नीतीश की होगी मोदी के हाथों हत्या’

नीतीश की होगी मोदी के हाथों हत्या’

नई दिल्ली: बिहार के वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करने आए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी हत्या नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। हांलाकि गिरिराज का संदर्भ नीतीश कुमार के राजनीतिक सफाये से था। गिरिराज आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।

गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के खात्मे के लिए उनकी पार्टी को बिहार की सभी 40 सीटों से हराना जरूरी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गिरिराज ने नीतीश पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया था कि वह ईष्र्या करने वाली किसी ‘देहाती औरत’ की तरह मोदी के साथ व्यवहार कर रहे हैं।

Related posts