NEW DEHLI (VIRENDER KHAGTA)Under pressure from Opposition parties to come clean on the charges of US retail giant Walmart spending money in India to lobby for 51 per cent FDI in multi-brand retail, the Government today agreed to get the matter probed by a retired judge. As soon as proceedings in the Lok Sabha commenced this morning, Parliamentary Affairs Minister Kamal Nath announced government’s decision to order the inquiry and report the results back to the Parliament as early as possible. “Today, I would like to inform the House that…
Read MoreCategory: Breaking News
क्या अफजल को फांसी नहीं देना चाहती सरकार ?
नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) केंद्र सरकार 11 साल बाद भी संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी देने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो रही। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे भरोसा दिला रहे है कि संसद सत्र के बाद अफजल गुरू की दया याचिका पर फैसला लिया जा सकता है लेकिन इससे पहले कानून मंत्रालय की राय लेने का पेंच फंस सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में ही अफजल गुरू की फांसी पर मुहर लगा दी थी, लेकिन पिछले सात साल से उसकी दया याचिका दिल्ली सरकार,…
Read Moreमनाही के बावजूद उत्तर कोरिया का रॉकेट परीक्षण
दक्षिण कोरिया और जापान का कहना है कि उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय चेतावनी की अनदेखी करते हुए रॉकेट का परीक्षण किया है। इस रॉकेट को स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 49 मिनट पर पश्चिमी तट से छोड़ा गया। हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये परीक्षण सफल रहा या नहीं। उत्तर कोरिया का कहना है कि ये रॉकेट अंतरिक्ष में एक उपग्रह को ले जाएगा, लेकिन कई देशों का कहना है कि ये परीक्षण हथियारों के निर्माण को छिपाने की कोशिश है। इससे पहले उत्तर कोरिया…
Read Moreजज ने मांगा तलाक मांगने वाली का हाथ
अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ जज को गुप्त रिकॉर्डिंग में एक तलाक मांगने वाली महिला से तलाक देने की एवज़ में पैसे और शादी की मांग करते हुए रिकॉर्ड किया गया है। रिकॉर्डिंग में जज को एक लाख दस हज़ार अफगानी मुद्रा और महिला से शादी की मांग करते हुए सुना जा सकता है। इस जज की उम्र 65 साल है और ये रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद जज ने इन आरोपों का सख्ती से खंडन किया और कहा कि ‘शादी के प्रस्ताव’ के बारे में वो मजाक कर रहे थे।…
Read Moreगुजरात में पहले चरण के 87 सीटों पर मतदान शुरू
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। 87 सीटों के लिए हो रहे मतदान में 28 पार्टियों के कुल 886 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात एवं आसपास की सीटों पर हो रहे मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली अग्निपरीक्षा भी शुरू हो गई है। अकेले सौराष्ट्र में मौजूदा सरकार के वित्त मंत्री वजूभाई वाला सहित दर्जन भर मंत्री, कांग्रेस के तीन सांसद, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जीपीपी…
Read Moreपाक में अमेरिकी ड्रोन हमला, अलकायदा का शीर्ष कमांडर मारा गया
पेशावर: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के शीर्ष कमांडर अबू जैद सहिद दस लोग मारे गये हैं। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान की सीमा के पास पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकाने पर गत गुरूवार को अमेरिकी ड्रोन हमला हुआ था। सूत्रों ने इस हमले में अबू जैद के मारे जाने की आज सूचना दी। जैद ने कुछ दिन पहले ही इस खुफिया ठिकाने में शरण ली थी। पाकिस्तान सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ड्रोन हमले में अलकायदा के…
Read Moreशांति के लिए सबसे बड़ा खतरा ‘आतंकवाद’ : मुखर्जी
नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आतंकवाद शांति और सद्भाव के लिए सबसे बड़ा खतरा है, जो सीमाओं की परवाह नहीं करता, विनाश को अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के लाइलाज होने से पहले इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मुखर्जी ने पाकिस्तानी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘दुनिया में आतंकवाद से कोई सुरक्षित नहीं है। इसके लाइलाज होने से पहले इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’ प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुखर्जी से मुलाकात की थी। मुखर्जी ने कहा,…
Read Moreठाकरे का अंत्येष्टि स्थल किसी भी कीमत पर नहीं हटेगा’
शिवसेना कार्यकर्ता को जब से मुंबई में शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के अंत्येष्टि स्थल को सरकार हटाने की योजना बना रही है। तब से हजारों की तादाद में शिवसेना कार्यकर्ता बाल ठाकरे के अंत्येष्टि स्थल पर काफी तादाद में जमा हो गए। शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे ने बातचीत में बताया कि कि वह 30 गुणा 30 फुट आकार के पंडाल किसी भी कीमत पर हटाने नहीं देंगे। हजारों की संख्या में आए शिवसेना कार्यकर्ताओं को शिंदे ने कहा कि वह इस स्थल से नहीं हटेंगे और ढांचे को…
Read Moreहर फतवा सब पर लागू नही’
नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) बांह पर टैटू है तो नमाज जायज नहीं, मुस्लिम महिला रिसेप्शनिस्ट नहीं हो सकती अथवा मोबाइल फोन में पवित्र कुरान की आयतें अपलोड नहीं की जा सकतीं ये कुछ ऐेसे फतवे हैं जिनको लेकर हाल के दिनों में कई सवाल खड़े हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह कि किसी संस्था या मुफ्ती की ओर से जारी किया गया फतवा क्या सभी मुसलमानों पर लागू होगा? प्रमुख मुस्लिम विद्वानों की माने तो हर फतवा सभी पर लागू नहीं हो सकता क्योंकि यह संदर्भ और परिस्थिति विशेष…
Read Moreफिलीपींस: तूफान में 200 से ज्यादा की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में आया विनाशकारी तूफान लगातार क़हर बरपा रहा है। इस तूफान से मरने वालों की संख्या दो सौ तक पहुंच गई है। हालांकि तूफान प्रभावित इलाकों में राहत कार्य भी लगातार जारी है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अकेले कंपोस्टेला प्रांत में ‘बोफा’ तूफान से मरने वालों की संख्या 156 तक पहुंच गई है। ज्यादातर इलाकों में राहत दल पहुंच चुके हैं लेकिन कई दूर दराज के क्षेत्रों में पहुंचने में राहत दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी टापू पालावान से कई इलाक़ों को…
Read More