खुला सेंसेक्स

बीजेपी की 3 राज्यों में पूर्ण बहुमत वाली सरकार और दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का असर बाजार पर दिखा है। आम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व में स्थिर सरकार का भरोसा बढ़ने से बाजार गदगद हो गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 450 अंक यानि 2.1 फीसदी की उछाल के साथ 21,446 पर पहुंच गया है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 140 अंक यानि 2.2 फीसदी की मजबूती के साथ 6,400 के पार हो गया है। 5 साल 11…

Read More

‘विपक्ष में बैठेगी आम आदमी पार्टी’

‘विपक्ष में बैठेगी आम आदमी पार्टी’

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के घर हो रही आप नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि आप की बैठक में दिल्ली चुनावों पर चर्चा हुई। सिसौदिया ने बैठक खत्म होने पर मीडिया से मुखातिर होते हुए कहा कि हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है और हम विपक्ष में बैठेंगे। सिसौदिया ने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए बीजेपी-कांग्रेस से कोई गठजोड़ नहीं करेंगे। वहीं सिसौदिया ने कहा कि आज शाम दिल्ली…

Read More

बेटी के बैडरूम में प्रेमी की हत्या

बेटी के बैडरूम में प्रेमी की हत्या

समराला (गर्ग): पुलिस थाना समराला के अंतर्गत पड़ते गांव गगड़ा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। रविवार देर रात जब कथित प्रेमी को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो गुस्साए परिवार ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस ऑनर किलिंग में बदनामी के डर से लड़की ने भी अपने प्रेमी को मौत के घाट उतारने में परिवार का साथ दिया। समराला के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को गांव घरखना में खून से लथपथ एक युवक का…

Read More