पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिन की बैठक आज से यहां शुरू हो रही है। बैठक में देश की मौजूदा राजनीति,आर्थिक हालात , राष्ट्रीय तथा आंतरिक समस्या, सरकार की भ्रष्टाचार घोटालों और जनविरोधी नीतियों से बढी मंहगाई जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इन सभी विषयों को समेटते हुये कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वाभिमान तथा राजनीतिक स्थिति पर दो प्रस्ताव पारित किए…
Read MoreCategory: Breaking News
सोनिया के पूर्व निजी सचिव का काला धन हुआ ‘सफेद’
नई दिल्ली: सीबीआई ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सहयोगी और पूर्व निजी सचिव विन्सेंट जॉर्ज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बंद कर दिया है। सूत्रों ने कहा कि 10 साल से अमेरिका से साक्ष्य मांगने के एजेंसी के न्यायिक अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके कारण एजेंसी को पर्याप्त सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए मामले को बंद करना पड़ा। सीबीआई के अनुसार मामला यह था कि जॉर्ज ने 1990 के बाद कथित तौर पर बहुत संपत्ति इकट्ठी…
Read Moreरेलवे घूसकांड: CBI फिर कर सकती है बंसल से पूछताछ
नई दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) रेलवे बोर्ड घूसकांड के सिलसिले में पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल से आज फिर से पूछताछ कर सकती है। जाहिर है कि सीबीआई ने कल रेलवे घूसकांड में मामले में बंसल से सात घंटे तक पूछताछ की थी। सीबीआई के सूत्रों ने यहां बताया कि पूछताछ में यह जानने का प्रयास किया गया कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं। बंसल ने पूछताछ के दौरान साफ कर दिया कि महेश कुमार को रेलवे बोर्ड सदस्य (कार्मिक) बनाने में नियमों की अवहेलना…
Read Moreयूपी ब्लास्ट: UP सरकार को HC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
लखनऊ: यूपी के वाराणसी के विश्व विख्यात संकटमोचन मंदिर और कैंट रेलवे स्टेशन पर सात मार्च, 2006 को हुए आतंकी हमले के मामले में यूपी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस भेजा गया है। नोटिस में यूपी सरकार से आरोपियों के खिलाफ मुकदमे वासप लेने के मामले में जवाब मांगा गया है। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि मुकदमा वापस लेने से पहले क्या केंद्र से इजाजत ली। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से आरोपियों की लिस्ट मांगी है। इस केस में आरोपी शमीम के खिलाफ चल रहे मुकदमे…
Read Moreलोकतंत्र में नक्सल हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है: मनमोहन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि नक्सल समस्या से निपटने के लिए केन्द्र और राज्यों को मिलकर काम करने की जरूरत है। सिंह ने यहां आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में छत्तीसगढ में पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए नक्सल हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की हिंसा का हमारे लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है । केन्द्र और राज्यों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है ताकि सुनिश्चित हो सके कि इस तरह की घटना फिर से न होने…
Read Moreराजनाथ का आडवाणी को झटका
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के सन्निकट आने के साथ ही भाजपा की आंतरिक कलह बढ़ती जा रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भगवा पार्टी 2 गुटों में बंट गई है। एक तरफ जहां वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी मोदी का विरोध कर रहे हैं वहीं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह उनको आगे लाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता आडवाणी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ…
Read Moreआंतरिक सुरक्षा को लेकर PM करेंगें आज सभी मुख्यमंत्रियों से बात
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां आज आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में नक्सली हिंसा से निपटने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे दिनभर चलने वाले इस सम्मेलन में उद्घान टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब 25 मई को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर हमलाकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं सहित लगभग 30 लोगों की हत्या कर दी थी।
Read Moreखोखला है भारत निर्माण: रूड़ी
भारती जनता पार्टी (भाजपा)ने यूपीए सरकार की भारत निर्माण मुहिम को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था डामाडोल है। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि देश की विकास दर में लगातार गिरावट आ रही है और देश में विदेशी निवेश नहीं हो पा रहा है, परन्तु इसके बावजूद सरकार भारत निर्माण के दावे कर रही है, जो कि हज़म नहीं हो रहे। रूड़ी ने कहा कहा पिछले 9 सालों में महंगाई लगातार बढ़ी है…
Read Moreबॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
ऐक्ट्रेस जिया खान ने सोमवार देर रात मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। मुंबई पुलिस के डीसीपी सी दोर्जे ने बताया कि जुहू के सागर संगीत बिल्डिंग के 102 मकान नंबर में रहने वाली जिया खान ने उस वक्त फांसी लगाई जब उनकी मां और बहन बाहर गई हुई थीं। रात पौने 11 बजे घर लौटने पर परिवारवालों ने जिया को उनके दुपट्टे से पंखे पर लटका पाया। पुलिस ने किसी भी तरह के सूइसाइड नोट मिलने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि…
Read Moreरेल घूसकांड: CBI आज करेगी बंसल से पूछताछ
रेल घूसकांड मामले में आज सीबीआई पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल से पूछताछ करेगी। बंसल को आज जांच एजेंसी ने पेश होने को कहा था। सूत्रों के अनुसार अपने भांजे विजय सिंगला के कारण फंसे पवन बंसल से आज सीबीआई पूछताछ करेगी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक फिलहाल बंसल से किसी आरोप के तहत या आरोपी समझ कर सवाल नहीं किया जाएगा। सीबीआई पहले इस मामले में गिरफ्तार रेलवे बोर्ड सदस्य महेश कुमार, बंसल के भांजे विजय सिंगला और उसके अन्य दलाल साथियों से हुई पूछताछ से उभरे सवालों के जवाब बंसल…
Read More