मंडी हादसा: ISRO और NASA खोजेगी लापता छात्र!

मंडी हादसा: ISRO और NASA खोजेगी लापता छात्र!

नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी हादसे के बाद हैदराबाद के 17 छात्र अभी तक लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार ISRO और NASA जैसी अंतरिक्ष एजैंसियों से सहायता लेने पर विचार कर रही है। बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए शनिवार शाम मौके पर पहुंचे आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन. चिन्ना राजप्पा ने कहा, ‘हम ISRO  और NASA जैसी एजेंसियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं और सभी लापता छात्रों को खोजने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं।’ हिमाचल प्रदेश रवाना होने से पहले आंध्रप्रदेश…

Read More

25,000 तक गिर सकते है सोने के भाव

25,000 तक गिर सकते है सोने के भाव

नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी। इसके दाम गिर रहे हैं और आगे भी गिरेंगे। लगभग दस दिनों में सोने के दाम 10 प्रतिशत तक गिर चुके हैं और इसकी कीमत चार महीने के न्‍यूनतम स्तर पर जा पहुंची है। बताया जाता है कि सरकारी पाबंदी हटने और ग्राहकों की खरीदारी में रुचि नहीं होने के कारण इसके दाम गिर गए हैं। ध्यान रहे कि सोने के दाम बढ़कर एक समय 35,074 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर चले गए थे। निवेशक इस समय सोने की बजाय…

Read More

मुंबई पहुंचा मुंडे का पार्थिव शरीर, बेटी पंकजा देंगी मुखाग्नि

मुंबई पहुंचा मुंडे का पार्थिव शरीर, बेटी पंकजा देंगी मुखाग्नि

मुंबई: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर ले जाया जा रहा है। मुंडे का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव पराली वैजनाथ में करीब 2 बजे राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में शोकाकुल लोग मुंबई हवाई अड्डे पर मुंडे का पार्थिव शरीर लेने पहुंचे। सुरक्षा बलों ने मुंडे को सलामी दी। वाहनों के काफिले के साथ मुंडे का पार्थिव शरीर वर्ली स्थित उनके पारिवारिक आवास ‘पूर्णा’ लाया गया, ताकि उनके नाते-रिश्तेदार एवं निकट मित्र उन्हें…

Read More

बाजार में उतार-चढ़ाव, 7400 के ऊपर निफ्टी

बाजार में उतार-चढ़ाव, 7400 के ऊपर निफ्टी

नई दिल्ली: 2 दिन की रैली के बाद आज बाजार सुस्ती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में उठापटक दिखी। निफ्टी 7400 के नीचे भी फिसला। फिलहाल बाजारों में बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स 53 अंक चढ़कर 24912 और निफ्टी 12 अंक चढ़कर 7428 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.7 फीसदी की मजबूती दिख रही है। रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1 फीसदी चढ़े हैं। मेटल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, पावर शेयर 0.7-0.3 फीसदी मजबूत हैं। बैंक, ऑयल एंड गैस, आईटी, तकनीकी, एफएमसीजी शेयरों पर हल्का…

Read More

हर्षवर्धन ने किया गोपीनाथ मुंडे की मौत की असली वजह का खुलासा

हर्षवर्धन ने किया गोपीनाथ मुंडे की मौत की असली वजह का खुलासा

नई दिल्ली: भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की मौत की असली वजह बताई है। उन्होंने बताया कि हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का लीवर दो-तीन जगहों से फट गया था। इस वजह से उनके पेट में आधे से एक लीटर खून जमा हो गया था। उनकी मौत की सबसे प्रमुख वजह उनकी ग्रीवा रीढ़ सी-1 और सी-2 हैं। हादसे में ये दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हर्षवर्धन ने बताया कि इनके डैमेज होने…

Read More

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर

मुंबई: एशियाई बाजार में तेजी के रूख के बीच कारोबारियों द्वारा चुनाव परिणाम से पूर्व चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 23,332.90 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 650.19 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 338.67 अंक अथवा 1.47 फीसदी की और तेजी के साथ 23,332.90 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी…

Read More

…तो रद्द हो सकती है स्‍मृति ईरानी की उम्‍मीदवारी!

…तो रद्द हो सकती है स्‍मृति ईरानी की उम्‍मीदवारी!

अमेठी: अमेठी में 5 मई को हुई भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली चुनाव आयोग के निशाने पर है। संभावना है कि मोदी की इस रैली पर भारी खर्च किया गया है और यहां से बीजेपी उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी की चुनाव खर्च की सीमा पार कर गई है। हालांकि, आयोग इस बारे में किसी आखिरी नतीजे तक नहीं पहुंचा है लेकिन अगर जांच में यह सही पाया गया तो स्‍मृति की उम्‍मीदवार रद्द भी हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार ने आयोग के एक अधिकारी के…

Read More

शरीफ का विवादित बयान, कहा-कश्‍मीर पाक के गर्दन की नस

शरीफ का विवादित बयान, कहा-कश्‍मीर पाक के गर्दन की नस

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान सेना प्रमुख रहील शरीफ ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कश्‍मीर पाकिस्‍तान के गर्दन की नस है। पाक गृहमंत्री निसार अली खान के बयान के कुछ देर बाद ही पाक सेना प्रमुख रहील शरीफ ने भी कश्मीर का राग फिर से अलापना शुरु कर दिया। पाक सेना प्रमुख ने कश्मीर को पाकिस्तान की जगलर वेन (गर्दन की नस) बताया और कहा है कि मामले का हल कश्मीरियों की आकांक्षाओं और इच्छा के मुताबिक ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति के लिए…

Read More

दूरदर्शन पर मोदी का साक्षात्कार संपादित, कांग्रेस-भाजपा में ठनी

दूरदर्शन पर मोदी का साक्षात्कार संपादित, कांग्रेस-भाजपा में ठनी

दूरदर्शन | नरेंद्र मोदी | नई दिल्ली: सरकारी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन को लेकर गुरुवार को एक राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि दूरदर्शन ने उसके नेता नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार से प्रियंका गांधी वाड्रा से संबंधित टिप्पणी को निकाल बाहर कर दिया है। भाजपा ने इस मामाले में सरकार से उत्तर मांगा है, जबकि कांग्रेस ने इस मुद्दे को भाव नहीं दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए संपूर्ण साक्षात्कार का प्रसारण किया जाए और…

Read More

‘जो मुस्लिम सपा को वोट न दे उसका DNA टेस्ट कराओ’

‘जो मुस्लिम सपा को वोट न दे उसका DNA टेस्ट कराओ’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, उसका डीएनए टेस्‍ट कराना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जो सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्‍चा मुसलमान नहीं है। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सपा की रैली को बुधवार रात संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा काम और संघर्ष मुसलमानों के लिए किया। आजमी ने कहा कि जो मुसलमान…

Read More