जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भाजपा के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में मील का पत्थर साबित होगा। वसुंधरा राजे ने मोदी को समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी को यह जिम्मेदारी देने का जो फैसला किया हैं, वह उसका स्वागत करती हैं। उन्होंने…
Read MoreCategory: Breaking News
भारतीय सेना देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह समर्थ: बिक्रम सिंह
सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने शनिवार को कहा कि सैनिकों के लिए देश की सुरक्षा, देश का सम्मान और हित सर्वोपरी है। गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के 37 युवा अधिकारियों को जूनियर कमीशन ऑफिसर के रूप में सेना में शामिल करने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह समर्थ है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को देश की सुरक्षा और सम्मान…
Read More6 पन्नों में बंद जिया की मौत का रहस्य!
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या मामले ने एक नया मोड़ लिया है। उसके परिवार को छह पृष्ठों का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या करने से पहले एक अभिनेता दंपत्ति के बेटे के साथ तनावपूर्ण प्रेम संबंध के बारे में लिखा है। जुहू थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिया के परिवार के सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई के संदेह से मूल चिट्ठी अपने पास रखना पसंद किया लेकिन वे उसकी सत्यापित प्रति जांचकर्ताओं को देने पर सहमत हो गए। खबरों के अनुसार नोट में कहा…
Read Moreभाजपा शासन में हुए घोटालों की चार्जशीट कांग्रेस पेश करेगी: दिग्विजय
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों पर कांग्रेस तैयार कर जनता के समक्ष पेश करेगी। सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही जमीनों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे और आवंटित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों का जमीन के प्रति अटूट प्रेम है। सरकार बनते ही भाजपा नेता जमीन लूटने में लग जाते है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा सा उदाहरण कुशाभाऊ ट्रस्ट…
Read Moreदोषी साबित हुआ तो छोड़ दूंगा हिस्सेदारी: कुंद्रा
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों का सामना कर रहे राजस्थान रॉयल्स के मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पती राज कुंद्रा ने कहा, ‘मैं निर्दोष हूं और अगर दोषी पाया गया, तो फ्रेंचाइजी में अपने शेयर छोडऩे को तैयार हूं।’ कुंद्रा का यह बयान मीडिया में आई उन खबरों के बाद आया है, जिनके अनुसार उन्होंने दिल्ली पुलिस के सामने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की बात स्वीकार की है। कुंद्रा ने जाने-माने वकील माजिद मेमन द्वारा जारी बयान में कहा, छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है और अब…
Read Moreमोदी बनाम आडवाणी की जंग ने पलटी सियासी तस्वीर!
गोवा में चल रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के भीष्म पितामह लालकृष्ण आडवाणी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच चल रही जंग ने उप्र की सियासी तस्वीर पलट दी है। राजनीतिक जानकारों और पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो मोदी और आडवाणी की जंग का असर उप्र में भी दिखेगा और उप्र के प्रभारी अमित शाह की मुश्किलें बढ़ेंगी क्योंकि आडवाणी खेमा उनके अभियान पर पलीता लगाने से नहीं चूकेगा। भाजपा के उप्र प्रभारी अमित शाह 12 जून को लखनऊ आ रहे…
Read Moreआतंकवादियों की रिहाई, सरकार के मुंह पर तमाचा: भाजपा
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने आतंकवादियों को रिहा करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों पर रोक लगाने संबंधी उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा ने कहा है कि अदालत का यह फैसला सरकार के मुंह पर तमाचा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन सिंह ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘न्यायालय के फैसले से यह साबित हो गया है कि प्रदेश सरकार राष्ट्र विरोधी असंवैधानिक कृत्यों में लिप्त है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘न्यायालय के फैसले के बाद अब…
Read Moreपहली कक्षा का छात्र हुआ जंजीरों में कैद
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के एक प्राइवेट स्कूल में मासूम छात्र को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ाई न करने पर पहली कक्षा के छात्र को स्कूल में जंजीरों से बांध कर रखा गया। जानकारी के मुताबिक रमेश कुमार नाम का छात्र अपने घर से दूर जहानाबाद के क्लाइमैक्स पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। दरअसल रमेश बोर्डिंग स्कूल में पढ़ना नहीं चाहता है जिसके के कारण उसका मन पढ़ाई में भी नहीं लगता। बोर्डिंग स्कूल के माहौल से निकलने के लिए रामेश एक दिन स्कूल…
Read Moreशिल्पा के राज ने डाले हथियार, कहा राजस्थान रॉयल्स के शेयर लौटाएंगे
नई दिल्ली: स्पॉट फिक्सिंग में अपनी ही टीम पर सट्टेबाजी करने वाले राज कुंद्रा का भंडाफोड़ पुलिस द्वारा किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा ने आज हथियार डालते हुए राजस्थान रॉयल्स के 11.7 प्रतिशत शेयर वापस करने की हामी भर दी है। इससे पूर्व राजस्थान रॉयल्स ने टवीट किया था कि स्पॉट फिक्सिंग में अगर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर दोष सिद्ध होता है, तो उन्हें राजस्थान रायल से निलंबित कर दिया जाएगा तथा उनके 11.7 शेयर वापस ले लिए जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने…
Read Moreअदालत में अपना पक्ष जोरदार ढंग से रखेगी सरकार: आजम
लखनऊ: बम धमाकों के आरोपियों की रिहाई के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किए गए बेगुनाह युवकों की रिहाई के लिए प्रदेश सरकार औपचारिकता नहीं कर रही है, बल्कि पूरी तरह से इसके लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत है कि ये निर्दोष लोग जल्द से जल्द रिहा हों। वहीं गवाहों के मुकरने के कारण भाजपा नेता वरुण गांधी…
Read More