वाशिंगटन: अपनी चिर-परिचत शैली में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हथियारों की संस्कृति और गोलीबारी की विध्वंसक घटनाओं के संबंध में कहा है कि अब ‘कुछ करने का समय’ आ गया है। गोलीबारी की इन घटनाओं में बच्चों समेत बहुत से निर्दोष लोग मारे गए हैं। मिनिपोलिस में कल एक बैठक को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, ‘हमें हर बात पर हां में हां मिलाने की जरूरत नहीं है। अब कुछ करने का समय आ गया है। आज का मेरा मुख्य संदेश यही है। और हम से हर किसी…
Read MoreCategory: Breaking News
अगर वाशिंगटन की नीयत साफ है, तो ईरान बातचीत को तैयार’
ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व शक्तियों के साथ एक बार फिर नए सिरे से बातचीत को तैयार है। ईरान का कहना है कि वह अमेरिका से द्विपक्षीय वार्ता करेगा अगर वाशिंगटन की नीयत साफ है। ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सलेही का कहना है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन और बाकी अधिकारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ वाशिंगटन को ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के लिए तैयार होने को कहा था, जिससे उन्हें आंशका है क्यूंकि ईरान कभी भी बातचीत से पीछे नहीं हटा। सलेही ने कहा कि…
Read Moreराहुल ने नेताओं से कहा, पार्टी के नियम-कायदों को ठीक से पढ़ लें
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से औपचारिक संवाद के दौरान नियम-पुस्तिका पढऩे और भावनात्मक तौर पर एकजुट रहने पर जोर दिया। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में टिकट बांटने और कार्य विभाजित करने की व्यवस्था में खामी बताते हुए इसकी आलोचना की। पार्टी उपाध्यक्ष ने प्रखंड से राज्य स्तर तक ऐसी चर्चा करने के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कांग्रेस के संविधान को एक ‘‘क्रांतिकारी दस्तावेज’’ करार दिया लेकिन यह जोर देकर कहा कि सबसे जरूरी यह होना चाहिए कि हम…
Read Moreचीन के नापाक मंसूबों को जवाब देने की तैयारी’
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने चीन की आक्रामक रणनीति का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नई पलटन (कॉर्प्स) बनाने को मंजूरी दे दी है। यह पलटन माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स के तौर पर चीन से सटी सीमा पर तैनात की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के इस कदम से साफ है कि भारत चीन की तरफ से हाल ही में नए तरह के सैन्य संबंध बनाने की बात से सहमत नहीं है। हाल के दिनों में चीन ने भारत के साथ सैन्य संबंध सुधारने के लिए कई अच्छे बयान देने की कोशिश की…
Read Moreदेश में चिप निर्माण शुरू कराएगी सरकार
नई दिल्ली सॉफ्टवेयर के निर्माण में दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके देश में चिप और हार्डवेयर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। केंद्र सरकार इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माताओं के साथ हाइ-टेक इकाई स्थापित करने पर विचार कर रही है। देश में चिप फेब्रिकेशन इकाइयां स्थापित होने से 2020 तक तकरीबन तीन करोड़ लोगों के लिए रोजगार भी मिल सकता है। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि इस वर्ष हमें इलेक्ट्रॉनिक चिप फेब्रिकेशन इकाई की स्थापना करनी है। जल्द…
Read MoreWEF की बैठक शुरू, खुदरा-आईटी क्षेत्र के बारे में दुनिया को बताएगा भारत
दावोस: भारत और दुनियाभर से यहां पहुंचे नेताओं, उद्यमियों और आर्थिक विशेषज्ञों की उपस्थिति में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की छह दिवसीय सालाना बैठक आज यहां शुरू हो गई। इस बैठक में भारतीय नेताओं द्वारा देश को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में दिखाया जाएगा। खासकर भारत दुनिया को यह बताएगा कि खुदरा और आईटी के मामले में वह एक आकर्षक गंतव्य है। विश्व अर्थव्यवस्था के समक्ष खड़े मौजूदा वित्तीय संकट के बीच शुरू हो रही इस बैठक में इसी मुद्दे के छाये रहने की संभावना है। इस बार…
Read Moreसकारात्मक राजनीति से कांग्रेस बनेगी बदलाव का जरिया: राहुल गांधी
नई दिल्ली: राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से काम संभाल लिया । उन्होंने सकारात्मक राजनीति करने की बात की और पार्टी को बदलाव का जरिया बनाने का वादा किया।कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे, राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों से अनौपचारिक मुलाकात की और मीडिया से भी मिले लेकिन पत्रकारों से सवाल जवाब नहीं हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे 42 वर्षीय राहुल गांधी ने जींस और सफेद कुर्ता पहन रखा था। वह पार्टी…
Read Moreकश्मीरः एटमी हमले से बचाव की तैयारी पर मचा बवाल
जम्मू-कश्मीर पुलिस एजेंसियों की ओर से जनता को संभावित परमाणु युद्ध के लिए तैयार रहने की हिदायत अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खी बन गई है। इतना ही नहीं, पाक कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री ने तो बाकायदा इस खबर के आधार पर भारत को धमकी भी दे डाली है। इधर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने परमाणु या रासायनिक हमले से बचाव के लिए बंकर बनाने की सलाह को बकवास बताया है। दरअसल, पिछले रविवार को सूबे की पुलिस की स्टेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स विंग की ओर से राज्य के तमाम…
Read Moreहिंदू आतंक’ के बयान पर गृहमंत्री पर केस दर्ज
नई दिल्ली भाजपा व आरएसएस को ‘हिंदू आतंकवाद’ से जोड़ने के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दिल्ली निवासी वीपी कुमार ने अपने वकील मोनिका अरोड़ा के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि गृह मंत्री ने विभिन्न समुदायों के बीच नफरत और दुर्भावना फैलाने के मकसद से ‘जानबूझ’ कर ये बयान दिया। अरोड़ा ने बताया कि केस मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अमिताभ रावत के समक्ष दर्ज कराया गया है। उन्होंने इसकी सुनवाई के लिए 28…
Read Moreधमकी देने के बाद पाक पलटा, कहा, उकसाने का काम नहीं करेगा
इस्लामाबाद: नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के कारण बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि भारत के साथ उनका देश नहीं उकसाने की नीति को लेकर अडिग है। नेता प्रतिपक्ष निसार अली खान के बयान पर हिना रब्बानी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार वर्तमान हालात को और आगे नहीं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले निसार अली खान ने कहा था, ‘‘संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर भारत सरकार के दुष्प्रचार का करार जवाब दिया जाए।’’ हिना रब्बानी ने…
Read More