रायसेन: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में यदि 50 प्रतिशत युवा मतदान करे देश की राजनीति का परिद्रश्य ही बदल जाएगा। हजारे अपनी जनतंत्र यात्रा के दौरान कल भोपाल से रायसेन पहुंचे और बारिश के बीच भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेपी के आंदोलन के बाद वे युवा शक्ति को जगाने का प्रयास कर रहे है क्योकि युवा ही देश की भ्रष्ट एवं गंदी राजनीति में बदलाव लाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में…
Read MoreCategory: Breaking News
जेल जाने से डरे लालू!
नई दिल्ली: चारा घोटाले में बुरी तरह से फंसे लालू प्रसाद यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है लेकिन लालू की राजनीति की खूबी यही है कि वह सबसे बुरे दौर को भी अपने फायदे के लिए भुनाने की कला में माहिर हैं। खतरे को भांपते हुए लालू ने प्लान ‘बी’ तैयार कर लिया है जिसके मुताबिक उन्होंने पार्टी की कमान रघुवंश प्रसाद सिंह को सौंपने की योजना बनाई है। 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट लालू की याचिका पर अगली सुनवाई करेगा। प्लान के मुताबिक लालू ने अपने कार्यकत्र्ताओं…
Read Moreआरुषि हत्याकांड: ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेमराज के गुप्तांग में सूजन का जिक्र नहीं था’
गाजियाबाद: यहां की एक स्थानीय अदालत आरुषि हेमराज हत्याकांड के सिलसिले में 16 जुलाई को दंतचिकित्सक दंपती राजेश और नूपुर तलवार के बचाव पक्ष के तीन गवाहों के बयान दर्ज करेगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्याम लाल की अदालत ने बुधवार डॉ. आरके शर्मा से जिरह पूरी हो गई , जो तलवार दंपती के चौथे गवाह हैं। जिरह के आखिरी दिन एम्स के फोरेंसिक विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मा से सीबीआई के वकील आरके सैनी ने करीब 35 सवाल पूछे। अभियोजन ने उनसे कुल 145 सवाल पूछे। शर्मा ने अदालत…
Read Moreखुर्शीद ने कहा, मोदी के अपने ही उनके सबसे बड़े दुश्मन!
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान पर चुटकी ली कि वह ‘‘हिंदू राष्ट्रवादी’’ हैं और कहा कि यह शब्द विरोधाभासी है। खुर्शीद ने कहा कि रफ्ता रफ्ता भाजपा नेता खुद ही ‘‘अपने सबसे खराब दुश्मन’’ बनते जा रहे हैं। विदेश मंत्री ने यह बात एक साक्षात्कार के दौरान मोदी की इन विवादस्पद टिप्पणी पर कही जिसमें भाजपा नेता ने कहा है कि 2002 के गुजरात दंगों के दौरान उन्होंने ‘‘बिल्कुल सही किया ’’ था और उन्होंने खुद को ‘‘हिंदू राष्ट्रवादी’’ बताया।…
Read Moreमशहूर अभिनेता प्राण का निधन
मुंबई: फिल्म जगत में अपना नाम कमाने वाले मशहूर अभिनेता प्राण का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चर रहे थे। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया। 12 फरवरी 1920 को जन्मे प्राण कृषक सिकंद 93 वर्ष के थे। प्राण ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1948 में उन्होंने जिद्दी फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उन्हें अबतक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हाल में उन्हें 2013 में…
Read Moreलखन भइया फर्जी मुठभेड़ कांड में 21 लोगों को उम्रकैद की सजा
मुंबई: माफिया सरगना छोटा राजन का सहयोगी माने जाने वाले राम नारायण गुप्ता उर्फ लखन भइया के फर्जी मुठभेड़ मामले में महानगर की एक अदालत ने 13 पुलिस अधिकारियों समेत सभी 21 आरोपियों को आज उम्रकैद की सजा सुनाई। मुठभेड़ करने वाले पुलिस दल के मुखिया तथा पूर्व वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप सूर्यवंशी, तानाजी देसाई और दिलीप पलांदे उन 21 आरोपियों में शामिल हैं जिन्हें सत्र अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। सूर्यवंशी, देसाई और पलांदे को इस मामले में हत्या के लिए दोषी ठहराया गया जबकि ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के…
Read Moreराहुल को PM पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी कांग्रेस: दिग्विजय
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने इन दावों को खारिज किया कि भाजपा की ओर से इस पद के लिए नरेन्द्र मोदी को पेश किया जाना कांग्रेस के लिए चुनौती है। हालांकि उन्होंने यह भी नहीं कहा कि अगर पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनाव में भी जीतती है, तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक बार फिर इस सर्वोच्च पद के उम्मीदवार होंगे। सिंह…
Read Moreउत्तराखंड में बारिश का कहर अभी भी जारी, प्रशासन ने दी चेतावनी
देहरादून: ग्लेशियर पिघलने से चमोली जिले के सतोपंथ में बनी झील बारिश की त्रासदी झेल रहे बद्रीनाथ, जोशीमठ और कर्णप्रयाग इलाकों के लिए खतरे की नई घंटी है। खतरे को देखते हुए प्रशासन को चेतावनी जारी करनी पड़ी है। इस बीच उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी भी जारी है और कल नैनीताल जिले में भूस्खलन में छह लोग मारे गए। चमोली के जिलाधिकारी एस. ए. मुरूगेसन ने कहा कि बद्रीनाथ से करीब 30 किलोमीटर दूर बनी इस झील से बद्रीनाथ मंदिर, जोशीमठ और कर्णप्रयाग सहित आसपास के इलाकों को…
Read Moreपाकिस्तान से ट्रैक सूट में आई 40 करोड़ की हेरोइन
अमृतसर: सरहद पार से हेरोइन के आने का सिलसिला लगतार बढ़ता ही जा रहा है तस्कर हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे है जिस के तहत वह इस हेरोइन तस्करी को अंजाम दे सके। ताज़ा मामला अमृतसर में बीएसएफ़ की चीमा पोस्ट पर देखने को मिला। जब बीएसएफके अधिकारियों ने एक ट्रैक सूट के अन्दर से इस खेप को बरामद किया। पंजाब फ्रंटियर के आईजी आदित्य मिश्रा ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की पिछले कुछ समय से उनको सुचना मिल रही थी की सरहद पार से हेरोइन…
Read Moreभाजपा मोदी को घोषित करेगी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार!
जालंधर (धवन): वेद विज्ञान शोध संस्थान करनाल के ज्योतिषी वेद प्रकाश जबाली ने ऋषिकेश में हुए ज्योतिष सम्मेलन में भविष्यवाणी की है कि 10 सितम्बर तक भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं द्वारा पार्टी की अंतर्कलह पर विराम लगाने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भाजपा घोषित कर सकती है। इस वर्ष का राजा बृहस्पति है और मोदी के साथ संतों-महात्माओं का जमावड़ा होने के कारण बृहस्पति उनकी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले…
Read More