आप’ के नवनिर्वाचित विधायक कोली पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

आप’ के नवनिर्वाचित विधायक कोली पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली: सोमवार को आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक धर्मेंद्र सिंह कोली पर पूर्व विधायक के घर में घुसकर बदसलूकी करने व छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है। धर्मेंद्र सिंह कोली दिल्ली सीमापुरी इलाके से विधायक चुने गए हैं। आज विजय जुलूस के दौरान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के घर पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। धर्मेंद्र कोली ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उन पर किसने एफआईआर दर्ज कराई है और किस महिला ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने कोहली के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर रही है। उधर ‘आप’ ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है और आरोपों को फर्जी बताया है।

Related posts