भाजपा का नारा ‘मोदी फार पी.एम.’

भाजपा का नारा ‘मोदी फार पी.एम.’

नई दिल्ली:  5 राज्यों में से 3 में सत्तासीन होने के बाद भाजपा का अगला  लक्ष्य 2014 के विजय रथ पर सवार होने का है जिसके लिए पार्टी ने राष्ट्रीय  रणनीति को हरी झंडी दे दी। भाजपा की कोर कमेटी एवं सभी मुख्यमंत्रियों की बुलाई गई अहम बैठक में पार्टी ने लोकसभा चुनाव का पूरा खाका खींचा। इस मौके पर फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी विशेष अभियान शुरू कर रही है जो प्रधानमंत्री पद के पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर केंद्रित होगा। पार्टी ने नया…

Read More

आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित नहीं उत्तर हरियाणा

आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित नहीं उत्तर हरियाणा

करनाल: पानीपत में पत्रकार बनकर कानून की आंखों में धूल झोंक रहे आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन और खुफिया एजैंसी सतर्क हो गई हैं। संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। वहीं पर बंगलादेश और कश्मीर से आने वालों पर खुफिया एजैंसियों के साथ-साथ पुलिस भी निगाह रख रही है। इनके बारे में जानकारियां एकत्रित करवाई जा रही हैं। जिस तरह से पानीपत में पत्रकार बनकर एक आतंकी संगठन का सरगना लोगों की आंखों में धूल झोंकता रहा। पानीपत से पिछले दिनों बनारस में हुए बम विस्फोट में शामिल…

Read More

AAP में बगावत पर लगा विराम, मान गए बिन्नी

AAP में बगावत पर लगा विराम, मान गए बिन्नी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने से कथित तौर पर नाराज पार्टी के एक विधायक का असंतोष दूर करने का दावा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और कुमार विश्वास कल देर रात लक्ष्मी नगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी से मिलने उनके घर गए और उन्हें समझाया। विनोद कुमार बिन्नी ने प्रेट्र से कहा, ‘‘मेरे और पार्टी के बीच में किसी तरह की दरार नहीं है। ऐसा कुछ नहीं था कि मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने से मैं नाराज था।’’…

Read More

आया खुशियों का त्यौहार ‘क्रिसमस’

आया खुशियों का त्यौहार ‘क्रिसमस’

क्रिसमस शब्‍द का जन्‍म क्राईस्‍टेस माइसे अथवा ‘क्राइस्‍टस् मास’ शब्‍द से हुआ है। क्रिसमस या बड़ा दिन प्रभु के पुत्र ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और आमतौर पर इस दिन लगभग पूरी दुनिया में छुट्टी रहती है। यूं तो 25 दिसंबर को यीशु का जन्मदिन होने का कोई तथ्यपूर्ण प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन समूची दुनिया इसी तिथि को यह रोमन पर्व सदियों से मनाती चली आ रही है। ऐसा अनुमान है कि पहला क्रिसमस रोम में 336 ईस्वी…

Read More

आप’ का तमाशा सब देख रहे हैं: रामाकांत गोस्वामी

आप’ का तमाशा सब देख रहे हैं: रामाकांत गोस्वामी

नई दिल्ली: ‘आप’ नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि विनोद कुमार बिन्नी पद के लालची नहीं। जब कोई साथ नहीं था तब बिन्नी साथ थे. ज्यादा कॉल के चलते बिन्नी का फोन स्विच ऑफ था। जनलोकपाल बिल हमारी प्राथमिकता है जहां तक बात समर्थन की है तो कांग्रेस हमें सिर्फ बाहर से समर्थन दे रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के पूर्व मंत्री रामाकांत गोस्वामी ने बयान देते हुए कहा कि समर्थन पर अंतिम फैसला हाईकमान लेगा। आप का तमाशा सब देख रहे हैं। आप को समर्थन पर अब भी कांग्रेस…

Read More

नाईजीरियन सेना और बोको हरम के बीच हिंसा, 70 की मौत

नाईजीरियन सेना और बोको हरम के बीच हिंसा, 70 की मौत

लागोस: नाईजीरिया में शुक्रवार को सेना तथा आतंकवादी संगठन बोको हरम के बीच ङ्क्षहसा के बाद तेज हुए संघर्ष में 50 आतंकवादी तथा 15 जवानों की मौत हो गई। इस दौरान पांच नागरिक भी मारे गए। रक्षा प्रमुख मेजर जनरल क्रिस ओलुकोलोडे ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बताया कि सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में 50 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान 15 जवान भी मारे गए। उन्होने बताया कि इस गोलीबारी में पांच नागरिक भी मारे गए। सेना ने सक्रिय रुप से कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के…

Read More

दंगों को लेकर प्रकाश करात ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए कर्इ सवाल

दंगों को लेकर प्रकाश करात ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए कर्इ सवाल

लखनऊ: माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव प्रकाश करात ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर मुजफ्फरनगर दंगों के पीडितों की बदतर हालत पर चिंता जताते हुए स्थिति को तत्काल दुरस्त करने की मांग की है। माकपा केन्द्रीय कमेटी  की सदस्य और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के साथ आज यहां यादव से मुलाकात कर करात ने कहा कि राहत शिविरों की हालत ठीक नहीं है उस पर तत्काल काम करने की जरूरत है।  राहत शिविरों में रह रहे लोग किसी तरह रात बिता रहे हैं। कई बच्चों के मरने की भी सूचना है।…

Read More

वर्ष 2013 में आसान नहीं रहा रेलवे का सफर

वर्ष 2013 में आसान नहीं रहा रेलवे का सफर

नई दिल्ली: आर्थिक तंगी का सामना कर रहे रेलवे का वर्ष 2013 का सफर उथल पुथल वाला रहा। नौकरी के लिए नगद घोटाला के मद्देनजर न केवल इसके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा बल्कि करीब 4000 करोड़ रुपए के राजस्व कमी का सामना कर रहे इस राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने ‘फ्यूल एडजस्टमेंट कम्पोनेंट’ व्यवस्था (एफएसी) भी इस साल लागू की जिसके कारण इसके यात्री किराए और माल भाड़े में तकरीबन दो प्रतिशत बढोत्तरी हुई। रेल भवन ने इस वर्ष तीन मंत्रियों का स्वागत किया जबकि इसके एक साल पहले 2012 में उसे…

Read More

केजरीवाल को बाद में दूंगा आशीर्वाद : अन्ना हजारे

केजरीवाल को बाद में दूंगा आशीर्वाद : अन्ना हजारे

रालेगणसिद्धि: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ समारोह में समाजसेवी अन्ना हजारे नहीं आएंगे। अन्ना ने खराब सेहत का हवाला देते हुए कहा कि केजरीवाल को बाद में आशीर्वाद दूंगा। इससे पहले भी अन्ना हजारे ने दिल्ली में नई सरकार बनाने के अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) के फैसले पर आज कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बस इतना कहा कि जब उनके पूर्व सहयोगी लोकायुक्त मुद्दे पर कुछ करेंगे तब वह अपनी राय व्यक्त करेंगे। हजारे से जब केजरीवाल की दिल्ली…

Read More

नीतीश की होगी मोदी के हाथों हत्या’

नीतीश की होगी मोदी के हाथों हत्या’

नई दिल्ली: बिहार के वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करने आए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। हांलाकि गिरिराज का संदर्भ नीतीश कुमार के राजनीतिक सफाये से था। गिरिराज आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के खात्मे के लिए उनकी पार्टी को बिहार की सभी 40 सीटों से हराना जरूरी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गिरिराज ने नीतीश पर प्रहार करते…

Read More