मनमोहन को थी 2जी और कोयला घोटाले की जानकारी: राय

नई दिल्ली : भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2जी स्पैक्ट्रम तथा कोयला ब्लाक आबंटन घोटालों की जानकारी थी और उन्होंने आगाह किए जाने के बावजूद इन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। राय ने  दावा किया कि 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले के बारे में डा. सिंह को जानकारी थी और उन्होंने तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ की चेतावनी के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि डा. सिंह यदि चाहते तो तत्कालीन संचार मंत्री ए.…

Read More

2 अक्टूबर को लॉन्च होगा ‘स्वच्छ भारत मिशन’: मोदी

2 अक्टूबर को लॉन्च होगा ‘स्वच्छ भारत मिशन’: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत’ को जन आंदोलन बनाने और उसमें अधिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए उसे आर्थिक गतिविधि से जोडऩे का आज आह्वान किया। मोदी ने यहां एक उच्चस्तरीय बैंठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, कि इस कार्यक्रम में सभी सरकारी विभाग भी सक्रिय हिस्सेदारी करेंगे। पंचायत स्तर तक के सरकारी कार्यालय स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे जो कि 25 सितम्बर से दीपावली यानी 23 अक्तूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मिशन ‘स्वच्छ भारत’ 2…

Read More

जर्मनी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने का इच्छुक: स्टीनमर

जर्मनी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने का इच्छुक: स्टीनमर

नई दिल्ली : जर्मनी ने भारत की नई सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की इच्छा जताई है। जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीनमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज यहां उनसे मुलाकात के दौरान अपने देश की इस इच्छा से अवगत कराया। उन्होंने हनोवर मेस 2015 में सांझेदार देश के रूप में भाग लेने के लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के निमंत्रण को स्वीकार करने पर भारत की सराहना की। मोदी ने दोनों देशों के संबंधों में व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए मर्केल की प्रशंसा की…

Read More

बाढ़ में फंसे हजारों लोग, ठप्प संचार सेवा राहत में बाधक

बाढ़ में फंसे हजारों लोग, ठप्प संचार सेवा राहत में बाधक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विशेषकर ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। हालांकि, थलसेना, वायुसेना, नौसेना एवं एन.डी.आर.एफ. ने 22,000 से अधिक लोगों को बचाने का दावा किया है, लेकिन विभिन्न भवनों की छतों पर आश्रय लेने को विवश हजारों लोग सरकारी राहत से वंचित हैं। मुसीबत में फंसे इन लोगों को निकालना तो दूर, उन तक राशन नहीं पहुंच पाया है, जिससे ये लोग बच्चों समेत भूखे-प्यासे राहत की बाट जोह रहे हैं। बाढ़ के चलते ठप्प हुई संचार व्यवस्था राहत…

Read More

बाजार में सुस्ती, सैंसेक्स-निफ्टी गिरे

बाजार में सुस्ती, सैंसेक्स-निफ्टी गिरे

नई दिल्लीः आज बाजार सुस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। वहीं रुपए में आई जोरदार गिरावट से भी बाजार पर दबाव बना है। हालांकि दिग्गज शेयरों की सुस्ती के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर नजर आ रही है। दरअसल मेटल, आई.टी. और बैंकिंग शेयरों में आई बिकवाली से बाजार सुस्ताए हैं। लेकिन पावर, ऑटो, फार्मा और एफ.एम.सी.जी. शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल बी.एस.ई. का…

Read More

‘ISIS और अलकायदा चीफ का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ इनाम’

‘ISIS और अलकायदा चीफ का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ इनाम’

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम संगठन ने अलकायदा के भारत में शाखा खोलने के ऐलान पर करारा जवाब देते हुए, पांच प्रमुख आतंकी संगठन के मुखियाओं के सिर पर एक-एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है। ये संगठन हैं आईएसआईएस (ISIS), अलकायदा, जमात-उद-दावा, तालिबान और हरकत-उल-मुजाहिदीन। आतंकियों के सिर पर इनाम घोषित करने वाले इस संगठन का नाम- ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड (ए.आई.एस.एच.एफ) संगठन के महासचिव सैयद हसन मेहंदी ने बताया कि 6 सितंबर को हमारी एग्जीक्यूटिव मीटिंग में हमने तय किया है कि इन पांच प्रमुख…

Read More

बलात्कार के आरोपी धर्मगुरु नित्यानंद का पोटेंसी टेस्ट पूरा

बलात्कार के आरोपी धर्मगुरु नित्यानंद का पोटेंसी टेस्ट पूरा

नई दिल्ली: बलात्कार के आरोपी  धर्मगुरू नित्यानंद का पोटेंसीटेस्ट पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस टेस्ट के बाद नित्यानंद को मडिवाला पीएस ले जाया जा सकता है। गौरतलब है कि नित्यानंद को वर्ष 2010 में हुए बलात्कार के एक मामले की जांच के सिलसिले में मर्दानगी टेस्ट हुआ है क्योंकि इस परीक्षण के कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी अपील उच्चतम न्यायालय ने आज खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाली पीठ ने नित्यानंद को कोई भी राहत देने से…

Read More

मुंबई में गणपति विसर्जन में धमाके की आशंका, अलर्ट जारी

मुंबई में गणपति विसर्जन में धमाके की आशंका, अलर्ट जारी

मुंबई:  मुंबई पुलिस को अलकायदा के संभावित हमले को लेकर चौकन्ना किया गया है। मुंबई पुलिस को ऐसी चिट्ठी भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि बिन लादेन का बनाया हुआ आतंकवादी संगठन अलकायदा ने मुंबई में कार बम से हमले की साजिश बनाई है। जिसे लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट में गिरगांव चौपाटी को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है। गौरतलब है कि आज पूरे महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम है। मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने दिया CBI प्रमुख को झटका!

सुप्रीम कोर्ट ने दिया CBI प्रमुख को झटका!

नई दिल्‍ली : सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्‍हा से उनके खिलाफ एक आवेदन में लगाए गए आरोपों पर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक से कहा कि जो भी आप हमें बताना चाहते हैं, हमें साफ साफ बताएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई निदेशक के खिलाफ जो कुछ कहा गया है वह बहुत गंभीर है और वह यह नहीं कह सकते कि वह हलफनामा दाखिल नहीं करेंगे। साथ ही…

Read More

AAP को बड़ा झटका, राजेश गर्ग पुलिस हिरासत में

AAP को बड़ा झटका, राजेश गर्ग पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीसी से दौरे के दौरान हुई झड़प और सरकारी गाड़ी का घेराव करने पर पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस राजेश गर्ग को प्रशांत विहार थाने में जबरन ले गई। वहीं उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आप नेता राजेश गर्ग पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है। बता दें कि इससे पहले आप के रोहिणी…

Read More