भाजपा का नारा ‘मोदी फार पी.एम.’

नई दिल्ली:  5 राज्यों में से 3 में सत्तासीन होने के बाद भाजपा का अगला  लक्ष्य 2014 के विजय रथ पर सवार होने का है जिसके लिए पार्टी ने राष्ट्रीय  रणनीति को हरी झंडी दे दी। भाजपा की कोर कमेटी एवं सभी मुख्यमंत्रियों की बुलाई गई अहम बैठक में पार्टी ने लोकसभा चुनाव का पूरा खाका खींचा। इस मौके पर फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी विशेष अभियान शुरू कर रही है जो प्रधानमंत्री पद के पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर केंद्रित होगा। पार्टी ने नया चुनावी नारा ‘मोदी फार पी.एम.’ का ऐलान किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि भाजपा 10 करोड़ परिवारों तक जाएगी। इस दौरान भाजपा जनता से 1 वोट और 1 नोट मांगेगी।

बैठक के बाद भाजपा के महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता अपने महत्वाकांक्षी अभियान के अंतर्गत ‘एक वोट, एक नोट’ कार्यक्रम के तहत धन भी एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यूनतम 10 रुपए और अधिकतम 1000 रुपए एकत्रित किए जाएंगे। 450 लोकसभा क्षेत्रों में होंगी सभाएं पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का चुनाव करने से पहले 450 लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं भी करेगी। पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं की राष्ट्रीय स्तर की बैठक 28 फरवरी तक होगी।

Related posts