उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश: आज देहरादून लाए जांएगे दोनों पायलटों के शव, दी जाएगी श्रद्धांजलि

देहरादून देहरादून लाए जाएंगे पायलटों के शव – फोटो उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हुए हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में मृतक पायलट और को-पायलट के शव देहरादून लाए जाएंगे। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। आज सुबह सहस्रधारा हेलीपैड से रवाना हुआ हेलीकॉप्टर आराकोट पहुंच गया। यहां से हेलीकॉप्टर बड़कोट के लिए रवाना होगा। जिसमें दोनों पायलटों के शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाए जाएंगे। जहां उन्हें एसडीआरएफ कार्यालय में श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें कि बुधवार को आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री…

Read More

जम्मू-कश्मीर में अफवाहों को रोकने के लिए अब रेलवे स्टेशन का वाई-फाई भी बंद

जम्मू जम्मू में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर रोक के लिए शहर के रेलवे स्टेशन पर निशुल्क वाई- फाई सेवा को बंद कर दिया गया है। अब शहर के इंटरनेट सेवाएं बहाल होने के बाद ही वाई-फाई सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर इन दिनों इंटरनेट चलाने वालों का जमावड़ा रहता था। रेलवे परिसर से लेकर प्लेटफार्म पर हर कोई हाई स्पीड के वाई-फाई से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते था। रेलवे स्टेशन इन दिनों बिना यात्रा करने वालों की संख्या अधिक…

Read More

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी का ट्वीट- ये अपमान बर्दाश्त से बाहर है

नई दिल्ली चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में आईँ प्रियंका गांधी दिल्ली में रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में रामलीला मैदान में जुटे भीम आर्मी के कार्यकर्ता उग्र हो गए और पत्थरबाजी की। इन्हें रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग के साथ ही भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद समेत कई लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा। इन्हीं गिरफ्तारियों के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चंद्रशेखर आजाद के बचाव में उतर आई हैं। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘भाजपा सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत…

Read More

आज दो दिनों की फ्रांस यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, मैक्रों से द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे बात

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की फ्रांस यात्रा के लिए गुरुवार को रवाना हो जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच इस मुलाकात में रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सहयोग और आतंकवाद-निरोध जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक संबंध मजबूत करने पर बातचीत होगी।

Read More